इयान चैपल की भविष्यवाणी- ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होंगे कुलदीप यादव

टीम इंडिया को 3 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है।

Edited By : India.com Staff |Jun 08, 2020, 07:39 PM IST

Published On Jun 08, 2020, 07:39 PM IST

Last UpdatedJun 08, 2020, 07:39 PM IST

साल के आखिर में होने वाले भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले पूर्व कप्तान इयान चैपल (Ian Chappell) ने ये भविष्यवाणी की है कि इस टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) कंगारू बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अपने कॉलम में चैपल ने लिखा, “कुलदीप यादव का रिस्ट स्पिन ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर विकेट लेने में कारगर साबित हो सकता है। चयनकर्ताओं के लिए इस पर फैसला लेना बहादुरी का काम होगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुलदीप साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारतीय टीम का हिस्सा थे। उस दौरे के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में कुलदीप ने पहली पारी में 99 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

चैपल का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं को स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव में से किसी एक का चयन करना काफी मुश्किल भरा फैसला होगा।

ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का रिकॉर्ड मजबूत नहीं

उन्होंने कहा, भारतीय चयनकर्ताओं को स्पिनर का चयन करने लिए काफी माथापच्ची करनी होगी। अश्विन का रिकॉर्ड शानदार है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में नहीं। जडेजा ऑलराउंडर है और गेंदबाजी में सुधार से उनका दावा मजबूत बन गया है जबकि कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं। ये मुश्किल फैसला होगा।”

Editor's Pick