Advertisement

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट से पहले इरफान पठान ने पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर साधा निशाना

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट से पहले इरफान पठान ने पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर साधा निशाना

ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ मैच से एक दिन पहले पिच का जायजा लेते नजर आए।

Updated: February 8, 2023 6:23 PM IST | Edited By: Vanson Soral
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से नागपुर टेस्ट का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले नागपुर की पिच चर्चा का विषय बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ मैच से एक दिन पहले पिच का जायजा लेते नजर आए। पिच की जांच करने के बाद स्मिथ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा, "पिच का एक हिस्सा काफी सूखा हुआ है। इस एरिया में लेफ्ट आर्म स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। लेफ्ट आर्म स्पिनर हमारे लेफ्ट हैंडर्स के लिए गेंद अंदर ला सकते हैं।"

स्मिथ के इस बयान के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने पिच का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया। पठान ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें एक खराब पिच नजर आ रही है। पिच में काफी बड़ी दरारें दिख रही हैं। इरफान ने लिखा, "आइए एक क्रैकिंग सीरीज़ का आनंद लें।"

 

पठान ने जिस पिच का फोटो शेयर किया है, वह पिछले साल 2013 में वाका में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की है। इस मैच में खराब पिच की काफी आलोचना हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला 150 रनों से अपने नाम किया था।
Advertisement

LIVE SCOREBOARD

Advertisement