चहल की 'चतुराई' से पहला T20 भारत के नाम, सीरीज में 1-0 से आगे

युजवेंद्र चहल ने अपने 4 ओवर के कोटे में 25 रन देकर 3 विकेट निकाले

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 04, 2020, 06:24 PM IST

Published On Dec 04, 2020, 06:24 PM IST

Last UpdatedDec 04, 2020, 06:24 PM IST

Indian Cricket Team @twitter

Latest Cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 1st T20) को 11 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से रखे गए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट पर 150 रन ही बना सकी।

केएल राहुल (KL Rahul) ने टी20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए अर्धशतक जमाया लेकिन रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की 23 गेंद में 44 रन की पारी भारत के लिए ‘संकटमोचक’ साबित हुई जिन्होंने भारत को 7 विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जडेजा के सिर में चोट लगने से ‘कनकशन’ विकल्प के तौर पर आए स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए जिन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मेजबान टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन ही बना सकी।

अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे टी नटराजन ने भी 30 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में सिर्फ 16 रन दिए।

IND vs AUS: जडेजा की जगह चहल को उतारे जाने को लेकर लैंगर ने क्यों जताई नाराजगी, जानें डिटेल

चहल ने फॉर्म में चल रहे मेजबान कप्तान एरोन फिंच (35) और स्टीव स्मिथ (12) के विकेट पहले दो ओवरों में ही चटका दिए।

वनडे क्रिकेट में शानदार पदार्पण के बाद नटराजन (T Natrajan) ने टी20 में भी प्रभावित करते हुए ग्लेन मैक्सवेल को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद डार्सी शॉर्ट को भी पवेलियन भेजा। शॉर्ट ने 38 गेंद में 34 रन बनाये। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथ से मैच पूरी तरह निकल चुका था।

इससे पहले भारत के लिए राहुल ने 40 गेंद में 51 रन बनाये लेकिन बीच के ओवरों में लेग स्पिनर एडम जाम्पा और हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स ने भारतीयों पर दबाव बनाये रखा। जाम्पा ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया जबकि हेनरिक्स ने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू को लेकर रोमांचित है कंगारू बल्लेबाज

दोनों ने 11वें से 15वें ओवर के बीच रन नहीं बनने दिये लेकिन बाद में जडेजा ने आखिरी ओवरों में जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में नाबाद 44 रन बनाए।

सीरीज का दूसरा टी20 मैच रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Editor's Pick