IND VS SL: श्रीलंका को तगड़ा झटका, पहले टेस्ट से बाहर हुए दो स्टार प्लेयर्स

चयनकर्ताओं ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को वापस बुलाया है, जिन्होंने आखिरी बार 2023 में टेस्ट मैच खेला था. बाएं हाथ के बल्लेबाज डिकवेला के पास 54 टेस्ट खेलने का अनुभव है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 12, 2026, 03:25 PM IST

Published On Aug 12, 2026, 03:25 PM IST

Last UpdatedAug 12, 2026, 03:25 PM IST

Srilanka Squad

Srilanka Squad

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस और पाथुम निसांका भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में शुरू होगा. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बुधवार को ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की.

मेंडिस को 19 जुलाई को कोलंबो के SSC ग्राउंड पर लंका प्रीमियर लीग (LPL) मैच के दौरान कैंडी रॉयल्स के खिलाफ कोलंबो कैप्स के लिए रन लेते समय दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और वह नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. वहीं, निसांका पिछले महीने लंदन में हुई कलाई की सर्जरी से उबर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

निरोशन डिकवेला की वापसी

कुसल मेंडिंस और पथुम निसंका के उपलब्ध न होने पर चयनकर्ताओं ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को वापस बुलाया है, जिन्होंने आखिरी बार 2023 में टेस्ट मैच खेला था. बाएं हाथ के बल्लेबाज डिकवेला के पास 54 टेस्ट खेलने का अनुभव है. ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर केशरा नुवान्था, जिन्होंने वार्म-अप मैच में तीन विकेट लिए थे, को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है, जबकि कासुन रजिता और इसिथा विजेसुंदरा को टीम से बाहर कर दिया गया है.

संन्यास के बाद अजिंक्य रहाणे की क्रिकेट में नए अवतार में वापसी, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में होगा डेब्यू

प्रभात जयसूर्या- रमेश मेंडिंस संभालेंगे स्पिन की कमान

टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज निशान मदुष्का ने भारत के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में 66 और नाबाद 63 रन बनाकर अपनी जगह बनाए रखी है. मुख्य बल्लेबाजी यूनिट में डी सिल्वा, उप-कप्तान कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, लाहिरू उदारा, पासिंदु सूरियाबंदारा और सोनल दिनुशा शामिल हैं. स्पिन विभाग की कमान प्रभात जयसूर्या संभालेंगे, साथ ही रमेश मेंडिस और नुवान्था भी होंगे; डी सिल्वा और मेंडिस पार्ट-टाइम विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे.

तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई असिथा फर्नांडो करेंगे, साथ ही लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, मिलन रत्नायके और दिलशान मदुशंका भी होंगे. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23-27 अगस्त तक कोलंबो के SSC ग्राउंड पर खेला जाएगा.

श्रीलंका टीम:

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका

Editor's Pick