लिटन दास की पारी से बांग्लादेश को मिली जीत, सुपर- 4 की रेस से लगभग बाहर हुई यह टीम
Asia Cup 2025: लिटन दास की पारी से बांग्लादेश को मिली जीत, सुपर- 4 की रेस से लगभग बाहर हुई यह टीम
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को सात विकेट पर 143 रन पर रोक दिया था,
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - September 12, 2025 8:43 AM IST
Liton Das
BAN VS HKG: लिटन दास ने कप्तानी पारी खेलते हुए आक्रामक अर्धशतक लगाया जिसकी मदद से बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में गुरुवार को हांगकांग को सात विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को सात विकेट पर 143 रन पर रोक दिया था, इसके बाद दास ने 39 गेंद में 59 रन बनाकर टीम को 14 गेंद बाकी रहते जीत दिलाई.
हांगकांग की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है जिसे पहले मैच में अफगानिस्तान ने 94 रन से हराया था. दो हार के साथ हांगकांग की टीम सुपर-4 की रेस से लगभग बाहर हो गई है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
लिटन दास ने जड़ा अर्धशतक
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने 14 गेंद में 19 रन बनाए, बीच के ओवरों में रन मुश्किल से बने और पावरप्ले के बाद एक समय तो 33 गेंद में कोई चौका छक्का नहीं लगा था, दास ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए यासिम मुर्तजा को छक्का लगाया और फिर दो चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, मुर्तजा के फेंके 15वें ओवर में 16 रन बने. तौहीद ह्र्दय 36 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने दास के साथ 95 रन की साझेदारी की, दास 59 रन बनाकर अतीक इकबाल की गेंद पर बोल्ड हो गए लेकिन तौहीद ने टीम को विजयी रन तक पहुंचाया.
बांग्लादेश के गेंदबाजों का शानदार प्रर्दशन
इससे पहले बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को सात विकेट पर 143 रन पर रोक दिया. नये कप्तान लिटन के साथ उतरी बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में ही दबाव बना दिया था, स्पिनर मेहदी हसन ने पहला ओवर डाला लेकिन तेज गेंदबाज तसकीन अहमद और तंजीम हसन साकिब ने हांगकांग के शीर्षक्रम को सबसे ज्यादा परेशान किया, नयी गेंद से सीम और स्विंग दोनों मिल रही थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया.
तसकीन ने अंशुमान रथ (चार) को अपने पहले ओवर में विकेट के पीछे लपकवाया जबकि तंजीम ने बाबर हयात (14) को आउट किया । इससे पहले हयात ने उन्हें स्ट्रेट छक्का जड़ा था, पावरप्ले में हांगकांग का स्कोर दो विकेट पर 34 रन था, सलामी बल्लेबाज जीशान अली (34 गेंद में 30 रन ) ने कुछ अच्छे स्ट्रोक्स लगाये जिसमें लेग स्पिनर रिशाद हुसैन को एक्स्ट्रा कवर पर जड़ा छक्का शामिल है, उन्हें मुस्ताफिजूर रहमान ने 12वें ओवर में आउट किया, हांगकांग के कप्तान यासिम मुर्तजा ने 19 गेंद में 28 रन बनाये, उनकी इस पारी की मदद से ही हांगकांग टीम 140 रन के पार जा सकी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.