Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - January 29, 2016 6:45 PM IST


नमस्कार, आदाब। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच का आंखों देखा हाल लेकर मैं देवव्रत वाजपेयी आपकी ख़िदमत में हाज़िर हूं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच की हर अपडेट और मैच से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर को मैं आपतक हिंदी में पहुंचाऊंगा। एडीलेड ओवल में खेला गया पहला टी20 मैच जीतकर भारतीय टीम इस मैच को जीतने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम एक बार फिर से सीरीज में पूरे दम खम से वापसी करना चाहेगी। चूंकि ऑस्ट्रेलिया अपनी सरज़मीं पर हमेशा ही खतरनाक क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है। ऐसे में भारतीय टीम को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। बहरहाल, दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से रोमांचक मुकाबले की उम्मीदें हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें…
विराट कोहली को उनकी 59 रनों की बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इसी के साथ इजाज़त दीजिए हमें। फिर से हाजिर होंगे लाइव अपडेट लेकर अगले मैच में। तब तक के लिए बाय बाय।
भारत के स्पिनरों का जादू एक बार फिर से चला और टी20 श्रृंखला में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से पिछेलकर अजेय बढ़त बना ली है। अगला और आखिरी टी20 मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। मैच में एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 10वें ओवरों में बिनाा किसी विकेट खोए 94 रन बना लिए थे और ऐसा लगा रहा था कि भारत यह मैच हार जाएगा। फिंच लगातार एक छोर से प्रहार कर रहे थे। ऐसे में मार्श को आउट करके अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलवाई। इसके बाद पांड्या ने क्रिस लिन को पवेलियन भेजा। इसके बाद तो जैसे विकटों की झड़ी सी लग गई। युवराज सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और खतरनाक दिख रहे ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन की राह दिखाई और इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमर तोड़ कर रख दी। भारत की ओर से बुमराह और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं अश्विन, युवराज, पांड्या को एक-एक विकेट मिला। इसके पहले विराट कोहली(59), रोहित शर्मा(60) और शिखर धवन (42) ने भारत की आधारशिला रखी और भारत को 20 ओवरों में 184/3 तक पहुंचाया। निश्चित तौर पर वनडे सीरीज की हार का बदला लिया है भारतीय टीम ने।
भारत ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 157/8, 20 ओवर। बल्लेबाजी: मैथ्यू वेड 16(15)। अंतिम ओवर फेंकने के लिए बुमराह आए। पहली गेंद यॉर्कर, वेड ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर हेस्टिंग्स क्लीन बोल्ड। एंड्रयु टाय आए। आते ही लॉन्ग ऑफ का चौका। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर टाय आउट। टाय b बुमराह 4(4)
हेस्टिंग्स b बुमराह 4(6)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 151/6, 19 ओवर। बल्लेबाजी: जॉन हेस्टिंग्स 4(5) मैथ्यू वेड 15(14)। नेहरा गेंदबाजी आक्रमण में लौटते हुए। पहली गेंद पर हेस्टिंग्स ने एक रन बनाया। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन आता हुआ। चौथी गेंद पर भी एक रन। मैच में सिर्फ औपचारिकताएं शेष। ओवर से 6 रन। अंतिम ओवर में 34 रनों की जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 145/6, 18 ओवर। बल्लेबाजी: जॉन हेस्टिंग्स 1(2) मैथ्यू वेड 12(11)। अश्विन की चौथी गेंद पर वेड ने छक्का मारा। ओवर से कुल 8 रन। ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदों में 40 रनों की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 137/6, 17 ओवर। बल्लेबाजी: मैथ्यू वेड 5(7)। जडेजा दूसरे छोर से गेंदबाजी करते हुए। पहली गेंद पर वेड ने एक रन लिया। अगली गेंद पर फॉकनर ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर वेड का एक और सिंगल। चौथी गेंद पर फॉकनर ने डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। फॉकनर कुछ भी करने का माद्दा रखते हैं। पिक्चर अभी बाकी है दोस्त। पांचवीं गेंद पर दो रन। अंतिम गेंद पर विकेट। फॉकनर आउट। फॉकनर st धोनी b जडेजा 10(7)।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 126/5, 16 ओवर। बल्लेबाजी: जेम्स फॉकनर 1(3) मैथ्यू वेड 3(5)। अश्विन गेंदबाजी आक्रमण पर वापस लौटे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। ओहोहो…फिंच रन आउट । अश्विन का एक बेहतरीन ओवर समाप्त ओवर से मात्र दो रन। फिंच रन आउट (जडेजा/धोनी) 74(48)।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 124/4, 15 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 74(48), मैथ्यू वेड 2(2)। जडेजा की पहली गेंद पर वॉटसन ने दो रन बनाए। दूसरी गेंद पर वॉटसन आउट। वॉटसन को जडेजा ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया। जडेजा की अगली तीन गेंदों पर तीन रन बने। ओवर से कुल 5 रन। ऑस्ट्रेलिया को 30 गेंदों में 61 रनों की दरकार। वॉटसन c एंड b जडेजा 15(11)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 119/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 73(46), शेन वॉटसन 13 (9)। गेंदबाजी में युवराज सिंह फिर से आए। पहली चार गेंदों में सिर्फ एक रन। पांचवीं गेंद पर वॉटसन ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया। अंतिम गेंद पर दो रन। ओवर से कुल 4 रन। युवराज सिंह 2-0-7-1
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 115/3, 13 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 70(43), शेन वॉटसन 12 (6)। पांड्या की पहली गेंद पर वॉटसन का चौका। पांचवीं गेंद पर वॉटसन का एक और चौका। महंगा ओवर। ओवर से कुल 13 रन। ऑस्ट्रेलिया को 42 गेंदों में 70 रनों की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 102/3, 12 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 69(42), शेन वॉटसन 0 (0)। युवराज सिंह गेंदबाजी आक्रमण पर आए और तीसरा विकेट आउट। मैक्सवेल आउट होते हुए। भारत को महत्वपूर्ण सफलता। मैक्सवेल st धोनी b युवराज 1(2)। युवराज के ओवर से 7 रन। मैच औंधे मुंह गिरता हुआ।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 100/2, 11 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 68(39), ग्लेन मैक्सवेल 0 (0)। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में परिव्रत के तौर पर आए। पहली तीन गेंदों में चार रन बने। ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा। क्रिस लिन आउट। लिन c धोनी b पांड्या 2(4), ओवर से मात्र 5 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 95/1, 10 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 65(36), क्रिस लिन 1 (1)। दूसरे छोर से अश्विन गेंदबाजी पर आते हुए। फिंच की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी। अश्विन ने पहली चार गेंदों में चार रन दिए। भारत को रनों के बहाव पर रोक लगाने की जरूरत। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा। मार्श आउट। मार्श c पांड्या b अश्विन 23(23)। मार्श ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर नहीं आई और पांड्या ने जबरदस्त कैच लेते हुए भारत को पहली सफलता दिलवाई।