add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पंजाब के गेंदबाजी कोच बोले- हमें आसानी से ना हारने वाली टीम बनना होगा

किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस ने दिल्ली के खिलाफ जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - April 2, 2019 1:47 PM IST

मोहम्मद शमी और सैम कर्रन के शानदार प्रदर्शन के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करीबी मैच में 14 रनों से जीत हासिल की। मैच के बाद पंजाब के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस ने माना कि उनकी टीम ने 20-30 रन कम बनाए थे लेकिन गेंदबाजों के दम पर वो जीत हासिल कर पाए। हैरिस का लक्ष्य है कि पंजाब इस टूर्नामेंट में आसानी से ना हारने वाली टीम बनकर उभरे।

ये भी पढ़ें: पंजाब को जिताने के बाद सैम कर्रन ने कहा- हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच प्रेसेंटेशन के दौरान गेंदबाजी कोच ने कहा, “टी20 आपको बहुत से करीबी मुकाबले देता है। बोर्ड पर रन लगाने से मदद मिलती है, हमने शायद 20-30 रन कम बनाए थे। उनका बल्लेबाजी क्रम अच्छा है और वो फॉर्म में हैं। हम लगातार विकेट लेते रहे, जब हम पंत को आउट किया उसके बाद क्या हुआ सबको पता है।”

ये भी पढ़ें: हम लक्ष्य का सही अनुमान नहीं लगा सके और घबरा गए: श्रेयस अय्यर

मैच से पहले की योजना को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने बताया, “बैठक में हमने जिस बारे में बात की थी, हम उसे लेकर निश्चित थे। हमने कर्रन को भेजा क्योंकि हम चाहते थे कि वो रबाडा के खिलाफ छोटी बाउंड्री को लक्ष्य बनाया, इसलिए हम उसे वापस लाए। आपको बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना होता है- योजना ये थी कि गेंद से गति को हटाया जाय। गेल नहीं खेला और हमने सोचा कि मुजीब और सैम इसमें मददगार साबित,होंगे। हमने अच्छी वापसी की और टूर्नामेंट में आगे हमें आसानी से ना हारने वाली टीम बनना होगा।”