भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट: भारत ने 246 रनों से जीत लिया विशाखापत्तनम टेस्ट

जयंत यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई।

Edited By : Gunjan Tripathi |Nov 21, 2016, 09:25 AM IST

Published On Nov 21, 2016, 09:25 AM IST

Last UpdatedNov 21, 2016, 09:25 AM IST

live cricket score, live score, live score cricket, india vs england live, india vs england live score, ind vs england live cricket score, india vs england 2nd test match live, india vs england 2nd test live, cricket live score, cricket score, cricket, live cricket streaming, live cricket video, live cricket, cricket live visakhapatnam
भारत बनाम इंग्लैंड विशाखापत्तनम टेस्ट का पांचवा दिन शुरू। © AFP

नमस्ते आपका स्वागत हैं क्रिकेटकंट्री के हिंदी लाइव ब्लॉग में और आज विशाखापत्तनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आखिरी दिन हैं। मैं  गुन्जन त्रिपाठी आपको बताऊंगी दिन भर के खेल की हर हलचल। कल आखिरी समय तक इंग्लैंड के दो विकेट गिर चुके थे और आज जो रूट क्रीज पर खड़े हैं, अब कप्तान कुक नंबर चार पर किस बल्लेबात को भेजेंगे यह देखना होगा।  चौथे दिन के अंतिम सत्र में उन दो महत्वपूर्ण विकेट के साथ एक बार फिर से खेल भारत की ओर झुका हुआ है। भारत अब अपनी जीत से केवल आठ विकेट दूर है।

भारत बनाम इंग्लैंड विशाखापत्तनम टेस्ट का चौथा दिन खत्म होने तक भारत इंग्लैंड से 318 रन आगे था। इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाज जो रूट क्रीज पर टिके हुए थे। भारतीय गेंदबाजों ने आज अच्छा प्रदर्शन किया और रन रेट बढ़ने नहीं दिया लेकिन विकेट के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। भारत ने डीआरएस का इस्तेमाल कर दो रिव्यू भी लिए थे लेकिन किस्मत ने भारत का साथ नहीं दिया और दोनों रिव्यू बेकार रहे। इसके बाद 51वे ओवर में अश्विन ने युवा हसीब हमीद को निचली गेंद पर एलबीडबल्यू आउट किया और दिन के आखिरी ओवर में जडेजा ने भी एलियेस्टर कुक को पवेलियन भेजा। हालांकि इंग्लैंड टीम यह खेल पांचवे दिन तक ले जाने में कामयाब रहा है और अब भारत को कल इंग्लैंड को ऑल आउट करना होगा। ये भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिन की शुरूआत में चार अहम विकेट गिर जाने के बाद जयंत यादव और मोहम्मद शमी ने एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण साझेदारी बनाई और भारत का स्कोर 204 तक पहुंचाया। भारतीय टीम के ऑल आउट होने के बाद मैदान पर आए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलियेस्टर कुक और हसीब हमीद। दोनों बल्लबाजों के सामने एक बहुत बड़ा स्कोर था जिसका उन्हें पीछा करना था। हमीद और कुक ने काफी धीमें बल्लेबाजी की और किसी तरह चायकाल तक का समय पूरा किया। इसके बाद भी दोनों बल्लेबाज लगातार दिन का खेल खत्म करने के लिए ही बल्लेबाजी कर रहे थे। कुक को पता है कि यहां से मैच जीतना लगभग असंभव है इसलिए उनकी कोशिश थी आज और कल पूरा दिन खेलने की ताकि मैच को बचाया जा सके। भारत वहीं ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने के बारें में सोच रहा है। टीम को पहली सफलता मिली हमीद के रूप में मिली वहीं जडेजा ने कुक को पगबाधा आउट कर भारत तो दूसरी सफलता दिलाई। कुक के आउट होते ही दिन का खेल खत्म हो गया। विकेट गिरने के बाद खेल में काफी बदलाव आया, जहां एक तरफ भारतीय टीम का उत्साह बढ़ा वहीं ऊबाउ हो रहे मैच भी रोमांच आ गया। दर्शक बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि इतना अच्छा मैच आखिर में ड्रॉ तक पहुंचे।

आखिरी के पांच-दस ओवरों में हर दूसरी गेंद कभी इनासाइड को कभी आउटसाइड पर लग रही थी। पिच धीरे धीरे बल्लेबाजी के लिए मुश्किल होती जा रही है हालांकि कप्तान कुक ने इस पिच पर कमाल की डिफेंसिव पारी खेली अपनी टीम के लिए। महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने बल्ले से जब टीम को जरूरत थी उनकी। वहीं अश्विन ने उनका विकेट लेकर टीम को कुछ राहत दिलाई। अब भारतीय टीम कल दिन की शुरूआत से ही विकेट लेने की कोशिश करेगी और चाय से पहले इंग्लैंड को ऑल आउट करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम की जीत के आसार अब भी काफी हैं।

Editor's Pick