'IPL के फॉर्म से कुलदीप के विश्व कप प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ेगा'

हरभजन सिंह का मानना है कि कुलदीप की मौजूदा आईपीएल में अचानक फार्म में आई गिरावट से विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Edited By : Press Trust of India |Apr 24, 2019, 06:49 PM IST

Published On Apr 24, 2019, 06:49 PM IST

Last UpdatedApr 24, 2019, 06:49 PM IST

Kuldeep Yadav @IANS

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कुलदीप यादव के खराब फॉर्म का बचाव किया है। उनको लगता है कि कुलदीप की मौजूदा आईपीएल में अचानक फॉर्म में आई गिरावट से विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कुलदीप के भारत के विश्व कप अभियान में अहम गेंदबाज बनने की उम्मीद है, उन्होंने आईपीएल में कोलकाता के लिए नौ मैच में चार विकेट चटकाए हैं और खराब फॉर्म के कारण हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें नहीं खिलाया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरभजन ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि कुलदीप आईपीएल में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। टी20 ऐसा फॉर्मेट है जो किसी गेंदबाज के मनोबल को गिरा सकता है लेकिन फॉर्मेट की तुलना नहीं करते। वनडे बिल्कुल अलग होता है और आप एक अलग ही कुलदीप को देखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इस कलाई के स्पिनर को कोई तकनीकी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनकी गेंदबाजी को थोड़ा देखा है और मुझे नहीं लगता है कि इसमें कोई तकनीकी समस्या है। आप देखिए कि कौन कुलदीप के खिलाफ रन बना रहे हैं ? भारतीय खिलाड़ी ही मुख्य रूप से उसके खिलाफ रन जुटा रहे हैं। विराट कोहली ने दो मैचों में, मयंक अग्रवाल, मंदीप, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन रन बना रहे हैं।’’

पढ़ें:- भारत को नंबर वन बनने के लिए विश्व कप जीतना चाहिए- द्रविड़

दो विश्व कप के फाइनल खेलने वाले हरभजन ने कहा, ‘‘विराट को छोड़ दीजिए, ये सभी खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं। वे विदेशी बल्लेबाजों की तुलना में कुलदीप की कलाई को बेहतर तरीके से पढ़ लेते हैं। इसलिए विश्व कप में कुलदीप ज्यादातर उन बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेंगे जो उन्हें अच्छी तरह नहीं पढ़ सकते। मुझे लगता है कि आप बिलकुल अलग कुलदीप को देखेंगे।’’

Editor's Pick