×

टी20 विश्व कप के बाद मलिंगा ले सकते है संन्यास

मलिंगा ने युएई के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की मलिंगा ने 4 ओवर फेकें जिसमें उन्होंने 26 रन देकर 4 विकेट झटके।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 26, 2016 3:48 PM IST

लसिथ मलिंगा © IANS
लसिथ मलिंगा © IANS

श्रीलंका के तेज गेंदबाज और टी20 कप्तान लसिथ मलिंगा ने संकेत दिया है कि वह टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। इसका कारण उन्होंने अपने घुटने की चोट बताया है और उन्हें कहा कि इस गंभीर चोट से उबरने में उन्हें काफी दिक्कत आ रही है। अपने घुटने के चोट के बारे में मलिंगा ने कहा कि उनकी मौजूदा चोट इतनी खराब है कि इससे पूरी तरह ठीक होने में 2 साल से ज्यादा समय लग सकता हैं जिसके कारण उनका क्रिकेट करियर लगभग ख़त्म हो जाएगा। मलिंगा ने कहा कि मैं अभी 32 साल का हूं। मेरी चोट इतनी गंभीर है कि इससे उबरने में लगभग 2 साल का लम्बा ब्रेक पड़ जाएगा जिसकी वजह से मुझे अपना क्रिकेट करियर को खत्म करना होगा। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप मैच के लिए पाकिस्तानी टीम को मिली भारत आने की मंजूरी

मुझे नहीं लगता है कि मैं इस चोट से जल्दी ठीक हो पाऊंगा। मुझे नहीं पता है कि मेरे अंदर अब कितने महीने या साल का क्रिकेट और बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी मेरी टीम को मेरी जरुरत है और वो दर्द के बावजूद टीम के साथ जुड़े रहेंगे और अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगें। ये भी पढ़ें: भज्जी के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर दुखी है: सकलैन

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज व योर्कर स्पेसलिस्ट मलिंगा ने एशिया कप के पहले मैच में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मलिंगा ने युएई के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की मलिंगा ने 4 ओवर फेकें जिसमें उन्होंने 26 रन देकर 4 विकेट झटके। ये भी पढ़ें: भज्जी के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर दुखी है: सकलैन

TRENDING NOW

मलिंगा के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने अपना पहला मैच जीता। श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे युएई के बल्लेबाजों की एक ना चली और उनकी पूरी टीम 115 रन ही बना करके ऑल आउट हो गयी। मलिंगा के बदौलत श्रीलंकाई टीम ने ये मैच 14 रनों से जीता। मलिंगा को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।