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 89/0, 9 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 62(33), शॉन मार्श 22 (21)। जडेजा की पहली गेंद पर मार्श ने एक रन लिया। फिंच ने दूसरी गेंद को मिस हिट किया जो बाऊंड्री में लगे यादव के हाथ में गई लेकिन गेंद उनके हाथ से फिसलकर बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई और छक्का। सौभाग्यशाली साबित होते हुए फिंच। फिर से एक महंगा ओवर। भारत को रनों के बहाव पर रोक लगाने की जरूरत। ओवर से 11 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 78/0, 8 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 54(30), शॉन मार्श 19 (18)। दूसरे छोर से भी गेंदबाजी में परिवर्तन अश्विन आए। फिंच ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। महंगा ओवर साबित हुआ। ओवर से 11 रन। ऑस्ट्रेलिया को 72 गेंदों में 107 रनों की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 67/0, 7 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 47(26), शॉन मार्श 17 (16)। गेंदबाजी में परिवर्तन, जडेजा आक्रमण में आए। पहली दो गेंदों पर दो रन बने। ओहोहो..धोनी मार्श की एक स्टंपिंग चूक गए। जडेजा किफायती गेंदबाजी करते हुए। पांचवीं गेंद पर एक रन। ओवर से 5 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 62/0, 6 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 43(22), शॉन मार्श 16 (14)। ओहोहो..पहली गेंद पर मार्श ने बुमराह का चौके से स्वागत किया। दूसरी गेंद पर एक रन। यह बात समझ से परे हैं कि कप्तान धोनी ने अभी तक गेंदबाजी में परिवर्तन क्यों नहीं किया। तीसरी गेंद जो धीमी थी उस पर फिंच ने मिड ऑन के ऊपर से चौका लगा दिया। बुमराह का एक महंगा ओवर। बुमराह लगातार कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अंतिम गेंद पर भी चौका मारते हुए फिंच। ओवर से कुल 14 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 48/0, 5 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 34(18), शॉन मार्श 11 (12)। नेहरा की दूसरी गेंद पर दो रन। तीसरी गेंद पर एक रन लेग बाई का लेेते हुए फिंच। चौथी गेंद को मार्श ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर फिंच ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर चार रन। लगातार महंगे साबित होते हुए नेहरा। ओवर से 10 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 38/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 26(13), शॉन मार्श 10 (11)। ओहोहो..बुमराह की दूसरी गेंद पर फिंच का चौका। फिंच अब तेज गति से रन बनाने को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। तीसरी गेंद पर एक रन। वैसे बुमराह को मारना इतना भी आसान नहीं है। ओवर में बुमराह की एक अच्छी वापसी। ओवर से 8 रन
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 30/0, 3 ओवर। बल्लेबाजी: एरन फिंच 20(10), शॉन मार्श 9 (8)। पहले दो ओवरों में दोनों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी करते नजर आए। नेहरा के ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर फिंच ने लगातार दो तीन लगाए। वैसे रन बहुत बनाने हैं और यह ऑस्ट्रेलिया के लिए कतई आसान नहीं होने वाला।
भारत ने पिछली बार से पांच रन कम बनाए है, पर इस बात को ध्यान मे रखते हुए की आज डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ दोनों ही नही खेल रहें हैं, भारतीय टीम के पास एक मानसिक बढ़त है… थोड़ी देर में ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत होगी, तब तक, विराट कोहली की जितनी तारीफ़ की जाय कम है!
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 184/3, 20 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 59(33), सुरेश रैना 0 (0)। कोहली ने अपनी ग्यारहवा अर्ध शतक पूरा करा पहली गेंद पर, कवर की तरफ एक शानदार चौका लगते हुए| कोहली ने 29 गेंदो पर अपना अर्ध शतक पूरा करा है| लगता है भारत का आज का स्कोर पिछले मेच के आस पास होगा| धोनी अपने हेलिकॉप्टर शॉट की बहुत तैय्यरी कर रहे थे ओवर्स के बीच, पर जब बारी आई तो लोंग ऑफ पर कॅच थमा बैठे!
