वनडे सीरीज में चोटिल परेरा की जगह कुसल मेंडिस श्रीलंकाई टीम में

29 टेस्‍ट मैचों में मेंडिस के नाम 5 शतक हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 17, 2018, 04:59 PM IST

Published On Oct 17, 2018, 04:59 PM IST

Last UpdatedOct 17, 2018, 04:59 PM IST

Kusal Mendis @Getty image (file photo)

श्रीलंका ने इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल कुसल परेरा की जगह कुसल मेंडिस को शामिल किया है।

कुसल परेरा दूसरे वनडे में चोटिल हो गए थे। उन्‍हें हैमिस्‍ट्रंग में चोट है। परेरा ने इस सीरीज के दूसरे मैच में 30 रन बनाए थे। 23 साल के मेंडिस ने अपना पिछला वनडे मैच एशिया कप में खेला था जो कि अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ था। इस मैच में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। वो दो मैचों में खाता खोलेग बगैर आउट हुए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

29 टेस्‍ट मैचों में मेंडिस के नाम 5 शतक हैं जबकि उनके नाम 6 अर्धशतक है। 51 वनडे में मेंडिस ने 28.19 की औसत से 1558 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

पांच मैचों की सीरीज के शुरू के दो वनडे वर्षा से प्रभावित रहे। पहला वनडे भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया जबकि दूसरे मैच का परिणाम डकवर्थ लुइस के तहत आया।

तीसरा वनडे बुधवार को कैंडी में खेला जाना है। बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका है। सीरीज का चौथा वनडे कैंडी में ही शनिवार को जबकि पांचवां और आखिरी वनडे कोलंबो में मंगलवार को खेला जाएगा।

Editor's Pick