- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Legendary wicketkeeper Ian Healy wants Steve Smith to become Australian Test team’s captain again
दोबारा टेस्ट टीम के कप्तान बनकर आलोचकों को जवाब दें स्मिथ: हीली
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली का कहना है कि स्टीव स्मिथ ने बॉल टैंपरिंग विवाद में बिना कुछ किए काफी कुछ सहा था।
Published On Jan 19, 2021, 11:57 AM IST
Last UpdatedJan 19, 2021, 11:57 AM IST
स्टीव स्मिथ © AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली चाहते हैं कि स्टीव स्मिथ को फिर से टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जाय। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ मामले में वह पहले ही ‘कुछ किए बिना बड़ी कीमत चुका चुके है।’
मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के कारण हुए विवाद के बाद स्मिथ ने कप्तान और डेविड वार्नर ने उपकप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद टिम पेन को टेस्ट और एरोन फिंच को सीमित ओवरों के प्रारूप की कप्तानी सौपी गयी थी।
हीली ने सेन रेडियो से कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि अब से 12 से 18 महीने में वह टीम की कप्तानी करे, अगर वह चाहते है तो। क्योंकि वह पहले ही काफी भुगत चुके हैं। मैं चाहता हूं कि वो मजबूती से कप्तानी करें और खेल के शानदार नेतृत्वकर्ता बन कर आलोचकों को जवाब दे। मैं चाहता हूं कि वो वापसी करें, उन्होंने कुछ नहीं करने के बाद भी बड़ी कीमत चुकाई थी।’’
धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सबसे तेज हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने पंत
तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि उन्हें हाल ही में टीम का इकलौता उप-कप्तान बनाया गया था। इससे पहले वह ट्रेविस हेड के साथ इस जिम्मेदारी को साझा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कमिंस को टेस्ट से पहले अनुभव हासिल करने के लिए एकदिवसीय में कप्तानी की जिम्मेदारी दी जानी चहिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए इससे पहले रे लिंडवाल भारत के खिलाफ 1956 में टेस्ट में कप्तानी करने वाले आखिरी तेज गेंदबाज थे।