आउट! एम एस धोनी के शेन वाट्सन ब आंड्र्यू टाय 14(9)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 174/2, 19 ओवर। बल्लेबाजी: एम एस धोनी 14(8), विराट कोहली 49(28)। विराट कोहली और धोनी ने भारत को एक बहुत मज़बूत स्तिथि मे पहुँचा दिया है| ऑस्ट्रेलिया पिछली बार भी 180 के आस पास के लक्ष्य में लड़खड़ा गया था |
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 122/1, 14 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 55*(43), विराट कोहली 16*(10)। हेस्टिंग्स गेंदबाजी में वापस लौटे। पहली गेंद पर शर्मा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने अपर कट खेलने का प्रयास किया लेकिन ज्यादा बाउंस ने उन्हें बीट किया। इस गेंद पर अपर ठीक बैठता हुआ और चार रन। अगली गेंद पर एक और चौका। अंतिम गेंद पर भी चौका। इस तरह ओवर से कुल 13 रन बने। भारत निश्चित तौर पर बड़े स्कोर की ओर।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 109/1, 13 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 54*(42), विराट कोहली 4*(5)। टाई गेंदबाजी के लिए आए। पहली गेंद पर शर्मा ने लेग बाई का एक रन लिया। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर शर्मा ने एक रन लिया। इस तरह ओवर से कुल 5 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 104/1, 12 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 53*(40), विराट कोहली 1*(1)। वॉटसन की दूसरी गेंद पर रोहित का चौका। तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। रोहित शर्मा ने इस ओवर में अपना अर्धशतक भू पूरा किया। बेहतरीन बल्लेबाजी ओवर से 7 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 97/1, 11 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 47*(35),। मैक्सवेल की पहली गेंद पर रोहित का छक्का। दूसरी गेंद पर दो रन। अंतिम गेंद पर धवन आउट। धवन ने रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश की। लेकिन लिन को कैच दे बैठे। भारत का पहला विकेट गिरा। धवन c लिन b मैक्सवेल 42(32)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 85/0, 10 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 37*(31), शिखर धवन 41*(30)। बोलैंड की बेहतरीन गेंदबाजी। भारतीय बल्लेबाजों को शॉट खेलने का मौका ही नहीं दिया। ओवर से मात्र 2 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 83/0, 9 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 35*(28), शिखर धवन 40*(27)। मैक्सवेल ओवर फेंकने आए। बेहतरीन गेंदबाजी ओवर से मात्र 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 77/0, 8 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 32*(25), शिखर धवन 37*(24)। लियोन गेंदबाजी में परिवर्तन के तौर पर आए। रोहित ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया और दो डबल्स लिए। ओवर से कुल 15 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 62/0, 7 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 24*(22), शिखर धवन 31*(20)। फॉकनर गेंदबाजी के लिए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं। धवन ने चौथी गेंद पर चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर छक्का। एक बार फिर से महंगे साबित हुए फॉकनर। ओवर से 12 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 50/0, 6 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 23*(21), शिखर धवन 20*(15)। गेंदबाजी में परिवर्तन एंड्रयु गेंदबाजी आक्रमण में आते हुए। पहली गेंद पर रोहित ने दो रन लिए। अगली गेंद पर सिंगल लिया। अगली गेंद को सिली मिड ऑफ की ओर खेलकर धवन ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेद पर लेग बाई का एक रन। अंतिम गेंद पर एक रन और भारत के 50 रन भी पूरे।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 44/0, 5 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 20*(17), शिखर धवन 18*(13)। फॉकनर गेंदबाजी पर आए। रोहित ने पहली गेंद पर चौके से किया स्वागत। दूसरी गेंद को शॉर्ट थर्ड मेन की ओर खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर धवन ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर फिर से रोहित का चौका। रोहित अब रंग में लौटते हुए। पांचवीं गेंद पर थर्डमैन बाउंड्री का चौका। महंगे साबित हुए फॉकनर। ओवर से 15 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 29/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 6*(12), शिखर धवन 17*(12)। चौथा ओवर हेस्टिंग्स फेंकने को आए। रोहित ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगा दिया। दूसरी गेंद को फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर धवन का करारा प्रहार गेंद चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर। चौथी गेंद पर धवन का डीप मिड विकेट का छक्का। बेहतरीन बल्लेबाजी। पांचवीं गेंद पर दौड़कर दो रन लिए। ओवर से कुल 17 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 