Liam Livingstone Six: लियाम लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड में स्टेडियम के पार भेजी गेंद, IPL में उड़ाया था 117 मीटर लंबा छक्का

लियाम लिविंगस्टोन ने IPL 2022 में पंजाब किंग्स की ओर से 14 मैचों में 36 की औसत से 437 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 34 छक्के लगाए।

Edited By : Vanson Soral |May 28, 2022, 03:41 PM IST

Published On May 28, 2022, 03:41 PM IST

Last UpdatedMay 28, 2022, 03:41 PM IST

इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन के लिए छक्का लगाना अब बाएं हाथ का खेल बन चुका है। पहले IPL 2022 में छक्कों की बरसात और अब इंग्लैंड की T20 ब्लास्ट 2022 में गगनचुंबी छक्कों से विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाने में लगे हैं।

लियाम लिविंगस्टोन इस सीजन T20 ब्लास्ट में लंकाशायर की ओर से खेल रहे और इस टूर्नामेंट में अपनी IPL की फॉर्म को जारी रखते हुए लंबे-लंबे छक्के जड़ रहे हैं। लिविंगस्टोन ने 27 मई को यॉर्कशायर के खिलाफ मैच में इतना लंबा छक्का जड़ा कि गेंद ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम के बाहर चली गई। उनके इस गगनचुंबी छक्के का वीडियो वाइटैलिटी ब्लॉस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हाल ही में लियाम लिविंगस्टोन ने IPL 2022 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए सीजन का सबसे लंबे छक्का मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर का छक्का जड़ा था। हैरानी वाली बात ये है कि IPL 2022 में 105 मीटर से ज्यादा छक्के का कारनामा अब तक 7 बार हुआ है जिसमें 4 बार अकेले लिविंगस्टोन ने किया है।

IPL 2022 में सबसे लंबे छक्के

117 मीटर – लियाम लिविंगस्टोन
114 मीटर – टिम डेविड
112 मीटर – डेवाल्ड ब्रेविस
108 मीटर – लियाम लिविंगस्टोन
107 मीटर – जोस बटलर
106 मीटर – लियाम लिविंगस्टोन
105 मीटर – लियाम लिविंगस्टोन

गौरतलब है कि लियाम लिविंगस्टोन ने IPL 2022 में पंजाब किंग्स की ओर से 14 मैचों में 36 की औसत और 182 के स्ट्राईक रेट से 437 रन बनाए थे। इसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 34 छक्के निकले जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज द्वारा मारे गए सर्वाधिक छक्के हैं।

Editor's Pick