• Home
  • News
  • Liam Livingstone ruled out from Pakistan test series due to Injury

डेब्यू मैच में लगी चोट, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए लियाम लिविंगस्टोन

पहले टेस्ट में डेब्यू करने वाले 29 साल के बल्लेबाज को शुक्रवार को दूसरे दिन सीमारेखा पर फील्डिंग करते समय घुटने में चोट लग गई थी.

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 05, 2022, 01:23 PM IST

Published On Dec 05, 2022, 01:23 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2022, 01:23 PM IST

Liam Livingstone

Liam Livingstone (Photo-ICC)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. लिविंगस्टोन को फील्डिंग के दौरान दाहिने घुटने में चोट लगी थी. वह पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान फील्डिंग करने मैदान पर भी नहीं उतरे.

पहले टेस्ट में डेब्यू करने वाले 29 साल के लिविंगस्टोन को शुक्रवार को दूसरे दिन सीमारेखा पर क्षेत्ररक्षण करते समय घुटने में चोट लग गई थी.  उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और नाबाद सात रन बनाए लेकिन विकेटों के बीच दौड़ते हुए वह लड़खड़ा रहे थे और स्पष्ट रूप से असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में नौ रन बनाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह भी पढ़ें:

अगर आपको वर्ल्ड कप जीतना है तो… टीम इंडिया को गावस्कर की बेबाक सलाह

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन दाहिने घुटने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ बाकी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. ईसीबी ने कहा कि वह मंगलवार को ब्रिटेन लौटेंगे और क्रमशः ईसीबी तथा लंकाशर मेडिकल टीम के साथ रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे. इंग्लैंड टीम ने लिविंगस्टोन का विकल्प मांगने को लेकर फैसला नहीं किया है.

लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड के लिए एक टेस्ट, 12 वनडे और 29 टी-20 मैच खेले हैं. वनडे में उनके नाम 250 रन और छह विकेट है. वहीं 29 टी-20 मैच में उनके नाम 423 रन और 15 विकेट है.

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick