Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 26, 2016 6:05 PM IST


नमस्कार, आदाब, गुड मॉर्निंग। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टी20 मैच का आंखों देखा हाल लेकर मैं जय जायसवाल आपकी ख़िदमत में हाजिर हूं। एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टी20 मैच की हर अपडेट और मैच से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर को मैं आपतक हिंदी में पहुंचाऊंगा। वनडे सीरीज 4-1 से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 सीरीज पर भी कब्जा जमाना चाहेगी। वही आखिरी वनडे में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम अपने विजय अभियान को टी20 सीरीज में जारी रखना चाहेगी। एडिलेड का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के पक्ष में हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम एडिलेड पर अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है लेकिन देखना यह है कि भारतीय टीम टी20 सीरीज में विजयी अभियान जारी रख पाती है या नहीं। दोनों टीमों के बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं तो जाहिर है कि दर्शकों को एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन दर्शक रनों की बारिश के साथ एक रोमांचक मुकाबले की भी उम्मीद होगी। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 का फुल स्कोरकार्ड
विराट कोहली मैन ऑफ द मैच
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के चारों तरफ शॉट लगाने के बाद फील्डिंग में भी 2 कैच पकड़ने वाले विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विराट ने 90 रनों की शानदार पारी खेली।
भारतीय टीम 29 जनवरी को मेलबर्न में दूसरा टी20 मैच खेलने उतरेगी। अभी के लिए इजाजत दीजिए। मेलबर्न मैच का लाइव प्रसारण लेकर हम फिर से हाजिर होगें। गुडबॉय, शब्बा ख़ैर, धन्यवाद।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कंगारू टीम को 151 रनों पर समेट कर पहले टी20 मैच में जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और 3 विकेट खोकर 188 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 55 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली। सुरेश रैना ने भी कोहली का अच्छा साथ निभाया और 41 रनों की उपयोगी पारी खेली। रोहित शर्मा ने भारतीय पारी की तेज शुरूआत की।
189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरूआत की। एक समय कंगारू टीम 89/1 के स्कोर के साथ मैच जीत रही थी लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। भारत को पहली सफलता बुमराह ने दिलाई उन्होने वार्नर को किया। इसके बाद स्मिथ ने तेजी से रन बनाते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन जडेजा ने स्मिथ को आउट कर कंगारू पतन की शुरूआत कर दी। इसके बाद अश्विन ने फिंच को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया। जडेजा ने हेड को पवेलियन भेजा तो अश्विन ने वाटसन को आउट कर कंगारू टीम की कमर तोड़ दी। लिन और वेड का विकेट चटकाकर पांड्या ने अपने टी20 करियर की शानदार शुरूआत की। इसके बाद बुमराह ने पहले फॉकनर और फिर बायस को आउट कर कंगारू टीम की ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 151, 20 ओवर। बल्लेबाजी: शॉन टेट 1*(3)। भारत 188/3। पारी का अंतिम ओवर करने आए बुमराह ने तीसरी गेंद पर बायस को पांड्या के हाथों कैच करा कर भारत को 37 रनों से जीत दिला दी है।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 151/9, 19 ओवर। बल्लेबाजी: बायस 3*(3), शॉन टेट 1*(3)। भारत 188/3। नेहरा 19वां ओवर लेकर आए है और नेहरा ने दूसरी ही गेंद पर रिचर्डसन को आउट कर भारतीय टीम को 9वीं सफलता दिला दी। ऑस्ट्रेलिया अब मैच से बाहर हो चुका है। इस ओवर में नेहरा ने सिर्फ 4 रन दिये।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 147/8, 18 ओवर। बल्लेबाजी: बायस 2*(2), केन रिचर्डसन 7*(5)। भारत 188/3। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉकनर को भी पवेलियन भेजा। बुमराह ने फॉकनर को अपना दूसरा शिकार बनाया। इस ओवर में बुमराह ने फॉकनर के विकेट के अलावा 11 रन दिये। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 12 गेंदों में 42 रन बनाने होगें जो यहां से नामुमकिन सा लग रहा है।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 136/7, 17 ओवर। बल्लेबाजी: जेम्स फॉकनर 4*(5), केन रिचर्डसन 5*(3)। भारत 188/3। पहले ओवर में पिटने के बाद पांड्या ने वापसी करते हुए पिछले ओवर की अंतिम गेंद पर विकेट लेने के बाद इस ओवर की पहली गेंद पर वेड को आउट कर भारत को 7वीं सफलता दिला दी। पांड्या ने वेड को जडेजा के हाथों कैच कराया। केन रिचर्डसन ने चौका जड़ने के साथ इस ओवर से 7 रन ले लिया।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 129/6, 16 ओवर। बल्लेबाजी: जेम्स फॉकनर 2*(3), मैथ्यू वेड 5*(6)। भारत 188/3। पहले ओवर में महंगे साबित होने के बाद अश्विन ने वापसी करते हुए शानदार गेंदबाजी की है। अश्विन ने इस ओवर में सिर्फ 5 रन देकर कंगारू बल्लेबाजों को बांधे रखा।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 124/6, 15 ओवर। बल्लेबाजी: जेम्स फॉकनर 0*(0), मैथ्यू वेड 2*(3)। भारत 188/3। कंगारू टीम की सारी उम्मीदे लिन पर टिकी हैं। पांड्या को गेंदबाजी पर वापस लाया गया है। लिन ने पांड्या की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। लेकिन पांड्या ने अंतिम गेंद पर लिन को युवराज के हाथों कैच आउट कराकर भारत को छठी सफलता दिला दी। हालांकि पांड्या ने इस ओवर में 12 रन दे दिये।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 112/5, 14 ओवर। बल्लेबाजी: क्रिस लिन 8*(12), मैथ्यू वेड 1*(1)। भारत 188/3। भारतीय टीम को एक और सफलता मिलती हुई। अश्विन ने तीसरी गेंद पर वाटसन को आउट कर कंगारू टीम को बैकफुट पर ला दिया है। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 108/4, 13 ओवर। बल्लेबाजी: क्रिस लिन 6*(9), शेन वाटसन 11*(8)। भारत 188/3। जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की है। अपने अंतिम ओवर में भी जडेजा ने सिर्फ 5 रन दिये। जडेजा ने 4 ओवर के कोटे में 21 रन देकर 2 विकेट झटके।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 103/4, 12 ओवर। बल्लेबाजी: क्रिस लिन 4*(7), शेन वाटसन 8*(4)। भारत 188/3। युवराज सिंह गेंदबाजी करने आए हैं। लेकिन वाटसन ने पहले ओवर में 10 रन लेकर उनका आंकड़ा बिगाड़ दिया। वाटसन ने युवराज की पांचवी गेंद पर छक्का जड़ा।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 93/4, 11 ओवर। बल्लेबाजी: क्रिस लिन 2*(5), शेन वाटसन 0*(0)। भारत 188/3। भारतीय टीम को जडेजा ने एक और सफलता दिलाई। जडेजा ने 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर हेड को आउट कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। जडेजा ने हेड को पगबाधा आउट किया।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 91/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: क्रिस लिन 1*(3), ट्रेविस हेड 1*(1)। भारत 188/3। अश्विन ने अपने दूसरे स्पेल में आते ही भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अश्विन ने ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे फिंच को आउट कर भारतीय खेमेे में खुशी की लहर दौड़ा दी। क्रीज पर अब दोनों नये बल्लेबाज है।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 89/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 44*(31), 0*(0)। भारत 188/3। जडेजा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अोवर की अंतिम गेंद पर जडेजा ने फिंच को कोहली के हाथो कैच आउट कराया।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 82/1, 8 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 38*(27), स्टीवन स्मिथ 20*(12)। भारत 188/3। हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। पांड्या ने पहली तीन गेंदे वाइड फेंकी। अपना पहला मैच खेल रहे पांड्या मानो अपनी लाइन ही भूल गये है। फिंच ने पांड्या की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा, अंतिम गेंद पर स्मिथ ने चौका जड़ कर इस ओवर से कुल 19 रन ले लिये। पांड्या ने इस ओवर में 5 वाइड गेंदे फेंकी।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 63/1, 7 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 31*(25), स्टीवन स्मिथ 13*(8)। भारत 188/3। रविन्द्र जडेजा को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया गया है। वनडे सीरीज में अच्छी गेंदबाजी करने वाले जडेजा ने इस ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए कंगारू बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 56/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 28*(22), स्टीवन स्मिथ 9*(5)। भारत 188/3। भारतीय टीम को पहली सफलता। बुमराह ने वार्नर को विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया। स्मिथ मैदान पर वार्नर का स्थान लेने आए हैं। स्मिथ ने आते ही चौके के साथ बुमराह को सचेत रहने का संदेश दे दिया। स्मिथ ने चौथी गेंद पर फिर से एक चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर एक रन लेकर स्मिथ ने इस ओवर से 9 रन बटोर लिये।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 47/0, 5 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 28*(22), डेविड वार्नर 17*(8)। भारत 188/3। पिछले ओवर में महंगे साबित होने वाले नेहरा ने इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर अच्छी गेंदबाजी की लेकिन चौथी गेंद को वार्नर ने चौके के लिए भेज दिया। अंतिम गेंद पर फिंच ने एक चौका और जड़ दिया। इस ओवर में दोनों कंगारू बल्लेबाजों ने 10 रन बटोरे।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 37/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 23*(19), डेविड वार्नर 12*(5)। भारत 188/3। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी अटैक पर। बुमराह ने पहली गेंद पर फिंच के खिलाफ आउट की अपील की। दूसरी गेंद और तीसरी गेंद पर बुमराह ने फिंच को रन बनाने का मौका नहीं दिया। चौथी गेंद पर 1 रन लेकर फिंच ने वार्नर को स्ट्राइक पर भेजा। वार्नर ने एक रन लेकर वापस स्ट्राइक फिंच को दे दिया। इस ओवर में बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिये।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 34/0, 3 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 21*(14), डेविड वार्नर 11*(4)। भारत 188/3। फिंच के बाद इस ओवर में वार्नर ने अपना रंग दिखाया। वार्नर ने नेहरा की दूसरी गेेंद पर चौका जड़ने के बाद तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। नेहरा ने दूसरे ओवर में 12 रन दिये।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 22/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 20*(12), डेविड वार्नर 0*(0)। भारत 188/3। दूसरे गेंदबाज के तौर पर अश्विन गेंदबाजी के लिए आए है। अश्विन टी20 में पहले भी शुरूआती ओवर डाल चुके है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये रणनीति कितनी काम आएगी ये कहना मुश्किल है। फिंच ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ा तो अंतिम गेंद पर उन्होने एक छक्का जड़कर भारतीय टीम को अपने फैसले पर दोबारा अमल करने का संदेश दे दिया है। अश्विन ने इस ओवर में 17 रन दिये।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 5/0, 1 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 5*(6), डेविड वार्नर 0*(0)। भारत 188/3। भारत के लिए आशीष नेहरा गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे। फिंच और वार्नर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आ चुके है। फिंच ने नेहरा की पहली ही गेंद पर चौका जड़ कर बाउंड्री के साथ कंगारू टीम का खाता खोला। अगली चार गेंदों पर नेहरा ने अच्छी वापसी करते हुए कोई रन नहीं दिया। अंतिम गेंद पर फिंच ने एक रन लेकर स्कोर 5 रन पहुंचा दिया।
भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा है। रोहित शर्मा ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए भारत को तेज शुरूआत देकर बड़े स्कोर की नींव रखी। रोहित के आउट होने के बाद विराट और रैना ने भारतीय पारी को संवारा। दोनों ने मैदान के हर कोने में शॉट खेलते हुए रन गति को 7 से ऊपर रखा। विराट कोहली आज खासे आक्रामक दिखे। विराट ने सिर्फ 55 गेंदों का सामना कर 90 रन बनाए जिसमें उन्होने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। रैना हालांकि अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आए लेकिन उन्होने दूसरे छोर पर विराट का अच्छा साथ दिया। रैना ने टी20 क्रिकेट में अपने 1,000 रन भी पूरे किये। अंतिम ओवर में धोनी ने 3 गेंदों में 11 रन बनाकर टीम को 188 पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए शेन वाटसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होने अपने 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। एक अन्य सफलता जेम्स फॉकनर के हाथ लगी। ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइक गेंदबाज शॉन टेट सबसे महंगे रहे। उन्होने अपने 4 ओवर में 45 रन लुटाए।
अब देखना यह है कि भारतीय गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड कर पाते हैं या नहीं। भारतीय टीम को बुमराह से उम्मीदे होंगी। अश्विन भी अपने आप को साबित करने का प्रयास करेंगे।
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 189 रनों का लक्ष्य दिया।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 174/3,20 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 90*(55), महेन्द्र सिंह धोनी 11*(3)। पारी का 20वां ओवर डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जेम्स फॉकनर करने आए है। विराट ने पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर फॉकनर ने रैना को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को एक और सफलता दिलाई। लेकिन रैना की जगह आए कप्तान धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ कंगारू टीम को सफलता का जश्न मनाने का मौका नहीं दिया। चौथी गेंद पर धोनी ने चौका जड़ कर भारत का स्कोर 185 पहुंचा दिया। पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर धोनी ने स्ट्राइक विराट को दे दिया। विराट ने अंतिम गेंद पर दो रन लेकर भारत का स्कोर 188 पहुंचा दिया। इस ओवर से कुल 14 रन आये। भारत ने अंतिम 4 ओवर में 48 रन बनाए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 174/2, 19 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 87*(53), सुरेश रैना 41*(33)। रैना ने अपने बल्ले का मुंह खोल लिया है। 