बांग्लादेश ने टी-20 के नए कप्तान का किया ऐलान, T20 विश्व कप 2026 तक संभालेंगे कमान
बांग्लादेश ने टी-20 के नए कप्तान का किया ऐलान, T20 विश्व कप 2026 तक संभालेंगे कमान
यूएई और पाकिस्तान में होने वाली आगामी टी20आई सीरीज के लिए बांग्लादेश की 16 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की गई है. मुस्तफिजुर रहमान की टीम में वापसी हुई है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - May 5, 2025 1:18 PM IST
(Image credit- BCCI X)
Litton Das Captain: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 के नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. लिटन दास अगले विश्व कप तक टी20आई में बांग्लादेश टीम की कमान संभालेंगे. 2026 में भारत में टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है. नजमुल हुसैन शांतो के टी20आई से कप्तानी छोड़ने के बाद यह पद खाली हो गया था. शांतो ने सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय कप्तान के रूप में व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए यह पद छोड़ा था.
बांग्लादेश ने यूएई और पाकिस्तान में होने वाली आगामी टी20आई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की भी घोषणा भी की है. वेस्टइंडीज में तीन मैचों की टी20आई सीरीज में टीम की अगुआई करने वाले लिटन को इस बार बड़ी जिम्मेदारी गई है. यह पूर्णकालिक टी20आई कप्तान के रूप में लिटन का पहला कार्यभार होगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
दीर्घकालिक योजना को ध्यान में रखते हुए लिटन को जिम्मेदारी: बीसीबी
बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष नजमुल आबेदीन ने कहा कि दीर्घकालिक योजना को ध्यान में रखते हुए लिटन को चुना गया है. लिटन दास अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप तक टीम की अगुआई करेंगे, मौजूदा सेटअप में हमारे पास ज़्यादा अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं, हालांकि उनके फॉर्म के बारे में चर्चा हुई, लेकिन हमें लगता है कि उनमें क्षमता है, अगर वह अपने खेल को व्यवस्थित कर पाते हैं, तो वह टीम के लिए एक संपत्ति साबित होंगे. फहीम ने यह भी कहा कि महेदी हसन को अगली दो टी20 सीरीज़ के लिए उप-कप्तान बनाया गया है, हम मौजूदा कप्तान के मार्गदर्शन में भविष्य के कप्तान का निर्माण करना चाहते हैं.
जल्द ही वनडे और टेस्ट कप्तान का होगा ऐलान: नजमुल
नजमुल ने कहा कि बोर्ड टेस्ट और वनडे कप्तानी के लिए दीर्घकालिक समाधान खोजने पर काम कर रहा है, हम जल्द ही वनडे और टेस्ट कप्तानों की घोषणा करेंगे, टेस्ट मैच दो से ढाई महीने में आ सकते हैं, और हम कप्तान की घोषणा उससे एक हफ्ते पहले कर सकते हैं. मुख्य चयनकर्ता गाज़ी अशरफ़ हुसैन ने कहा विश्व कप से पहले, हमारे पास एशिया कप और श्रीलंका, पाकिस्तान और भारत के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखलाएं होंगी, प्रयोग करने के लिए बहुत सारे मौके होंगे, हम टूर्नामेंट में एक प्रदर्शन करने वाली टीम के साथ उतरना चाहते हैं और लिटन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.