टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक लसिथ मलिंगा को भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम में नहीं चुना गया है। मलिंगा को पहले भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं चुना गया और अब मलिंगा को टी20 टीम से भी दरकिनार कर दिया गया, तो ऐसे में फैंस के जहन में ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या मलिंगा का करियर खत्म हो गया है? मलिंगा ने श्रीलंका के लिए आखिरी टी20 मैच भारत के खिलाफ सितंबर में खेला था। इसके बाद मलिंगा सुरक्षा कारणों के चलते लाहौर में टी20 मैच भी नहीं खेलने गए थे।
हालांकि मलिंगा बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स के लिए खेले थे और फिर वो लीग को बीच में छोड़कर भारत दौरे की तैयारियों के लिए श्रीलंका लौट गए थे लेकिन अब ऐसा लगता है कि श्रीलंकाई सेलेक्टर्स ने मलिंगा को टीम में नहीं चुनने का मन बना लिया है। दरअसल श्रीलंका के सेलेक्टर्स ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो 2019 वर्ल्ड कप के मद्देनजर श्रीलंका की टीम बना रहे हैं ऐसे में साफ तौर पर दिख रहा है कि मलिंगा सेलेक्टर्स की नजरों में है ही नहीं।
टीम में नहीं चुने जाने की एक वजह मलिंगा की खराब फॉर्म भी है। चोट की वजह से डेढ़ सालों तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने वाले मलिंगा की गेंदों में अब वो रफ्तार और धार नहीं जो पहले दिखाई देती थी। पिछले दो सालों में मलिंगा ने 13 वनडे और 7 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 10 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट 6 का रहा है। वहीं टी20 में उनके नाम 16 विकेट जरूर हैं लेकिन वो 8 के इकॉनमी रेट से रन दे रहे हैं। साथ ही उनकी फील्डिंग काफी खराब हो गई है, कई मौकों पर उन्होंने कैच टपकाए हैं, जिस बड़ी वजह उनकी खराब फिटनेस भी है।
इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी सुरंगा लकमल और लाहिरू तिरिमाने को आराम दिया गया है। विश्व फर्नांडो और दासुन शनाका को उनकी जगह टीम में लिया गया है। पहला मैच 20 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। इसके बाद 22 दिसंबर को इंदौर में दूसरा और 24 दिसंबर को मुंबई में तीसरा टी20 मैच होगा।
TRENDING NOW
श्रीलंका की टीम : तिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसाल परेरा, दनुष्का गुणतिलक, निरोशन डिकवेला, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रम, दासुन शनाका, चतुरंगा डिसिल्वा, सचित पतिराना, धनंजय डिसिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्व फर्नांडो, दुशमंत चमीरा।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.