• Home
  • News
  • Lasith Malinga: Last ball was my wicket taking ball

आखिरी गेंद अपनी विकेट वाली गेंद फेंकी: लसिथ मलिंगा

चेन्नई के खिलाफ आखिरी ओवर कराने आए लसिथ मलिंगा ने मुंबई को एक रन से जीत दिलाई।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 13, 2019, 09:12 AM IST

Published On May 13, 2019, 09:12 AM IST

Last UpdatedMay 13, 2019, 09:12 AM IST

लसिथ मलिंगा (BCCI)

आखिरी ओवर में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण मुंबई इंडियंस को चौथा इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा है कि आखिरी गेंद उन्होंने अपनी वो गेंद फेंकी जो उन्हें अक्सर विकेट दिलाती है।

मुंबई ने रविवार को खेले गए फाइनल में चेन्नई के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था। चेन्नई के लिए सब कुछ सही जा रहा था। आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। इसी ओवर में हालांकि उसके सेट बल्लेबाज शेन वाटसन (80) रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर चेन्नई को दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने यॉर्कर पर शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट कर मौजूदा विजेता को मात दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद मलिंगा ने कहा, “आखिरी गेंद पर मैंने सोचा था कि अगर उन्हें एक रन मिल गया तो ये सुपर ओवर होगा, लेकिन मैं अपनी टीम को जिताना चाहता था और इसलिए मैंने अपनी वो गेंद फेंकी जिस पर मुझे विकेट मिलता है।”

IPL 2019 Final: मुंबई ने रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीत रचा इतिहास

चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने कहा, “हम आखिरी में शांत रहना चाहते थे क्योंकि इस तरह की स्थिति पुणे में 2017 में भी आई थी। इस सीजन हमें हमेशा अपनी टीम पर भरोसा था। हमें हर खिलाड़ी पर भरोसा था। हमारी टीम में अपने दिन हर खिलाड़ी मैच विजेता बन सकता है।”

कीरन पोलार्ड ने कहा, “इस तरह के मैचों में आप अच्छा करना चाहते हो। दुनिया ऐसे मैचों को याद रखती है। कई फाइनल मैचों में खेलकर मुझे जो अनुभव मिला है उससे मैं कह सकता हूं कि दूसरी पारी खेलने वाली टीम पर दबाव होता है। बुमराह और मलिंगा ने जिस तरह आखिरी के दो ओवर निकाले वो शानदार रहे।”

Editor's Pick