मुंबई के शुरुआती छह मैचों से बाहर हुए लसिथ मलिंगा

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई 24 मार्च को दिल्ली के खिलाफ मैच के साथ अभियान की शुरुआत करेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 22, 2019, 09:07 PM IST

Published On Mar 22, 2019, 09:07 PM IST

Last UpdatedMar 22, 2019, 09:07 PM IST

लसिथ मलिंगा © Getty Images

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इंडियन टी20 लीग के शुरुआती छह मैचों के लिए मुंबई स्क्वाड से बाहर हो गए हैं। इस सीनियर खिलाड़ी ने विश्व कप स्क्वाड में जगह बनाने के लक्ष्य से खुद ये फैसला किया है।

दरअसल श्रीलंका टीम के चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को साफ बताया कि विश्व कप खेलने के लिए क्वालिफाई होने के लिए उन्हें आगामी सुपर प्रांतीय वनडे घरेलू टूर्नामेंट में खेलना होगा। इसी वजह से मलिंगा ने मुंबई के शुरुआती 6 मैच छोड़ने का फैसला किया है। यहां तक कि मलिंगा ने मुंबई फ्रेंचाइजी से निवेदन किया है कि वो पूरे टूर्नामेंट के लिए उनका विकल्प तलाश कर लें।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: इंडियन टी20 लीग में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी खास नजर

मलिंगा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, “मैंने बोर्ड से इंडियन टी20 लीग खेलने के लिए एनओसी मांगा था और उन्होंने कहा था कि ये ठीक है लेकिन सभी खिलाड़ी जो विश्व कप में जाना चाहते हैं, उन्हें प्रांतीय टूर्नामेंट के लिए वापस आना होगा। इसलिए मैंने उनसे कह दिया कि मैं प्रांतीय टूर्नामेंट में खेलूंगा। मैंने बोर्ड से कहा कि वो मुंबई टीम को इस बारे में सूचित कर दें क्योंकि ये उनका फैसला है। मैं टी20 लीग की कमाई खोने के लिए तैयार हूं, मैं ये अपने देश के लिए कर रहा हूं।”

Editor's Pick