Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - January 28, 2016 4:06 PM IST


नमस्कार, आदाब क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज भारत और आयरलैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का तीसरा मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम मीरपुर में खेला जा रहा है। इस साल अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी। इसके पहले भारतीय टीम ने दो वॉर्म अप मैच जीते हैं और उसके हौसलें बुलंद हैं। भारत ने अपने पहले मैच में कनाडाई गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी थी और एक पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं दूसरी ओर आयरलैंड ने अपने दोनों वॉर्म अप मैच गंवाए हैं। आयरलैंड ने कनाडा व अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मैच गंवाए हैं। लाइव स्कोरकार्ड: भारत बनाम आयरलैंड, तीसरा मैच आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप
सरफराज खान को उनकी बेहतरीन 74 रनों की पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड’ से नवााजा गया। इसी के साथ इजाज़त दीजिए। अगले मैच में लाइव क्रिकेट अपडेट्स लेकर हम फिर से हाजिर होगे। तब तक के लिए बाय बाय।
सरफराज खान के 74 रनों और वॉशिंगटन सुंदर की 62 रनों की पारी की ही बदौलत भारत ने आयरलैंड के समक्ष 268 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। यहीं से आयरलैंड टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बन गया और उन्होंने शुरुआत में ही अपने दो विकेट बतौर रन आउट गंवा दिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लॉरकन टकर(57) और विलियम मैकलिंटॉक(58) ने शतकीय साझेदारी निभाते हुए पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन वह रन रेट बरकरार नहीं रख पाए। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार रनों का बहाव रोके रखा और इसी का उन्हें बाद में फायदा मिला और उन्होंने आयरलैंड को महज 189 रनों पर रोकते हुए भारत को 79 रनों की एक बड़ी दिलवाई। भारत की ओर से बाथम ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 15 रन देकर 3 विकेट लिए।
भारत ने आयरलैंड को 79 रनों से हराया
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 189(ऑल आउट) | ओवर 49.1| बल्लेबाजी वरुण चोपड़ा 0(1)। आखिरकार महिपाल लॉमरर ने टकर की मैराथन पारी का अंत पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर कर दिया। टकर को उन्होंने राहुल बाथम के हाथों झिलवाया। टकर ने 89 गेंदों में 57 रन बनाए और आखिरकार भारत ने आयरलैंड को 79 रनों से हरा दिया।
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 189/9 | ओवर 49| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 57(88), वरुण चोपड़ा 0(1)। बाथम की पहली गेंद पर स्टेनटन ने चौका मारा। दूसरी गेंद पर उन्हें लॉमरर ने लपक लिया और उनकी अल्प पारी का खात्मा किया। इस तरह से आयरलैंड के नौं विकेट गिरे। देखना ये होगा कि आयरलैंड और कितने अंतर को पाट पाती है। स्टेनटन c लॉमरर b बाथम 4(3)
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 184/8 | ओवर 48| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 57(85), टॉम स्टेनटन 0(1)। जोसुआ लिटल जैसे ठान कर आए थे कि तू चल मैं आता हूं। और वे महिपाल लॉमरर के ओवर की तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। इस तरह भारत को आठवीं सफलता और टीम इंडिया एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर। जोसुआ लिटिल b लॉमरर 0(4)
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 178/7 | ओवर 47| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 56(81), जोसुआ लिटिल 0(3)। भारत 268/9। आयरलैंड का सातवां विकेट गिरा। अवेश का एक बार फिर से कमाल। अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने रॉरी एंडर्स को अरमान जाफर के हाथों झिलाते हुए पवेलियन की राह दिखाई। मैच में बस औपचारिकताएं शेष। आयरलैंड को 18 गेंदों में 91 रनों की जरूरत। एंडर्स c जाफर b अवेश 6(6)
