UK से लौटने के बाद सेल्फ-आइसोलेशन में हैं कुमार संगकारा

पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर ने सरकार के निर्देश का पालन करते हुए खुद को 14 दिनों तक अलग रखने का फैसला किया है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Mar 23, 2020, 01:17 PM IST

Published On Mar 23, 2020, 01:17 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2020, 01:17 PM IST

कुमार संगाकार © AFP

श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि उन्होंने फिलहाल खुद को अलग कर लिया है। कोविड 19 के चलते श्रीलंका सरकार ने भी निर्देश दिए हैं कि यूरोप से लौटने वाले नागरिक खुद को अलग रखें। संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से कहा, ‘‘मुझमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं लेकिन मैं सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक हफ्ते पहले लंदन से आया और मैने देखा कि एक से 15 मार्च के भीतर विदेश से आने वालों के लिए पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन कराना और खुद को अलग करना जरूरी है। मैंने पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन करा लिया है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संगकारा और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने सोशल मीडिया पर लोगों को घबराहटसे बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह कर रहे हैं। श्रीलंका में कोविड 19 के 80 पाजीटिव मामले मिले हैं।

पूर्व गेंदबाज अब्दुर रज्जाक को चयनसमिति का हिस्सा बनाना चाहता है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी भी इंग्लैंड से लौटने के बाद दो हफ्ते के लिए अलग हो गए हैं।

Editor's Pick