This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
LPL 2020 Dambulla Viiking vs Jaffna Stallions: थिसारा परेरा के 'तूफान' में उड़े दांबुला विकिंग
जाफना स्टालियंस की लंका प्रीमियर लीग 2020 में लगातार ये दूसरी जीत है
Written by Kamlesh Rai
Last Published on - November 30, 2020 7:28 PM IST

Latest Cricket News : कप्तान थिसारा परेरा (Thisara Perera) की धुआंधार पारी की मदद से जाफना स्टालियंस (Jaffna Stalians) ने दांबुला विकिंग (Dambulla Wiiking) को 66 रन से हराकर लंका प्रीमियर लीग 2020 (LPL 2020) में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. स्टालियंस के 2 मैचों में 4 अंक हो गए हैं. दांबुला की दो मैचों में ये पहली हार है.
स्टालियंस की ओर से रखे गए 219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दांबुला टीम 19.1 ओवर में 152 रन पर ढेर हो गई. दांबुला की ओर से समित पटेल ने सबसे अधिक 41 रन बनाए जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 35 रन का योगदान दिया. अनवर अली 21 रन बनाकर आउट हुए. ओपनर निरोशन डिकवेला ने 20 रन की पारी खेली. स्टालियंस की ओर से उस्मान शिनवारी ने 3 जबकि फर्नांडो और परेरा ने 2 -2 विकेट लिए.
स्टालियंस ने 7 विकेट पर 218 रन बनाए
इससे पहले दांबुला ने टॉस जीतकर स्टालियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. स्टालियंस ने 7 विकेट पर 218 रन बनाए। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 64 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे जिसमें अविष्का फर्नांडो (04), टॉम मूर्स (05), एम भानुका (06), धनंजय डी सिल्वा (16) और शोएब मलिक (23) के विकेट शामिल थे.
इसके बाद परेरा ने चतुरंगा डी सिल्वा (29) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 51 रन जोड़ टीम के कुल स्कोर को 115 रन तक ले गए. चतुरंगा के आउट होने के बाद परेरा ने हसारंगा के साथ 55 रन की साझेदारी की जबकि बी फर्नांडो के साथ परेरा ने नाबाद 48 रन जोड़े.
परेरा 44 गेंदों पर 91 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए. 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले परेरा ने 220.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. दांबुला की ओर से समित पटेल ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए.
