कश्मीर में महेंद्र सिंह धोनी की पोस्टिंग, मिला पेट्रोलिंग ड्यूटी का जिम्मा
टीम इंडिया को अपनी सेवा ना दे पाने वाले धोनी इस दौरान सेना में अपनी सेवाएं देंगे। पूर्व कप्तान को सेना ने कश्मीर में पेट्रोलिंग का जिम्मा सौंपा है।
Published On Jul 25, 2019, 02:22 PM IST
Last UpdatedJul 25, 2019, 02:22 PM IST
@MS Dhoni twitter page
वेस्टइंडीज दौरे से नाम वापस लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो महीने की छुट्टी पर हैं। टीम इंडिया को अपनी सेवा ना दे पाने वाले धोनी इस दौरान सेना में अपनी सेवाएं देंगे। पूर्व कप्तान को सेना ने कश्मीर में पेट्रोलिंग का जिम्मा सौंपा है।
अपनी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट को सेवा प्रदान करने वाले धोनी को टेरिटोरियल आर्मी यूनिट पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट की उपाधि हासिल है। खबर है कि धोनी को 31 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर में बहाल किया गया है।
Lieutenant Colonel (Honorary) MS Dhoni is proceeding to 106 Territorial Army Battalion (Para) for being with the Battalion from 31 Jul-15 Aug 2019. The unit is in Kashmir as part of Victor Force.He’ll be taking duties of patrolling, guard&post duty and will be staying with troops pic.twitter.com/q7ddDR4fSk
— ANI (@ANI) July 25, 2019
106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ धोनी 15 अगस्त तक रहेंगे और यहां पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी संभालेंगे। एक सीनियर अधिकारी ने कहा ,‘‘अधिकारी ने इसका अनुरोध किया था और सेना मुख्यालय ने मंजूरी दे दी । वह सेना के साथ रहते हुए पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी करेंगे ।’’
पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी ने पैराशूट रेजिमेंट के साथ शुरू की ट्रेनिंग
गौरतलब है कि धोनी को 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक देकर उनका सम्मान किया था। धोनी आर्मी का काफी सम्मान करते हैं और हाल ही में विश्व कप के दौरान उनके कीपिंग ग्लब्स पर बलिदान बैज भी देखा गया था। इसको लेकर हालांकि आपत्ति जताई गई थी जिसके बाद उन्होंने इस ग्लब्स का प्रयोग नहीं किया।
विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार कर बाहर होना पड़ा था। टूर्नामेंट के बाद से ही धोनी के संन्यास की खबर लगातार सामने आ रही थी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चयन के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने साफ किया कि धोनी फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं लेकिन आगे खेलते रहेंगे।