- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Kusal Parera equals Tillakaratne Dilshan and Kusal Mendis records in T20I
IND VS SL: कुसल परेरा के नाम बड़ी उपलब्धि, तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी की
भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में कुसल परेरा ने 34 गेंद में 53 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए.
Published On Jul 28, 2024, 10:16 PM IST
Last UpdatedJul 28, 2024, 10:16 PM IST
पल्लेकेले. भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को दूसरा टी-20 मैच खेला गया. इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल परेरा ने अर्धशतक जड़ा. कुसल परेरा ने इस पारी के साथ दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान और कुसल मेंडिस की बराबरी कर ली है.
भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में कुसल परेरा ने 34 गेंद में 53 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए. कुसल परेरा अब श्रीलंका के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
श्रीलंका के लिए टी-20 में सर्वाधिक 50+ स्कोर
14 – तिलकरत्ने दिलशान
14 – कुसल मेंडिस
14 – कुसल परेरा
कुसल परेरा ने श्रीलंका के लिए 68 टी-20 मैच खेले हैं. 68 टी-20 मैच की 67 इनिंग में उन्होंने 1750 रन बनाए हैं. उन्होंने यह रन 26.92 की औसत और 131.18 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. लंका प्रीमियर लीग 2024 में कुसल परेरा ने शानदार प्रदर्शन किया था.
श्रीलंका ने भारत को दिया 162 रन का लक्ष्य
दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए. कुसल परेरा (53 रन) के अलावा पाथुम निसंका ने 32 रन और कामिंडु मेंडिस ने 26 रन का योगदान दिया.