मलिंगा की वनडे में धमाकेदार वापसी, बने एशिया कप के दूसरे सफल गेंदबाज

मलिंगा ने एक साल बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है।

Edited By : Kamlesh Rai |Sep 15, 2018, 09:09 PM IST

Published On Sep 15, 2018, 09:09 PM IST

Last UpdatedSep 15, 2018, 09:09 PM IST

लसिथ मलिंगा © Getty images

श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। 35 साल के मलिंगा ने एशिया कप 2018 के पहले ही मैच में बांग्‍लादेश के खिलाफ 4 विकेट लेकर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

एक साल बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे मलिंगा एशिया कप इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने हमवतन स्पिनर अजंता मेंडिस को पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेंडिस के नाम एशिया कप के 8 मैचों में कुल 26 विकेट दर्ज हैं जबकि मलिंगा ने अपने विकेटों की संख्‍या 28 पहुंचा दी है। इस लिस्‍ट में सबसे उपर दिग्‍गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं जिनके नाम 24 मैचों में 30 विकेट हैं।

पाकिस्‍तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल 12 मैचों में 25 और श्रीलंका के पूर्व पेसर चामिंडा वास 19 मैचों में 23 विकेट लेकर क्रमश: चौथे और 5वें स्‍थान पर हैं।

मैच के पहले ही ओवर में दास और शाकिब को चलता किया

लसिथ मलिंगा ने मैच के पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ओपनर लिट्टन दास को और छठी गेंद पर शाकिब अल हसन को पवेलियन वापस भेजा। दोनों ही अपना खाता नहीं खोल सके। मलिंगा की ऑफ स्टंप से बाहर निकलती गेंद दास के बल्ले का किनारा लेते हुए पहले स्लिप में खड़े कुशल मेंडिस के हाथों में समा गई। इसके बाद शाकिब तेज इन स्विंग यॉर्कर पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए।

मलिंगा ने अपना तीसरा शिकार मोहम्‍मद मिथुन के रूप में किया जबकि मोसादेक हुसैैैन उनका चौथा शिकार बने। इस श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपने 4 ओवर के कोटेे में 2 ओवर मेडन फेंकते हुए 23 रन खर्च कर कुल 4 विकेट अपने नाम किए।

Editor's Pick