19 ओवर करने आए रिचर्डसन की पहली ही गेंद पर चौका जड़ने के बाद एक रन लेकर स्ट्राइक विराट को दे दिया। विराट ने तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जड़ दिया। चौथी और पांचवी गेंद पर 2 रन लेकर विराट ने अपना स्कोर 86 कर लिया। अंतिम गेंद पर सिंगल लेकर विराट ने स्ट्राइक अपने पास रखा है। इस ओवर से 14 रन आए। सिर्फ 6 गेंद और फेंकी जानी है। भारतीय टीम कितने और रन बटोर पाती है ये देखना होगा।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 160/2, 18 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 78*(49), सुरेश रैना 36*(31)। 18 गेंदे और बची है रैना को भी अब तेजी से रन बनाने की जरूरत है। विराट अकेले आक्रमण की जिम्मेदारी निभा रहे है, और रैना ने इस बात को समझ लिया और फॉकनर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर 2 रन ले लिया। चौथी गेंद पर सिंगल लेकर रैना ने विराट को स्ट्राइक दे दिया। कोहली ने एक रन लेकर अपना स्कोर 78 कर लिया। रैना ने अंतिम गेंद पर एक रन लेकर इस ओवर से 12 रन ले लिया। भारत ने अंतिम चार ओवर में 42 रन बनाए हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 148/2, 17 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 76*(47), सुरेश रैना 26*(27)। पहली गेंद पर 1 रन लेकर रैना ने अपना निजी स्कोर 26 किया। विराट और रैना के बीच 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। अगली तीन गेंदों पर विराट ने 2-2 रन लिये। पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर विराट ने अंतिम गेंद रैना को खेलने को दिया। इस ओवर में कुल 8 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 140/2, 16 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 69*(43), सुरेश रैना 25*(25)। शान टेट का आज दिन नहीं है ये बात वो भी जान चुके है। कोहली ने टेट की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने के बाद सिगंल ले लिया। तीसरी गेंद टेट ने वाइड फेंकी। तीसरी गेंद पर रैना ने एक रन लेकर स्ट्राइक शानदार हिटिंग कर रहे विराट को दे दिया। इस ओवर में दो वाइड के अलावा कुल 12 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 128/2, 15 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 61*(39), सुरेश रैना 24*(23)। वाटसन अपने कोटे का अंतिम ओवर लेकर आए है। रैना कोहली ने पहली दो गेंदों पर एक एक रन लिया। कोहली ने चौथी और पांचवी गेंद पर 2 लगातार चौका जड़ने के साथ टीम को एक और अच्छा ओवर दिया। इस ओवर से 11 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 117/2, 14 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 51*(34), सुरेश रैना 23*(22)। केन रिचर्डसन का स्वागत कोहली ने दो लगातार चौके लगाकर किया। अगली गेंद पर 2 रन लेने के साथ ही कोहली ने अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया। पांचवी गेंद पर कोहली ने एक रन लेकर स्ट्राइक रैना को दे दिया। इस ओवर में कुल 11 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 106/2, 13 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 40*(29), सुरेश रैना 23*(21)। अपने पहले स्पेल में शानदार गेंदबाजी करने वाले शेन वाटसन दूसरा स्पेल लेकर आए है। पहली गेंद को विराट ने लेग दिशा में खेल कर एक रन ले लिया। वाटसन ने दूसरी गेंद रैना के लिए शॉर्ट रखी रैना ने पुल करने का प्रयास किया। रैना ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक विराट को दे दिया। विराट ने चौथी गेंद पर झन्नाटेदार चौका जड़ने के बाद अगली गेंद पर एक रन ले लिया। इस ओवर से कुल 8 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 98/2, 12 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 34*(26), सुरेश रैना 22*(18)। बायस की दूसरी ही गेंद पर विराट ने शानदार छक्का जमाया। अगली दो गेंदों पर दोनों ने एक एक सिंगल लेकर इस रन बनाने के सिलसिले को जारी रखा।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 88/2, 11 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 26*(22), सुरेश रैना 20*(16)। अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड गेंदबाजी करने आए है। कोहली ने दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ हेड का स्वागत किया। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक रोटेट करने के साथ ही विराट और रैना ने इस ओवर से कुल 9 रन ले लिये।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 79/2, 10 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 19*(18), सुरेश रैना 18*(14)। बायस अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाने के बाद विराट ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। रैना ने भी एक रन लेकर स्ट्राइक विराट को दे दिया। