मुश्किल में श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा, महिला से छेड़खानी का आरोप

श्रीलंका क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर एक गुमनाम महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 12, 2018, 11:31 AM IST

Published On Oct 12, 2018, 11:31 AM IST

Last UpdatedOct 12, 2018, 11:31 AM IST

Lasith Malinga

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर एक महिला ने उनके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। गायक चिनमयी श्रीपदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक खत लिखा है जिसमें एक अंजान महिला के साथ की गई घटना का जिक्र है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर एक गुमनाम महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। बॉलीवुड सिंगर चिनमयी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक लंबा खत शेयर करते हुए लड़की के साथ घटी घटना के बारे में बताया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चिनमई ने लिखा, मैं गुमनाम रहना चाहती हूं। कुछ साल पहले की बात है जब मैं एक होटल में ठहरी थी और वहां अपने दोस्त की तलाश कर रही थी। यहां इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मैं श्रीलंका के मशहूर क्रिकेटर से टकराई और उन्होंने मुझे कहा मेरी दोस्त उनके कमरे में है। मैं वहां गई लेकिन मेरी दोस्त नहीं थी।

कमरे में जाने के बाद उसने मुझे बिस्तर पर धक्का दिया और मेरे चेहरे के पास आ गया। आपको बता दूं मैं लंबी हूं और मेरे शरीर की वजह भी काफी है फिर भी मैं उससे लड़ नहीं पाई। मैंने अपनी आंखे और मुंह बंद कर लिया लेकिन उसने मेरा चेहरा इस्तेमाल किया। इसके बाद होटल के स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया और उसने दरवाजा खोल दिया। मैं तुरंत ही उठकर बाथरूम में चली गई। मैंने अपना चेहरा धोया और होटल स्टाफ के जाते ही वहां से निकल गई।

मैं काफी अपमानित महसूस कर रही थी। मुझे पता था लोग कहेंगे मैं जानबूझकर उसके कमरे में गई क्योंकि वह फेसस आदमी है। तुम ऐसा चाहती थी या इससे भी बुरा होना चाहिए था।

इस ट्वीट में मलिंगा के नाम का जिक्र नहीं है लेकिन चिनमई ने ट्वीट करने के साथ क्रिकेटर लसिथ मलिंगा लिखा है।

Editor's Pick