add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WI VS BAN: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, लिटन दास बने कप्तान

भारत में अपनी पिछली सीरीज में टी20 टीम की अगुआई करने वाले नजमुल हुसैन शांतो कमर की चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से वे टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 10, 2024 10:19 PM IST

Bangladesh Squad for WI T20I Series: लिटन कुमार दास वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 15 सदस्यीय बांग्लादेशी टीम की अगुआई करेंगे. टी-20 सीरीज का पहला मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा.

शकीब अल हसन और महमूदुल्लाह के संन्यास के बाद बांग्लादेश की टीम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. सौम्य सरकार, अफीफ हुसैन, शमीम हुसैन पटवारी, नसुम अहमद, हसन महमूद और रिपन मोंडोल को टीम में वापस बुलाया गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मेहदी हसन मिराज को कप्तान नहीं बनाया है, क्योंकि वे टी20 में नियमित नहीं हैं, जबकि इस दौरे पर वे टेस्ट और वनडे के लिए स्टैंड-इन कप्तान हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नजमुल हसन शांतो को लगी है चोट

भारत में अपनी पिछली सीरीज में टी20 टीम की अगुआई करने वाले नजमुल हुसैन शांतो कमर की चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से वे टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. हालांकि, यह देखना होगा कि वापसी के बाद उन्हें कप्तानी फिर से मिलती है या नहीं, क्योंकि सबसे छोटे प्रारूप में उनका प्रदर्शन खराब रहा है.

तौहीद हृदोय, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और रकीबुल हसन को भी टीम में जगह नहीं मिली है.

बांग्लादेश की टीम:

लिटन कुमार दास (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन पटवारी, शेख महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, हसन महमूद, रिपन मोंडोल