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक रन लेकर इस ओवर से कुल 4 रन बटोरे।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 75/2, 9 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 17*(14), सुरेश रैना 16*(12)। टी20 क्रिकेट में रैना कितने खतरनाक बल्लेबाज है इसका परिचय उन्होने फॉकनर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ कर दिया। अगली ही गेंद पर सिंगल लेकर रैना ने स्ट्राइक विराट को दे दिया। कोहली ने भी सिंगल लेकर स्ट्राइक वापस रैना को दे दिया। इस ओवर में कुल 8 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 67/2, 8 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 15*(12), सुरेश रैना 10*(8)। भारतीय टीम अच्छे रन रेट से रन बना रही है। कैमरून बायस पारी का आंठवा ओवर करने आए है। रैना और विराट ने पहली तीन गेंदों पर एक-एक रन लिये। चौथी गेंद पर विराट ने कलाईयों के इस्तेमाल से शानदार चौका जड़ने के बाद सिंगल लेकर स्ट्राइक रैना को दे दिया। रैना ने भी एक रन लेकर टीम का स्कोर 67 पहुंचा दिया। इस ओवर से 9 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 54/2, 7 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 9*(9), सुरेश रैना 7*(5)। वाटसन अपना दूसरा ओवर करने आए। दोनों बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए सिंगल-डबल लेकर काम चलाया। इस ओवर में 4 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 54/2, 6 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 8*(6), सुरेश रैना 4*(2)। टेट रोहित के आउट होने के बाद दोबारा गेंदबाजी के लिए आए है। टेट ने एक बार फिर से पहली गेंद वाइ़ड फेंकी। कोहली ने टेट की तीसरी गेंद को सीमारेखा के बाहर भेजा। तीसरी गेंद एक बार फिर से वाइड। चौथी गेंद को फाइन लेग की ओर खेलकर कोहली ने दो रन लिया। पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर कोहली ने भारत का स्कोर 50 पहुंचाने के बाद अंतिम गेंद पर रैना ने चौका जड़ इस ओवर से कुल 13 रन ले लिये।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 41/2, 5 ओवर में। बल्लेबाजी: विराट कोहली 1*(1), सुरेश रैना 0*(1)। शेन वाटसन ने आते ही भारत को करारा झटका दे दिया। रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर फॉकनर को कैच थमा बैठे। रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 31 रन बनाए। पांचवी गेंद पर वाटसन ने धवन को आउट कर दूसरा झटका दे दिया। भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। वाटसन ने इस ओवर में एक रन देकर दो अहम विकेट झटके।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 40/0, 4 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 31*(19), शिखर धवन 5*(5)। जेम्स फॉकनर चौथा ओवर करने आए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहली दो गेेंदों पर एक-एक रन लिया। चौथी गेंद को रोहित ने थर्ड मैन की दिशा में खेलकर दो रन लेने के बाद पांचवी गेंद पर चौका जड़ दिया। रोहित शर्मा को रोकना ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल लग रहा है। इस ओवर से 9 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 31/0, 3 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 23*(14), शिखर धवन 4*(4)। रोहित शर्मा टेट को छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। रोहित ने एक बार फिर दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ा। इसके बाद टेट अपनी लाइन खो बैठे और वाइड गेंद डाल दी। चौथी गेंद को रोहित ने फाइन लेग की दिशा में एक बार फिर चौके के लिए सीमारेखा के बाहर भेज दिया। इस ओवर में टेट ने दो वाइड गेंदे डाली। टेट की तेजी रोहित पर कोई असर नहीं डाल पा रही। तीसरे ओवर से 13 रन आए। टेट 2 ओवर में 21 रन लुटा चुके हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 18/0, 2 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 14*(9), शिखर धवन 4*(3)। केन रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा ओवर कर रहे है। धवन ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक रोहित को दिया रोहित ने भी एक रन लेकर स्ट्राइक वापस धवन को दे दिया है। तीसरी गेंद पर धवन ने तीन रन लेकर रनों के सिलसिले को जारी रखा है। धवन के बाद रोहित ने भी तीन रन चुरा कर टीम के स्कोर को 18 पहुंचा दिया है। भारतीय बल्लेबाजों ने इस ओवर से कुल 8 रन बटोरे।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 10/0, 1 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 10*(6), शिखर धवन 0*(0)। रोहित शर्मा ने शॉन टेट की दूसरी गेंद को ही सीमारेखा के बाहर चार रनों के लिए भेज कर भारतीय स्कोरबोर्ड को शून्य से चार पहुंचाया। तीसरी गेंद को रक्षात्मक ढ़ंग से खेलने के बाद चौथी गेंद को छक्के के लिए भेजने के साथ ही रोहित ने कंगारू टीम को अपने इरादे जता दिये हैं। पहले ओवर से 10 रन आए।
भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज टीम में वापस आए हैं जिसकी वजह से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी। शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने रनों के सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे। आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह भारतीय पेस अटैक का नेतृत्व करेंगे।
दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन इस प्रकार हैः
भारतः
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।
ऑस्ट्रेलियाः
एरन फिंच(कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, क्रिस लिन, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर,शेन वाटसन,कैमरून बॉयस, शॉन टेट, केन रिचर्ड्सन।
टॉस अपडेटः ऑस्टेलिया ने टॉस जीता, गेंदबाजी करने का फैसला
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम को एडिलेड के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करनी होगी। भारतीय बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर खड़ा कर कंगारू टीम पर दबाव बनाना होगा।
भारतीय खेमें से एक खबर आ रही है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में हार्दिक पांड्या को मौका दिया गया है। पिछले एक साल में पांड्या ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई हैंं और अब पहले ही टी20 मैच में उनको डेब्यू करने का मौका मिल गया।
We have a debutant here. @hardikpandya7 has just received his maiden India cap from @msdhoni #AUSvIND pic.twitter.com/Ct0yCHcd1c
— BCCI (@BCCI) January 26, 2016
बात करें टीम कंबीनेशन की तो भारतीय टीम के मध्य क्रम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली अच्छी फॉर्म में हैं तो इनकी पोजीशन के साथ कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। युवराज सिंह और सुरेश रैना के टीम में आने से मध्यक्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है। कप्तान धोनी अंतिम ओवरों में अपनी बड़े शॉट लगाने की क्षमता का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्पिन विभाग में धोनी अपने तुरूप के इक्के रविचन्द्रन अश्विन पर एक बार फिर से भरोसा दिखा सकते हैं। अगर धोनी अश्विन को अंतिम ग्यारह में स्थान देते हैं तो हरभजन और रविन्द्र जडेजा में किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऑलराउडंर की भूमिका में हार्दिक पांड्या को भी मौका दिया जा सकता है। पांड्या एक अच्छे हिटर होने के साथ साथ मीडियम पेस गेंदबाजी भी कर लेते हैं। अंतिम वनडे में शानदार गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले जसप्रीत बुमराह का अंतिम ग्यारह में चयन तय है, बुमराह आशीष नेहरा के साथ भारतीय पेस अटैक का नेतृत्व करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम मे भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। कप्तान एरन फिंच और डेविड वार्नर के ऊपर टीम को अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी। स्टीवन स्मिथ नंबर तीन की पोजीशन पर टीम को मजबूती देंगे। चोट के कारण मैक्सवेल पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे ऐसे में बिग बैश में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले क्रिस लिन और ट्रेविस हेड से ऑस्ट्रेलियाई टीम तेज रनों की उम्मीद करेगी। विकेटकीपर बल्लेबाज वेड और फॉकनर निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं, तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी में गहराई देखी जा सकती है। गेंदबाजी में शॉन टेट के आने से ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण को मजबूती मिली है। टेट अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम टेट का साथ देने के लिए जॉन हेस्टिंग्स पर भरोसा जता सकती है। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में एंड्रयू टेय, केन रिचर्डसन और स्कॉट बोलेंड के बीच लड़ाई होगी। स्पिन डिपार्टमेंट की कमान नाथन लियोन के हाथों में होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
भारतः
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, अंजिक्य रहाणे, हरभजन सिंह, उमेश यादव, ऋषि धवन।
ऑस्ट्रेलियाः
एरन फिंच(कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, क्रिस लिन, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, नाथन लियोन, जॉन हेस्टिंग्स, शॉन टेट, केन रिचर्ड्सन, एंड्रयू टाय, स्कॉट बोलेंड, शेन वाटसन,ग्लेन मैक्सवेल,शॉन मार्श, कैमरून बॉयस। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 का फुल स्कोरकार्ड
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
