add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

लंका प्रीमियर लीग में खेलेंगे मुनाफ पटेल; बाहर हुए सरफराज अहमद

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल इरफान पठान के साथ कैंडी टस्कर्स के लिए लंका प्रीमियर लीग में खेलेंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 18, 2020 1:32 PM IST

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल आगामी लंका प्रीमियर लीग में अपने साथी खिलाड़ी इरफान पठान के साथ कैंडी टस्कर्स के लिए खेलेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड 26 नवंबर से लंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन करेगी।

भारत के लिए 13 टेस्ट, 70 वनडे और तीन टी20 मैच खेलने वाले 37 साल के पटेल साल 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लंका प्रीमियर लीग ने ट्विटर के जरिए पटेल के अपने स्क्वाड से जुड़ने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, “पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने कैंडी टस्कर्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है।”

IND vs AUS: लंबे इंतजार के बाद काम पर लौटे रवि शास्‍त्री, बोले- मैं काफी खुश हूं

पटेल के लंका प्रीमियर लीग के साथ जुड़ने के साथ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की खबर भी आई।

सरफराज जो कि गॉल ग्लैडिएटर्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने वाले थे, अब इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे चूंकि वो राष्ट्रीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जा रहे हैं।

गॉल फ्रेंचाइजी के कोच मोइन खान ने कहा, “सरफराज को न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान स्क्वाड में चुना गया है और इस वजह वो श्रीलंका नहीं आएंगे। अब हमें नया कप्तान चुनना है। हम टीम मालिकों और मैनेजमेंट के साथ बैठक कर एक-दो दिन में कोई फैसला लेंगे।”