- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Lionel Messi breaks Cristiano Ronaldo’s FIFA World Cup hat-trick record as argentina beat Algeria by 3-0 in Fifa World cup 2026
FIFA WORLD CUP 2026: अर्जेंटीना की जीत में मेसी की हैटट्रिक, रोनाल्डो का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड में अपनी पहली हैट-ट्रिक लगाई है. उन्होंने बुधवार को केन्सास सिटी में अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में तीन गोल किए. उनके इस शानदार खेल के चलते अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया. इसके साथ ही मेसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप के इतिहास में...
Published On Jun 17, 2026, 09:00 AM IST
Last UpdatedJun 17, 2026, 09:00 AM IST
केन्सास सिटी: लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ हैटट्रिक लगाई. फोटो- आईएएनएस/ गितिका तालुकदार
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड में अपनी पहली हैट-ट्रिक लगाई है. उन्होंने बुधवार को केन्सास सिटी में अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में तीन गोल किए. उनके इस शानदार खेल के चलते अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया.
इसके साथ ही मेसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप के इतिहास में हैटट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मेसी ने 38 साल 357 दिन की उम्र में यह तिकड़ी लगाई. मेसी की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में यह 11वीं हैटट्रिक थी.
रोनाल्डो ने जब वर्ल्ड कप में हैटट्रिक लगाई थी तब उनकी उम्र 33 साल 122 दिन थी. उन्होंने 2018 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले में स्पेन के खिलाफ यह करिश्मा किया था.
अल्जीरिया के खिलाफ मैच में मेसी ने 17वें मिनट में गोल के साथ अपना खाता खोला. इसके बाद उन्होंने रीबाउंड पर एक बार फिर अपना कमाल दिखाया और 60वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया.

इसके बाद 76वें मिनट में उन्होंने लेफ्ट फुट से कमाल दिखाते हुए अपना तीसरा गोल किया. इसके गोल के साथ के साथ ही उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल के जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस (Miroslav Klose) की बराबरी कर ली. यह फुटबॉल वर्ल्ड कप में मेसी का 16वां गोल था. इससे पहले फ्रांस के काइलेन एमबापे ने सेनेगल के खिलाफ मैच में दो गोल किए थे. और वह मेसी से आगे निकल गए थे. मैच शुरू होने से पहले मेसी के नाम कुल 13 गोल थे.
इस वर्ल्ड कप में तीन गोल के अलावा मेसी ने 2022 के वर्ल्ड कप में सात गोल किए थे. 2018 के वर्ल्ड कप में एक और 2014 के वर्ल्ड कप में उन्होंने चार गोल किए थे. 2006 के वर्ल्ड कप में मेसी ने एक गोल किया था.