Fifa World Cup: लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, मिरोस्लाव क्लोज के वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में 39वें मिनट में गोल डाला. इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 22, 2026, 11:47 PM IST

Published On Jun 22, 2026, 11:47 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2026, 11:47 PM IST

MESSI

MESSI

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इतिहास रच दिया है. वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़ 16 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. मेसी के नाम वर्ल्ड कप में 17 गोल हो चुके हैं.

लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में 39वें मिनट में गोल डाला. इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)- 17 गोल

मिरोस्लाव क्लोज (जर्मनी)- 16 गोल

किलियन एम्बापे (फ्रांस)- 14 गोल

हैरी केन (इंग्लैंड)- 10 गोल

Fifa World Cup: मोहम्मद सालाह का कमाल, मिस्र को मिली फीफा वर्ल्ड कप की पहली जीत

मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ मैच में लगाई थी हैट्रिक

लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ मैच में हैट्रिक लगाई थी, इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़ के 16 गोल की बराबरी की थी. सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में पहला गोल करते ही वह वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए.

norway-senegal
norway-senegal

लियोनेल मेसी के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्जेंटीना के लिए गोल करने वाले सबसे युवा और अब सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने साल 2006 में महज 18 साल की उम्र में अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा था, और अब 2026 में लगभग 39 साल की उम्र में एक बार फिर यह कारनामा किया है.

Editor's Pick