×

Dream11 Prediction, KXIP vs KKR: पंजाब-कोलकाता के लिए हर हाल में जीत जरूरी

प्‍लेऑफ में बचे आखिरी स्‍थान के लिए पंजाब, कोलकाता और हैदराबाद के बीच सीधी टक्‍कर है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - May 3, 2019 2:34 PM IST

आईपीएल के 52वें मुकाबले में आज मोहाली के आईएस बिंद्रा स्‍टेडियम में पंजाब और कोलकाता की टीमें आमने सामने होंगी। गुरुवार को मुंबई की हैदराबाद पर जीत ने दोनों ही टीमों का समीकरण बिगाड़ा दिया है। पंजाब और कोलकाता इस वक्‍त करो या मरो की स्थिति में है। दोनों ही टीमाें ने 12 मैच खेलकर पांच जीत दर्ज की हैं। चेन्‍नई और दिल्‍ली के बाद अब मुंबई द्वारा प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की करने के बाद शीर्ष चार में महज एक स्‍थान बाकी बचा है। ऐसे में दोनो ही टीमों को अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

IPL 2019 Points Table

कोलकाता की बात की जाए तो इस सीजन में लगातार छह मैच हारने के बाद टीम ने पिछले मुकाबले में मुंबई पर जीत दर्ज की है। आंद्रे रसेल अकेले ऐसे बल्‍लेबाज हैं जो टीम को जीत दिला पाए हैं। अन्‍य कोई बल्‍लेबाज निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पाया है, जिसके कारण टीम जीत की लय नहीं पकड़ पा रही है।

पढ़ें:- दिल्‍ली को बड़ा झटका, कगीसो रबाडा चोट के चलते टूर्नामेंट से हुए बाहर

वहीं, पंजाब की बात की जाए तो अच्‍छा आगाज करने के बाद रविचंद्रन अश्विन की टीम राह से भटक चुकी है। पिछले तीन मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

किंग्‍स इलेवन पंजाब (KXIP) My Dream XI Team


1. केएल राहुल, 2. शुभमन गिल, 3. मयंक अग्रवाल, 4. निकोलस पूरन, 5. डेविड मिलर, 6. सरफराज खान 7. रविचंद्रन अश्विन (कप्‍तान), 8. मुर्गन अश्विन, 9. मुजीब उर रहमान, 12. अर्शदीप सिंह, 10. मोहम्‍मद शमी।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) My Dream XI Team


1. शुभमन गिल, 2. क्रिस लिन, 3. दिनेश कार्तिक (कप्‍तान, विकेटकीपर), 4. आंद्रे रसेल, 5. सुनील नरेन, 6. रॉबिन उथप्‍पा, 7. नितीश राणा, 8. रिंकू सिंह, 9. पीयूष चावला, 10. संदीप वॉरियर, 11. हैरी गर्नी।

पढ़ें:- शर्म की बात है कि हमें मैच में हार का सामना करना पड़ा: केन विलियमसन

आईपीएल में हेड टू हेड (KXIP vs KKR)

कुल मैच: 24

पंजाब ने जीते: 8 | कोलकाता ने जीते: 16 |

सीजन में दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन

पंजाब: L L L W L

कोलकाता: W L L L L