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 176/6 | ओवर 45| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 55(80), रॉरी एंडर्स 5(4)। भारत 268/9। आयरलैंड का छठा विकेट गिरा। इस बार हेरी टेक्टर आउट। अवेश खान की बाउंसर से अपने आपको बचाने के प्रयास में उनके बल्लेले का बाहरी किनारा लगा और गेंद हवा में उछल गई। स्लिप में खड़े सरफराज खान ने उनका आसान कैच लपकते हुए उन्हें पलेवियन का रास्ता दिखाया। टेक्टर c सरफराज b अवेश खान 3(13)
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 162/5 | ओवर 43| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 49(72), हेरी टेक्टर 2(7)। भारत 268/9। लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम को सफलता मिलती हुई। विलियम मैक्लिंटॉक आउट। विलियम गेंद को उड़ाकर मारने के लिए क्रीज स बाहर निकले, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ और बाकी का काम विकेटकीपर ने उन्हें स्टंप्स के पीछे स्टंप्ड आउट करके कर दिया। अब आयरलैंड को 42 गेंदों में 107 रन बनाने की जरूरत। विलियम मैक्लिंटॉक st पंत b अंसारी 58(86)
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 151/4 | ओवर 40| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 46(67), विलियम मैक्लिंटॉक 53(80)। भारत 268/9। आयरलैंड के बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। नेपाल को अगले 10 ओवरों में 118 रन बनाने हैं। अभी भी उनके हाथ में 6 विकेट शेष हैं। ऐसे में वह बड़े स्ट्रोक लगाने का प्रयास करें तो इसमें कोई अतिश्योक्ती नहीं होगी। इसी बीच आयरलैंड के बल्लेबाज मैक्लिंटॉक ने जीशान अंसारी की गेंद पर डीप मिड विकेट का छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाज 142 गेंदों में अब तक 105 रन जोड़ चुके हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 130/4 | ओवर 35| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 40(56), विलियम मैक्लिंटॉक 38(61)। भारत 268/9। मैक्लिंटॉक लगातार सरफराज खान को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने पिछले ओवर में उनकी गेंद पर एक छक्का लगाया था तो इस ओवर में उनकी दूसरी गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलते हुए डीप मिडविकेट का छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाज 112 गेंदों में अब तक 84 रन जोड़ चुके हैं। अगर यह जोड़ी जल्दी नहीं तोड़ी गई तो भारत के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है।
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 101/4 | ओवर 31| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 28(46), विलियम मैक्लिंटॉक 22(47)। भारत 268/9। पिछले कुछ ओवरों में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की है, लेकिन वह 5 के औसत से ही रन बना पाए हैं। जबाकि उन्हें 8 से ऊपर की औसत से रन बनाने हैं जो उनके लिए कतई आसान नजर नहीं आता। बहरहाल गैरी और टकर ने पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 55 रन जोड़ लिए हैं। भारत को इस जोड़ी को जल्दी तोड़ना होगाा। वरना यह एक खतरा साबित हो सकती है।
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 76/4 | ओवर 26| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 13(30), विलियम मैक्लिंटॉक 14(33)। भारत 268/9। भारतीय गेंदबाज अपना लगातार काम करते हुए और रनों के बहाव पर रोक लगाए हुए। आयरलैंड को अब 8 रन प्रति ओवर से ऊपर का रन रेट चाहिए जो इस परिस्थिति में बिल्कुल भी मुमकिन नहीं लगता। आयरलैंड को अगले 24 ओवरों में 193 रनों की दरकार। 6 विकेट हाथ में। बहरहाल अंतिम ओवर में विलियम ने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन यही सिलसिला हर ओवर में चलाना होगा। राहुल बाथम गेंदबाजी विश्लेषण 7-2-11-2
