- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Lamine Yamal praised lionel messi after fifa world cup 2026 final
'जिसने मुझे गोद में उठाया..', वर्ल्ड कप जीत के बाद यमाल ने मेसी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
स्पेन की जीत के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी लामिन यमाल ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी के तारीफ में दिल छू लेने वाली बात कही है.
Published On Jul 20, 2026, 10:06 AM IST
Last UpdatedJul 20, 2026, 10:06 AM IST
Yamal Praised Messi: फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला सिर्फ एक हार-जीत की जंग नहीं था, बल्कि फुटबॉल इतिहास के सबसे खूबसूरत पलों का गवाह भी बना. 16 साल के इंतजार के बाद स्पेन ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. स्पैनिश टीम ने अर्जेंटीना को खिताबी मुकाबले में 1-0 से मात दी. स्पेन के लिए इस टूर्नामेंट में यमाल ने कमाल का प्रदर्शन किया और वह टीम की सफलता के एक बड़ा कारण रहे.
वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के बाद यमाल खुशी से झुमते हुए नजर आए. हालांकि उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है.
जिनकी वीडियो देख मैंने फुटबॉल खेलने शुरू किया..
यमाल ने मेसी को लेकर कहा, “जब फाइनल सीटी बजी, तो मैंने मेसी में सिर्फ विरोधी खिलाड़ी नहीं देखा. मैंने वो इंसान देखा जिसके वीडियो देख-देखकर मैं बड़ा हुआ हूँ. हारने के बाद भी वे आखिरी मिनट तक लड़ रहे थे, और यही एक सच्चे चैंपियन की पहचान है.” उन्होंने आगे कहा कि रिकॉर्ड टूट सकते हैं और ट्रॉफियां जीती जा सकती हैं, लेकिन मेसी जैसा खिलाड़ी दोबारा नहीं आ सकता जिन्होंने पूरी दुनिया को इस खेल से प्यार करना सिखाया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
यमाल के इस बयान ने यह साबित कर दिया कि मैदान पर भले ही स्पेन ने बाजी मारी हो, लेकिन खेल की भावना और मेसी के प्रति उनका सम्मान सबसे ऊपर है. सोशल मीडिया पर फैंस लामिन यमाल की इस सादगी और मेसी के लिए उनके सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
दुनिया को दूसरा मेसी नहीं मिलेगा
एक दिन हमारी पीढ़ी की जगह भी कोई और ले लेगा, यही फुटबॉल का नियम है. लेकिन दूसरा लियोनेल मेसी कभी नहीं आएगा. लियोनेल मेसी के लिए मेरी इज़्ज़त कभी कम नहीं होगी. उन्हें खुद को साबित करने के लिए यह फाइनल जीतने की जरूरत नहीं थी. मेरे लिए वे हमेशा फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक रहेंगे, और उनके साथ मैदान शेयर करना मेरे लिए जीवन भर का गर्व है.”