- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Live Cricket score in Hindi, India vs England, 1st Test, Day 3 at Rajkot
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा दिन: पुजारा और विजय का शतक, भारत 218 रन पीछे
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल मे की हिंदी लाइव अपडेट सेवा में आपका स्वागत है
Published On Nov 11, 2016, 09:47 AM IST
Last UpdatedNov 11, 2016, 09:47 AM IST
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिये हैं। भारतीय टीम अभी भी पहली पारी में इंग्लैंड से 474 रन पीछे है। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में कोई नुकसान नहीं होने दिया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत को दोनों सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 25 और गौतम गंभीर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले आज इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 537 रनों का स्कोर बनाया। इंग्लैंड के लिए कल के नाबाद बल्लेबाज मोइन अली और बेन स्टोक्स ने शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भी शानदार पारी खेली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रवीन्द्र जडेजा के हिस्से में आए उन्होंने 3 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा शमी, उमेश और अश्विन ने 2-2 और मिश्रा को 1 सफलता हाथ लगी।