12/0, 3 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 1*(10), शिखर धवन 5*(8)। तीसरा ओवर स्कॉट बोलैंड फेंकने को आए। बोलैंड की पहली दो गेंदों पर एक रन बना। रोहित लगातार रक्षात्मक स्ट्रोक खेल रहे हैं। रोहित चौथी गेंद पर एक बार फिर से बीट हुए। रोहित ने शॉट मिड विकेट की ओर खेलकर 10वीं गेंद में अपना खाता खोला। ओवर से मात्र दो रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 10/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 0*(6), शिखर धवन 5*(6)। दूसरा ओवर जॉन हेस्टिंग्स फेंकने को आए। हेस्टिंग्स की पहली गेंद पर धवन ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। लगातार ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकते हुए हेस्टंगिस। चौथी गेंद पर भी कोई रन नहीं। भारतीय बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी करते हुए। ओवर से कुल 5 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 5/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 0*(6), शिखर धवन 0*(0)। शेन वॉटसन ने ओवर की शुरुआत की। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद वॉटसन ने वाइड फेंकी। वॉटसन की गेंदों में आज स्विंग देखने को मिल रहा है। दूसरी गेंद पर रोहित ऑफ स्टंप के बाहर बीट हुए थे। लगातार लाइन पर गेंदें फेंक रहे हैं वॉटसन। पांचवीं गेंद पर लेग बाई का चौका।
टीमें:
भारत(अंतिम एकादश): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एम एस धोनी(कप्तान/विकेटकीपर), युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पटेल, जसप्रित बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा
ऑस्ट्रेलिया(अंतिम एकादश): एरन फिंच, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, शेन वॉटसन, क्रिस लिन, मैथ्यू वेड(विकेटकीपर), जेम्स फॉकनर, स्कॉट बोलैंड, जॉन हेस्टिंग्स, नाथन ल्योन, एंड्रयु टेय
टॉस अपडेट: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला
पिछले कुछ दिनों से मेलबर्न में लगातार बारिश हो रही है। उम्मीद है कि इस मैच में बारिश का साया नहीं पड़ेगा। अभी कुछ देर पहले समाप्त हुए महिला टी20 मैच में बारिश ने खलल डाली थी। बहरहाल अच्छी खबर यह है कि अभी आसमान साफ नजर आ रहा है और खिलाड़ी वॉर्म अप कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए दूसरे टी20 मैच से वॉर्नर और स्मिथ आराम ले सकते हैं तो यह बात भारत के लिए एक बड़ी राहत से कम नहीं होगी। इन दोनों की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम में फिंच, शॉन मार्श और शेन वॉटसन होंगे, जिन्हें एक बार फिर से शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। यहां ये भी संभावनाएं हैं कि वॉटसन और मार्श में से कोई एक फिंच के साथ ओपनिंग करे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में ग्लेन मैक्सवेल को बहुत याद किया होगा जो इस समय चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। मैक्सवेल स्पिन को बहुत अच्छी तरह से खेलते हैं और टी20 क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें जरूर टीम में लौटना चाहिए। अगर वह लौटते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम में एक अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। पहले मैच में केन रिचर्डसन महंगे साबित हुए थे।
ऐसे में ये संभावनाएं हैं कि उनकी जगह जॉन हेस्टिंग्स को ऑस्ट्रेलिया अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है। जॉन हेस्टिंग्स ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया था। कैमरून बॉयस जिन्होंने पहले टी20 मैच में अपने 3 ओवरों के स्पैल में अच्छी गेंदबाजी की थी वह इकलौते स्पिनर के तौर पर अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नंबर चार की पोजीशन पर प्रयोग कर सकते हैं। पहले टी20 में इस क्रम पर रैना बल्लेबाजी करने आए थे। रैना ने पहले मैच में विराट के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी। लेकिन दूसरे टी20 में कप्तान धोनी चार नंबर पर युवराज सिंह को भेज सकते हैं। युवराज को पहले टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। छठी और सातवीं पोजीशन मैच की परिस्थितियों पर ज्यादा निर्भर करेगी। इस पोजीशन के लिए धोनी हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा को आजमा सकते हैं। पांड्या बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं तो अंतिम ओवरों में धोनी उन्हीं पर भरोसा करेंगे इस बात की संभावना ज्यादा है। पेस अटैक के नेतृत्व की जिम्मेदारी एक बार फिर से आशीष नेहरा पर होगी। पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह दूसरे स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में धोनी की पसंद होंगे। हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में 11 गेंदे फेंकने के बाद मैच में वापसी करते हुए दो विकेट चटकाए थे। ऐसे में धोनी बीच के ओवरों में पांड्या का इस्तेमाल कर सकते हैं।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
