add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

लीजेंड्स लीग क्रिकेट: भीलवाड़ा किंग्स ने लालचंद राजपूत को प्रमुख कोच बनाया

लीजेंड्स लीग क्रिकेट की टीम भीलवाड़ा किंग्स ने लालचंद राजपूत को प्रमुख कोच बनाने की शुक्रवार को घोषणा की। राजपूत टीम में काफी प्रशासनिक और क्रिक्रेट का कोचिंग अनुभव लाते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - September 9, 2022 3:08 PM IST

नई दिल्ली: लीजेंड्स लीग क्रिकेट की टीम भीलवाड़ा किंग्स ने लालचंद राजपूत को प्रमुख कोच बनाने की शुक्रवार को घोषणा की। राजपूत टीम में काफी प्रशासनिक और क्रिक्रेट का कोचिंग अनुभव लाते हैं। वह 2008 में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की टीमों और मुम्बई इंडियंस के कोच रहे थे।

वह 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टी20 विश्व कप के पहले सत्र में भारतीय टीम के मैनेजर रहे थे। उन्होंने मुम्बई क्रिकेट संघ में भी प्रशासनिक पद संभाले हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजपूत ने कहा, ‘सीनियर प्लेयर को कोचिंग करना बड़े मौके की बात है। मैं इस भूमिका को देने के लिए भीलवाड़ा ग्रुप का धन्यवाद करना चाहता हूं। लीग चरण में हमारे पास छह मैच हैं। हम हर टीम की ताकत और कमजोरियों का अध्ययन कर रहे हैं जिसके बाद हम आक्रमक रणनीति के साथ सामने आएंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि हम अपने खिलाड़ियों को बेहतर और सर्वश्रेष्ठ सीखा पाएंगे।’

यह भी पढ़े – विराट कोहली ने प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया

TRENDING NOW

क्रिकेट जगत के सभी बड़े नामी दिग्गज इस लीग में उतर रहे हैं, लीग की शुरूआत 16 सितम्बर से होगी। लीग में चार टीमें उतरेंगी और लीग दौर में एक दूसरे से दो-दो बार खेलेंगी।

एजेंसी – आईएएनएस