2011 CWC Final: मैच फिक्सिंग के आरोपों पर अब गुरुवार को कुमार संगकारा से होगी पूछताछ
साल 2011 में भारत ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया .
Published On Jul 01, 2020, 07:30 PM IST
Last UpdatedJul 01, 2020, 07:30 PM IST
भारत के खिलाफ 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच को श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री द्वारा फिक्स बताए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
बुधवार को अरविंद डि सिल्वा से पूछताछ के बाद अब जांच समिति ने इस मामले में गुरुवार को पूछताछ के लिए कुमार संगकारा को बुलाने का निर्णय लिया है।
डेली मेल डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक, संगकारा को विशेष समिति ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। विश्व कप 2011 के दौरान कुमार संगाकारा ही श्रीलंका की टीम के कप्तान थे।
इससे पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर उपुल थरंगा से भी समिति ने मंगलवार को पूछताछ की थी। न्यूजफस्र्ट डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक, थरंगा विशेष जांच समिति के सामने पेश हुए। थरंगा ने उस मैच में 20 गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाए थे और जहीर खान का शिकार बने थे।
थरंगा से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता अरविंद डी सिल्वा से कथित तौर पर छह घंटे पूछताछ की गई थी। खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगमागे ने दावा किया था 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया फाइनल मैच फिक्स था।
उन्होंने कहा था, “2011 विश्व कप फाइनल फिक्स था, मैं अपनी बात पर कायम हूं। यह तब हुआ था जब मैं खेल मंत्री था।”
“मैं हालांकि देश की खातिर जानकारी साझा नहीं कर सकता। भारत के खिलाफ 2011 में खेला गया मैच, हम जीत सकते थे, लेकिन वो फिक्स था।”