'इस घाव को भरने में वक्त लगेगा...', फाइनल में हार के बाद छलका लियोनेल मेसी का दर्द

फीफा विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना को स्पेन ने 1-0 हरा दिया. जिसके साथ ही अर्जेंटीना के लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. इसपर कप्तान लियोनेल मेसी का दर्द छलका है. उन्होंने कहा कि दर्द बहुत गहरा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा. लेकिन मैं उन सभी अच्छी यादों को भी संजोकर रखूंगा.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 21, 2026, 12:21 PM IST

Published On Jul 21, 2026, 12:21 PM IST

Last UpdatedJul 21, 2026, 12:21 PM IST

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा. जिसके साथ ही मेसी के लगातार दो बार विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया.खिताबी मैच में मिली हार के बाद दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार से उबरने में अर्जेंटीना की टीम को सिर्फ वक्त ही मदद करेगा. फाइनल में फेरान टोरेस के एक्स्ट्रा-टाइम में किए गए गोल की वजह से स्पेन ने दूसरी बार फीफा विश्व कप अपने नाम कर लिया.

खिताबी मैच में मिली हार के बाद मेसी का छलका दर्द

फीफा विश्व कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लियोनेल मेसी खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन फेरान टोरेस के एक्स्ट्रा-टाइम गोल ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. फेरान टोरेस के गोल ने स्पेन की जीत में अहम भूमिका निभाई. जिससे अर्जेंटीना खिताबी मुकाबले में हार गई. मेसी के 2030 में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद नहीं है, हालांकि उन्होंने अभी तक संन्यास लेने की कोई योजना घोषित नहीं की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेसी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दर्द बहुत गहरा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा. लेकिन मैं उन सभी अच्छी यादों को भी संजोकर रखूंगा. उन्होंने आगे लिखा कि वे मैच जिन्हें हमने अपनी पूरी ताकत लगाकर पलटा, वे पल जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे और पूरे देश का समर्थन. जिसने इस ग्रुप की कड़ी मेहनत और कोशिशों के साथ मिलकर हमें एक बार फिर दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल किया. अभी हमारी उपलब्धि की पूरी तरह से सराहना करना मुश्किल है, लेकिन यह ग्रुप लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा. हर शुभकामना और संदेश के लिए दिल से धन्यवाद. एक बार फिर, हम एक देश के तौर पर एकजुट हुए और साथ खड़े रहे, अर्जेंटीना होने का गर्व महसूस किया. मैं चैंपियनशिप जीतने पर स्पेन को भी बधाई देना चाहता हूं.

नहीं जीत पाए गोल्डन बॉल

अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज आसानी से पार किया और फिर फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले चार नॉकआउट मैचों में देर से किए गए गोलों के दम पर जीत हासिल की. मेसी ने टूर्नामेंट का समापन आठ गोल और चार असिस्ट के साथ किया और कुछ लोगों का मानना ​​था कि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ‘गोल्डन बॉल’ अवॉर्ड न जीत पाना उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा.

Editor's Pick