×

कुसल परेरा के डोपिंग टेस्ट में असफल होने के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री ने किया बचाव

डोपिंग टेस्ट में असफल होने वाले परेरा श्रीलंका के दूसरे खिलाड़ी हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 17, 2015 11:00 AM IST

कुशल परेरा © Getty Images
कुशल परेरा © Getty Images

कोलंबो। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा को ड्रग्स टेस्ट में फेल पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अब श्रीलंका के एक खेल मंत्री परेरा के पक्ष में खड़े हो गए हैं और उन्होंने कहा है कि परेरा षड़यंत्र का शिकार हुए हैं। दयासिरि जयासेकेरा ने श्रीलंका संसद में बताया कि इस मामले की जांच के लिए हम बी सैंपल भेजेंगे। गौरतलब है कि परेरा जांच के दौरान स्टेरोइड के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे जो आईसीसी के नियमों के मुताबिक प्रतिबंधित है। मंत्री ने कहा कि हम उनके बचाव के लिए जो कुछ कर सकते हैं वह करेंगे। हमें लगता है कि यह षड़यंत्र परेरा को अगले साल टी20 विश्व कप से बाहर करने के लिए रचा गया है। अगले साल टी20 विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा।

TRENDING NOW

जयासेकरा ने बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने भी परेरा से बातचीत की है। आपको बता दें कि परेरा को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दो टेस्ट, पांच वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान निलंबित किया गया है। परेरा श्रीलंका के दूसरे खिलाड़ी हैं जो डोपिंग टेस्ट में असफल हुए हैं इसके पहले विश्व कप 2011 के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज उपुल थरंगा को डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था और नतीजतन उन पर 3 महीनें का प्रतिबंध लगा दिया गया था। थरंगा ने बताया था कि उसने अपनी कंधे की चोट से उबरने के लिए एक जड़ी बूटी का सेवन किया था।