मिल गया 2025 का पहला शतकवीर, कुसल परेरा ने खत्म किया श्रीलंका के लिए 14 साल का सूखा

कुसल परेरा साल 2025 के पहले शतकवीर बन गए हैं. इसके साथ ही वह श्रीलंका के लिए 14 साल से टी20 इंटरनेशनल में शतक का सूखा भी समाप्त कर दिया.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 02, 2025, 08:44 AM IST

Published On Jan 02, 2025, 08:44 AM IST

Last UpdatedJan 02, 2025, 08:44 AM IST

Kusal Perera Scored Century in 2025

Kusal Perera Scored Century in 2025

कुसल परेरा ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में कमाल की पारी खेली. उन्होंने श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में 14 साल से चला आ रहा सूखा समाप्त कर दिया. उन्होंने शानदार शतक लगाकर यह कीर्तिमान बनाया.

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सैक्सटन ओवल पर 46 गेंद पर 101 रन बनाए. इस पारी में 13 चौके और चार छक्के शामिल थे. हालांकि इस बीच उन्हें किस्मत का भी साथ मिला और उनके कैच भी छूटे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके साथ ही क्रिकेट प्रेमियों को साल 2025 का पहला शतकवीर मिल गया है. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला इस साल का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है.

कुसल परेरा इसके साथ ही श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने अपने 77वें मुकाबले में यह मुकाम हासिल किया. कुसल मेंडिस जो अपना 78वां मुकाबला खेल रहे हैं के नाम 1920 रन हैं.

परेरा की पारी के दम पर श्रीलंका ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 218 रन बनाए. श्रीलंका सीरीज गंवा चुका है लेकिन यह मैच जीतकर वह वाइट वॉश से बचना चाहेगा.

इस सेंचुरी के साथ ही वह श्रीलंका के लिए इस फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए.

श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज-

महेला जयवर्धने: 2010 में प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन
तिलकरत्ने दिलशान: 104* बनाम ऑस्ट्रेलिया, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, पल्लेकेले, 2011
कुसल परेरा: 101 बनाम न्यूजीलैंड, सैक्सटन ओवल, नेल्सन, 2025

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick