- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Latest cricket news new zealand v west indies new zealand dominate day one as kane williamson tom latham shine kiwi 243 2 on day 1 4239703
New Zealand vs West Indies, 1st Test: विलियमसन शतक के करीब, लैथम चूके, पहले दिन मेजबान टीम रही हावी
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया
Published On Dec 03, 2020, 12:41 PM IST
Last UpdatedDec 03, 2020, 12:41 PM IST
Latest Cricket News, New Zealand vs West Indies, 1st Test: कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) और टॉम लैथम (Tom Latham) की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 2 विकेट पर 243 रन बनाए. स्टंप के समय विलियमसन 97 और अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर 31 रन पर नाबाद लौटे. पहले दिन 78 ओवर का खेल संभव हो सका.
इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर (Jason Holder) ने टॉस जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. हैमिल्टन के सेडन पार्क (Seddon Park) में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुल स्कोर में अभी 14 रन ही जुड़े थे कि विल यंग (Will Young) को शैनन गैब्रिएल ने एलबीडब्ल्यू आउट कर मेजबान टीम को तगड़ झटका दिया.
यंग 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद लॉथम को विलियमसन का साथ मिला. दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए कुल स्कोर को 168 रन तक ले गए. 12वें टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे लैथम को 86 रन के निजी स्कोर पर पेसर केमार रोच ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर कीवी टीम को दूसरा झटका दिया.
लैथम ने अपनी इस पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया. विलियमसन और लैथम ने दूसरे विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी की. विलियमसन 219 गेंदों पर 16 चौके जड़ चुके हैं. लैथम के आउट होने के बाद विलियमसन को टेलर का साथ मिला. दोनों ने अब तक तीसरे विकेट के लिए नाबाद 75 रन जोड़ लिए हैं. टेलर 61 गेंदों पर 5 चौके जड़ चुके हैं.
विंडीज की ओर से रोच और गैब्रिएल ने एक-एक विकेट झटके.