add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्रिकेटर लक्ष्मीरतन शुक्ला ने लिया संन्यास

शुक्ला ने राष्ट्रीय टीम के लिए तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 18 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 31, 2015 10:34 AM IST

लक्ष्मीरतन शुक्ला© IANS
लक्ष्मीरतन शुक्ला© IANS

देश की राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके पश्चिम बंगाल रणजी टीम के पूर्व कप्तान लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने आगे बढ़ने के लिए मिलने वाली प्रेरणा की कमी का हवाला देते हुए बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी और अपने 21 वर्षो के लंबे क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया। शुक्ला ने राष्ट्रीय टीम के लिए तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 18 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया। 1997 में गुवाहाटी के खिलाफ अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले शुक्ला ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। ये भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के लिये क्विंटन डीकॉक और क्रिस मोरिस साउथ अफ्रीका टीम में शामिल

संन्यास की घोषणा करते हुए शुक्ला ने कहा, “मैं पिछले 21 साल से खेलता आ रहा हूं। बंगाल के साथ मेरा करियर शानदार रहा। मैं नहीं मानता की किसी भी चीज को छोड़ने के लिए कोई बड़ा कारण होना चाहिए। मेरा मानना है कि हम जो भी करना चाहते हैं वह केवल हम ही तय कर सकते हैं, और मैंने यह तय किया है कि मैं अब और क्रिकेट नहीं खेलूंगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुक्ला को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए रविवार को घोषित 16 सदस्यीय बंगाल की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन शुक्ला ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से वह खुद में आगे खेलने के लिए प्रेरणा की कमी महसूस कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: भारत पाक मैच सीरीज होने में कोई बुराई नहीं

शुक्ला ने कहा, “पिछले एक महीने या करीब इसी अवधि से मैं खेलने के लिए उचित प्रेरणा की कमी महसूस कर रहा हूं। मैं खुद को पुरानी स्थिति में देख ही नहीं पा रहा। मानसिक तौर पर मैं आगे खेलने के लिए खुद को तैयार नहीं कर पा रहा। इधर मैं ठीक से सो नहीं पा रहा था, लेकिन अब मैं निश्चिंत होकर सो सकूंगा।” शुक्ला ने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के साथ अपने मतभेद की खबरों का भी खंडन किया और कहा कि वह हमेशा से उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।

TRENDING NOW

शुक्ला ने कहा, “वह (सौरभ) मेरे लिए हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहे हैं, जैसा कि वह पूरी दुनिया के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी हैं। उन्होंने मुझे आगे खेलना जारी रखने के लिए कहा, लेकिन मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा।” ये भी पढ़ें: डरबन टेस्ट में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 241 रनों से हराया
शुक्ला ने बंगाल की ओर से 137 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिनमें उन्होंने 35.93 की औसत से 6,217 रन बनाए। उनके नाम 172 विकेट भी दर्ज हैं।
लिस्ट-ए में उन्होंने 141 मैचों में 2,997 रन बनाए और 143 विकेट हासिल किए। 81 घरेलू टी-20 मुकाबलों में शुक्ला के नाम 994 रन और 47 विकेट दर्ज हैं।
शुक्ला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबद की तरफ से भी खेल चुके हैं।