LIVE SCORE, Australia vs England, 5th Test, Day 3: स्टीव स्मिथ टिके, ऑस्ट्रेलिया 152 रनों से आगे
live cricket score updates, scorecard of Australia vs England, 5th Test at Bellerive Oval, Hobart.
Published On Jan 16, 2022, 08:26 AM IST
Last UpdatedJan 16, 2022, 08:26 AM IST
LIVE SCORE, Australia vs England, 5th Test, Day 3:
होबार्ट में खेले जा रहे आखिरी एशेज टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी के दौरान 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 37 रन बनाए। टीम की सलामी जोड़ी डेविड वार्नर (David Warner) और उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) ने खराब शुरुआत की और वे क्रमश: 0 और 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, तीसरे नंबर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने (Marnus Labuschagne) भी 11 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हो गए।
दिन का खेल खत्म होने तक टीम 152 रन से बढ़त बनाए हुए है। टीम के चौथे नंबर के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और पांचवे नंबर के बल्लेबाज स्काट बोलैंड तीसरे दिन की शुरुआत करेंगे। इंग्लैंड टीम के गेंदबाज ब्रॉड, वोक्स और वुड ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाते हुए एक-एक विकेट चटकाए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी पहली पारी में दस विकेट खोकर 303 रन बनाए थे। टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाते हुए 101 रन बनाए और ग्रीन ने अर्धशतक लगाते हुए 74 रन की पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड टीम बल्लबाजी करते हुए दस विकेट खोकर मात्र 188 रन ही बना पाई।
बता दें पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच जीत लिए हैं और एक मैच ड्रॉ खेला है। आखिरी मैच में भी इंग्लैंड को क्लीन स्वीप करने की उम्मीद में है।