• Home
  • News
  • left arm spinner imad wasim caught smoking in dressing room after taking five wickets in psl 2024 final for islamabad united against multan sultans

PSL 2024: इमाद वसीम पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में ड्रेसिंग रूम में पीने लगे सिगरेट, तस्वीर हो गई वायरल

इमाद वसीम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पांच विकेट हासिल किए और सिर्फ 23 रन दिए. लेकिन इस प्रदर्शन के साथ-साथ...

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 19, 2024, 10:38 AM IST

Published On Mar 19, 2024, 10:38 AM IST

Last UpdatedMar 19, 2024, 10:38 AM IST

iman-wasim smoking in psl 2024

iman-wasim smoking in psl 2024

इस्लामाबाद यूनाइटेड के ऑलराउंडर इमाद वसीम एक विवाद में फंस गए हैं. पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा करने के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए देखे गए. सोमवार को कराची में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुलतान सुलतान के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लिए. लेकिन इस शानदार खेल के बाद यह खिलाड़ी अब नए विवाद में फंस गए.

इस्लामाबाद के लिए उन्होंने नई गेंद से शुरुआत की. वसीम ने मुलतान के बैटिंग ऑर्डर को लगातर झटके दिए. उन्होंने अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया. उन्होंने चार ओवरों में 23 रन देकर पांच विकेट लिए. संयोग से यह पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. इस गेंदबाजी ने मुलतान को 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 के स्कोर पर रोक लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच में प्रभावी खेल दिखाने के बाद वसीम ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और इसी दौरान टीवी पर उन्हें सिगरेट पीते हुए देखा गया. इस समय मुलतान की पारी का 18वां ओवर चल रहा था.

मैच की बात करें तो इस्लामबाद यूनाइटेड की टीम जब 160 के लक्ष्य को हासिलकरने उतरी तो एक समय पर उसका स्कोर पांच विकेट पर 121 रन हो गया था. वसीम नंबर छह पर बैटिंग करने उतरे. उन्होंने नाबाद 19 रन बनाए और आखिर उनकी टीम ने दो विकेट से जीत हासिल की.

वसीम ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया. और इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस्लामाबाद की टीम ने बीते 9 सीजन में तीन बार खिताब जीता है. वहीं दूसरी ओर, सुलतान की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में हारी है.

35 वर्षीय वसीम ने पाकिस्तान के लिए 65 टी20 इंटरनैशनल और 55 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले. उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी मुकाबला 2024 में खेला था. तीनों फॉर्मेट में उन्होंने मिलाकर 1472 रन बनाए हैं.

इससे पहले बीते साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान ई-सिगरेट पीते हुए देखा गया था. साल 2022 में अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को मैदान पर सिगरेट पीने की वजह से एक डिमैरिट पॉइंट का नुकसान हुआ था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick