वेस्टइंडीज का विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन किंग टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, काइले मेयर्स लेंगे जगह

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आया था, जिसकी वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, इस मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 22, 2024, 04:45 PM IST

Published On Jun 22, 2024, 04:45 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2024, 04:45 PM IST

WI Squad

(Image credit- @wiplayers twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज की टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के विस्फोटक ओपनर ब्रैंडन किंग चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. किंग चोट की वजह से यूएसए के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके थे, उनकी जगह शे होप को मौका दिया गया था. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ब्रैंडन किंग की जगह काइले मेयर्स को टीम में शामिल किया है.

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ब्रैंडन किंग ने सैम करन की गेंद को कवर पर खेला और रन लेने की कोशिश की, जिससे वह चोटिल हो गए, उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है, मैदान पर उन्हें मेडिकल स्टाफ से उपचार मिला, लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पाए और 23 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनकी जगह उस मैच में शिमरन हेटमायर ने फील्डिंग की थी. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शानदार फॉर्म में थे ब्रैंडन किंग

ब्रैंडन किंग का टीम से बाहर होना वेस्टइंडीज के लिए बड़ा झटका है. किंग 2023 की शुरुआत से ही टी20ई में टीम के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने 23 पारियों में 651 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल है.

काइले मेयर्स को मिली टीम में जगह

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की इवेंट तकनीकी समिति ने वेस्टइंडीज टीम में ब्रैंडन किंग की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज काइले मेयर्स को शामिल करने की मंजूरी दे दी है. काइले मेयर्स 37 टी-20 मैच खेल चुके हैं. 37 टी-20 मैच में मेयर्स के नाम 727 रन है, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है. काइले मेयर्स आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं.

Editor's Pick