- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Live cricket score in Hindi, India vs Australia 4th Test Day 3
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट, तीसरा दिन(स्टंप्स): भारत ने बिना किसी नुकसान 19 रन बनाए
दिन का खेल खत्म होने तक के एल राहुल और मुरली विजय क्रीज पर बने हुए हैं, जीत के लिए 87 रनों की जरूरत।
Published On Mar 27, 2017, 09:36 AM IST
Last UpdatedMar 27, 2017, 09:36 AM IST

नमस्कार आदाब, आपका स्वागत है क्रिकेटकंट्री भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट के लाइव ब्लॉग में, आज इस मैच का तीसरा दिन है। 1-1 से बराबरी पर चल रही दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं। हम आपको पूरे दिन की लाइव अपडेट देते रहेंगे, इसलिए आप हमारे साथ बने रहिएगा। समुद्र तल से 2,144 मीटर ऊपर हिमांचल प्रदेश एसोसिएशन के इस खूबसूरत स्टेडियम में विराट कोहली और स्टीवन स्मिथ की टीमें इस निर्णायक मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए तैयार है। कल के दिन भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए थे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया धर्मशाला टेस्ट का दूसरा दिन टीम इंडिया के लिए मुश्किल रहा। दिन खत्म होने तक टीम इंडिया ने छह विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 52 रन पीछे है। क्रीज पर रिद्धिमान साहा (10) और रवींद्र जडेजा (16) टिके हुए हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 60 रन के एल राहुल ने बनाए। हालांकि एक बार फिर वह गलत शॉट पर आउट हुए और शतक से चूक गए। वहीं रांची टेस्ट में मैन ऑफ द मैच चेतेश्वर पुजारा भी 57 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट नाथन लॉयन ने लिए। लॉयन ने 28 ओवर में 67 रन देकर कुल चार विकेट चटकाए।
टीम इंडिया के दिन की शुरुआत सधी हुई थी। लंच तक भारत ने केवल एक ही विकेट खोया था। मुरली विजय जाश हेजलवुड की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठें। इसके बाद राहुल ने पुजारा के साथ पारी को संभाला और लंच तक भारत का कोई विकेट नहीं गिरा। पहला सेशन भारत के नाम रहा। लंच के बाद मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की तरफ झुक गया। के एल राहुल का विकेट मेहमान टीम के लिए सबसे बड़ी सफलता रहा। हालांकि इस विकेट में पैट कमिन्स से ज्यादा राहुल का योगदान था। एक बार फिर राहुल अर्धशतक बनाकर अपनी विकेट विपक्षी टीम को दे दिया। यहां से टीम की कमान संभाली कप्तान अजिंक्य रहाणे ने, रहाणे ने पुजारा के साथ साझेदारी बनाई। टीम इंडिया को अगला झटका लगा पुजारा के आउट होने पर, नाथन लॉयन की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने पुजारा का कैच लिया। पांचवे स्थान पर बल्लेबाजी करने आए करुण नायर एक बार फिर फ्लॉप रहे। नायर केवल पांच रन बनाकर लॉयन की गेंद पर कैच आउट हो गए। [ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया धर्मशाला टेस्ट का पूरा स्कोरकार्ड यहां देखें]
दिन खत्म होने से पहले मेजबान टीम ने दो और विकेट खोए। पहले कप्तान रहाणे लॉयन का शिकार बने। उसके बाद रविचंद्रन अश्विन भी लॉयन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। हालांकि अश्विन ने रीव्यू की मदद लेनी चाही लेकिन तीसरे अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया। इसके बाद रिद्धिमान साहा ने रवींद्र जडेजा के साथ पारी को संभाला। जडेजा ने अपने 1,000 टेस्ट रन भी आज ही पूरे किए। कल इस दो बल्लेबाजों को 52 रनों की बढ़त को पार करना है और फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़त बनानी है।