• Home
  • News
  • Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen PSL 2026 Match No 1 LIVE Streaming Details In India, When and Where To WATCH

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन, पहला मैच, कब और कहा खेला जाएगा, क्या भारत में देख पाएंगे?

आज से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हो रही है. तीन बार की चैंपियन लाहौर कलंदर्स टूर्नामेंट के पहले मैच में हैदराबाद किंग्समैन के सामने गुरुवार को पहले मैच में खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेगी. टूर्नामेंट का पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेला जाएगा. यह अभी तक का सबसे बड़ा PSL...

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 26, 2026, 03:16 PM IST

Published On Mar 26, 2026, 03:16 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2026, 03:16 PM IST

आज से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हो रही है. तीन बार की चैंपियन लाहौर कलंदर्स टूर्नामेंट के पहले मैच में हैदराबाद किंग्समैन के सामने गुरुवार को पहले मैच में खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेगी. टूर्नामेंट का पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेला जाएगा. यह अभी तक का सबसे बड़ा PSL होगा. इसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं. ईरान-इजराइल युद्ध के चलते पाकिस्तान में ऊर्जा संकट है. और इसी वजह से पीएसएल के मैच सिर्फ दो ही शहरों में खेले जाएंगे. ये मुकाबले सिर्फ लाहौर और कराची में होंगे.

लाहौर कलंदर्स टीम की कमान पाकिस्तान के पेसर शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में है. उनके पास बांग्लादेश के पेसर मुस्ताफिजुर रहमान भी हैं. मुस्ताफिजुर रहमान को पहले आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था. लेकिन विवादों के चलते टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था. इसके साथ ही शाहीन का साथ देने के लिए कलंदर्स के पास हारिस राउफ भी हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टूर्नामेंट से पहले लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने कहा, ‘हमने इस्लामाबाद में हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में बहुत कड़ी मेहनत की है. हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने पर है. खिताब बचाने के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे. यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सभी खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है कि पीएसएल ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इतने सालों में लीग ने कई प्रतिभशाली क्रिकेटर्स बनाए हैं. और हमें उम्मीद है कि यह आने वाले समय में भी पाकिस्तान क्रिकेट को क्वॉलिटी प्लेयर्स मुहैया करवाता रहेगा.’

वहीं हैदराबाद की टीम पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रही है. इसकी कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लबुशान हैं. यह किसी भी स्तर पर पहला मौका है जब लाबुशेन किसी टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं. इस टीम में कई आक्रामक बल्लेबाज हैं. इसमें सईम अयूब, माज सदाकत, शर्जील खान और उस्मान खान शामिल हैं. उन्हें ग्लेन मैक्सवेल की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, वह अभी टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं.

लाबुशेन ने कहा, ‘हमारे लिए यह जरूरी है कि हर खिलाड़ी अपने साथ ईमानदार रहे. मैं इस टीम की कप्तानी वैसे ही करना चाहता हूं जैसे मैं स्वदेश में करता हूं- यानी खिलाड़ियों को ताकत देकर, उनकी क्षमताओं पर भरोसा करके और उन्हें उनका नैचुरल गेम खेलने को प्रोत्साहित करके. जब भी आप किसी भी लीग या अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलते हैं तो दबाव तो होता है. लेकिन यही इसे रोचक बनाता है. यह किंग्समेन के लिए PSL में नया अध्याय है और हमारे पास अपनी प्रतिभा दिखाने का अहम मौका है.’

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन पाकिस्तान सुपर लीग 2026- मैच 1 का डीटेल (Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen PSL 2026 match 1)

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर 1 कब खेला जाएगा?

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर 1 गुरुवार, 26 मार्च को खेला जाएगा.

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर एक कहां खेला जाएगा?

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर एक गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा.

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर एक कितने बजे से खेला खेला जाएगा?


लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर एक भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा.

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर एक भारत में कहां देख सकते हैं?


लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर एक भारत में किसी चैनल पर प्रसारित नहीं होगा.

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर एक भारत में ऑनलाइन देखा जा सकेगा?

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच PSL 2026 का मैच नंबर एक भारत में ऑनलाइन प्रसारित होगा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ईएसपीएन, कनाडा और यूएस में विलो, विलो स्पोर्ट्स, विलो बाय क्रिकबज, यूनाइटेड किंगडम में एआरवाई डिजिटल, बांग्लादेश में टी स्पोर्ट्स और श्रीलंका में डायलॉग

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन पीएसएल 2026 मैच नंबर 1 अनुमानित 11


लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद नईम, तैय्यब ताहिर, सिकंदर रजा, हुसैन तलत, डुनिथ वेलालेज, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), उसामा मीर, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान)

हैदराबाद किंग्समैन: सईम अयूब, शरजील खान, उस्मान खान, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), माज़ सदाकत, कुसल परेरा (विकेटकीपर), हसन खान, महीश थीक्षाना, अहमद हुसैन, अफिक जावेद और रिले मेरेडिथ

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick