पूर्व क्रिकेटर की पत्‍नी को हुआ कोरोना, पूरे परिवार को किया गया क्‍वारेंटाइन

लक्ष्‍मी रत्‍न शुक्‍ला मौजूदा समय में बंगला की ममता बेनर्जी सरकार में खेल राज्‍य मंत्री हैं.

Edited By : India.com Staff |Jul 12, 2020, 04:37 PM IST

Published On Jul 12, 2020, 04:37 PM IST

Last UpdatedJul 12, 2020, 04:37 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्‍मी रत्‍न शुक्‍ला के घर कोरोना महामारी ने दस्‍तक दे दी है. शुक्‍ला की पत्‍नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. लक्ष्‍मी रत्‍न शुक्‍ला मौजूदा समय में बंगला की ममता बेनर्जी सरकार में खेल राज्‍य मंत्री हैं. वो भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके हैं.

जिस साल लक्ष्‍मी रत्‍न शुक्‍ला का अंतरराष्‍ट्रीय करियर शुरू हुआ था उसी साल यह खत्‍म भी हो गया था. उन्‍होंने तीन वनडे मैचों में केवल एक विकेट निकाला था. इसके अलावा वो आईपीएल में खेल चुके है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुक्‍ला की पत्‍नी स्मिता सान्‍याल मिश्रा राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य एंव परिवार कल्‍याण मंत्रालय में उपसचिव हैं. बताया गया कि उन्‍हें हल्‍का बुखार था. टेस्‍ट में वो पॉजिटिव पाई गई हैं. प्रोटाकॉल के मुताबिक ही पूरे परिवार को घर में ही क्‍वारेंटाइन किया गया है.

बंगाल रणजी टीम के कप्‍तान रह चुके लक्ष्‍मी रत्‍न शुक्‍ला ने न्‍यूज एजेंसी भाषा से कहा, “हां, मेरी पत्‍नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्‍हें हल्‍का बुखार है और वो दी गई दवाइयां ले रही हैं. मैंने, मेरे पिता और दोनों बच्‍चों ने भी कोरोना टेस्‍ट कराया है. सभी फिलहाल घर में ही क्‍वारेंटाइन हैं.”

Editor's Pick