इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका टी-20 टीम का ऐलान, मलिंगा की 1 साल बाद वापसी

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 22, 2018, 03:47 PM IST

Published On Oct 22, 2018, 03:47 PM IST

Last UpdatedOct 22, 2018, 03:47 PM IST

Lasith Malinga © IANS (File Photo)

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आज इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। थिसारा परेरा की अगुवाई में खेलने वाली इस टीम में सीनियर गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है। मलिंगा सितंबर 2017 के बाद पहली बार टी20 टीम में शामिल हुए हैं।

मलिंगा के अलावा फरवरी 2018 के बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी की है। वहीं पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंकाई टी20 स्क्वाड से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट श्रीलंका ने अमिला अपांसो, सदीरा समरविक्रमा, शेहान जयसूर्या और शेहान मदुशंका को स्टैंड-बाय पर रखा है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 मैच 27 अक्टूबर को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के लिए श्रीलंकाई टीम: थिसारा परेरा (कप्तान, दिनेश चांदीमल, निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, दसुन शानका,  कमिंडू मेंडिस, इसाका उडाना, लसिथ मलिंगा, दुष्मांथा चमीरा, अकिला धनंजया, कसुन रंजिता, नुवान प्रदीप, लक्षण संदकन।

Editor's Pick