add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

लीड्स में 5 विकेट लेने वाले रॉबिनसन ने कहा- एंडरसन से वॉबल सीम गेंदबाजी करना सीखा

भारतीय कप्तान विराट कोहली अर्धशतक पूरा करने के बाद दूसरी पारी में रॉबिन्सन का चौथा शिकार बने।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 28, 2021 9:35 PM IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने शनिवार को कहा कि टीम के उनके अनुभवी साथी जेम्स एंडरसन ने उनकी ‘वॉबल ग्रिप बॉल’ तकनीक को बदलने में मदद की और इससे उन्हें भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार परिणाम मिला।

रॉबिन्सन ने मैच के चौथे दिन नयी गेंद से चार विकेट झटककर भारतीय टीम की दूसरी पारी में 26 ओवर में 65 रन खर्च कर पांच विकेट लिए, जिससे इंग्लैंड की टीम ने पारी और 76 रन से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैन ऑफ द मैच रॉबिन्सन ने कहा, ‘‘मैंने देखा कि जिमी (एंडरसन) ने गेंदबाजी के लिए ‘वॉबल ग्रिप’ को थोड़े अलग तरीके से पकड़ रखा है। मैं इसे दूसरी तरफ से पकड़ रहा था, इसलिए मैंने उससे बात की और फिर नेट्स सत्र इसका अभ्यास करने की कोशिश की।’’

‘वॉबल ग्रिप’ गेंदबाजी के समय सीम के ऊपर गेंदबाज की अंगुलियों के बीच सामान्य से अधिक फैलाव होता है। उन्होंने कहा, ‘‘ये काफी अच्छा रहा, इसलिए मैंने इसे मैच में आजमाया और इसका फायदा भी हुआ। ये कुछ ऐसा है जिस पर मुझे थोड़ा और अभ्यास करने की जरूरत है। मेरे करियर के इस पड़ाव पर सीखने का ये अवसर मेरे लिए और बेहतरीन है। सौभाग्य से ये आज पूरा हो गया।’’

चौथे टेस्ट मैच से पहले रोटेशन के बारे में बातचीत करेंगे: विराट कोहली

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है, जिमी के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करना और दोनों छोर से दबाव बनाना अच्छा रहता है। मैंने इसका लुत्फ उठाया और उम्मीद है कि मैं इसे जारी रख सकता हूं।’’

भारत दिन की शुरुआत में दो विकेट पर 215 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था लेकिन फिर पूरी टीम 278 रन पर पवेलियन लौट गई। इंग्लैंड ने दूसरी नयी गेंद के साथ दिन की शुरुआत और रॉबिन्सन ने चेतेश्वर पुजारा को कल के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े 91 रन पर आउट कर दिया।

खराब लय में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक पूरा किया लेकिन वो दूसरी पारी में रॉबिन्सन का चौथा शिकार बने। उनके आउट होने के बाद टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई।

रॉबिन्सन ने कहा, ‘‘ये एक बहुत ही खास दिन की तरह लग रहा है, मुझे ऐसा नहीं लगता कि जीत का खुमार अभी कम हुआ है। मेरे लिए, ये मेरे क्रिकेट करियर के शानदार दिनों में से एक है, मेरी पहली टेस्ट जीत हासिल करना वाकई खास है।’’

कोहली के विकेट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ये एक अद्भुत अहसास है। यहां के दर्शक अविश्वसनीय थे। जब हमने कोहली को आउट किया तो उन्होंने जोर से शोर मचाकर जश्न मनाया। उस विकेट को हासिल करना बस एक अविश्वसनीय अनुभव जैसा था।’’