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 53/4 | ओवर 21| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 4(14), विलियम मैक्लिंटॉक 2(19)। भारत 268/9। भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव बनाए हुए हैं। आयरलैंड का आस्किंग रेट 7 से ऊपर चला गया है। वहीं उसने अपने चार प्रमुख विकेट भी गंवा दिए हैं। भारतीय गेंदबाज प्रशंसा के काबिल हैं। वह लगातार लाइन पर गेंदें फेंक रहे हैं और आयरलैंड के बल्लेबाजों की हर गलती को भुना रहे हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 46/4 | ओवर 17| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 4(14), विलियम मैक्लिंटॉक 2(18)। भारत 268/9। राहुल बाथम बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए। 17वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने गैरी मैक्लिंटॉक को भी चलता किया। बाथम की ऑफ स्टंप के बाहर जा रही गेंद को गैरी ने खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप फील्डर के हाथों में समां गई। निश्चित रूप से अब आयरलैंड की पारी डांवाडोल होती हुई। बाथम का ओवर मेडन रहा। गैरी मैक्लिंटॉक c भुई b राहु बाथम 17(33)
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 43/3 | ओवर 15| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 1(2), गैरी मैक्लिंटॉक 14(28)। भारत 268/9। अपने शुरुआती दो ओवरों में बेहद किफायती साबित होने वाले राहुल बाथम ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर एडम्स को भुई के हाथों झिलवाते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत को जरूरी ब्रेक थ्रू मिलता हुआ। जाहिर तौर पर यहां से आयरलैंड के लिए वापसी करना आसान कतई नहीं होगा। बाथम के ओवर से मात्र 4 रन। एडम्स c भुई b राहुल बाथम 20(45)
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 30/2 | ओवर 12| बल्लेबाजी एडम्स डेन्निसन 18(12), गैरी मैक्लिंटॉक 5(15)। भारत 268/9। भारतीय गेंदबाज लगातार किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं और आयरलैंड के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। आयरलैंड का आस्किंग रेट भी 6 से ऊपर पहुुंच चुका है। जाहिर है दबाव को हटाने के लिए आयरलैंड के बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाने का प्रयास करेंगे। ऐसे में भारत के पास एक और झटका देते हुए आयरलैंड को पिछले पैरों पर धकेलना का मौका होगा। आयरलैंड का पारी में अब तक कुल 4 चौके लगे हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 14/2 | ओवर 6| बल्लेबाजी एडम्स डेन्निसन 7(5), गैरी मैक्लिंटॉक 0(5)। भारत 268/9। भारतीय क्षेत्ररक्षक बेहतरीन फील्डिंग कर रहे हैं और आयरलैंड के बल्लेबाजों को एक-एक रन बनाने को मोहताज कर रहे हैं। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर स्टीफन डोहनी ने एक रन चुराने का प्रयास किया, लेकिन कवर क्षेत्र में फील्डिंग कर रहे भारतीय कप्तान किशन ने बेहतरीन रन आउट करते हुए भारत को पहली सफलता दिलवाई। स्टीफन 6 गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं पारी के चौथे ओवर में जाफर ने कमाल का रन आउट करते हुए टेक्टर को पवेलियन की राह दिखाई। टेक्टर ने 6 गेंदों में एक रन बनाया।
अपने दो वॉर्म अप मैच गंवाने के बाद आयरलैंड ने आज बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया। एक समय आयरलैंड ने भारत के चार विकेट 55 रनों पर गिरा दिए थे और भारतीय पारी लड़खड़ाती नजर आ रही थी। आयरलैंड की इस घातक गेंदबाजी की अगुआई रॉरी एंडर्स ने की और लगातार भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा। इसी समय संकट मोचक की भूमिका में आए नए बल्लेबाज सरफराज खान ने मैदान के चारों तरफ स्ट्रोक खेले। सरफराज ने सुंदर के साथ पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 114 रन जोड़े और भारतीय पारी को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। दूसरे छोर पर सुंदर ने भी सरफराज का अच्छा साथ निभाया और अर्धशतक जमाया। 269 का स्कोर आयरलैंड के बल्लेबाजों के लिए कतई आसान नहीं होगा। भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्म अप मैच में 5 विकेट लिए थे।
भारत ने आयरलैंड को दिया 269 रनों का लक्ष्य
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 268/9 | ओवर 50| बल्लेबाजी राहुल बाथम 7(5), खलील अहमद 1(1): भारतीय बल्लेबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में कुल 28 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। इस दौरान अंसारी पारी के 48वें ओवर में 36 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगले ही ओवर में अवेश शाह 8 रन बनाकर आउट हो गए। पारी की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर राहुल बाथम ने भारतीय पारी को 9 विके पर 268 तक पहुंचाया। रॉरी एंडर्स 10-2-35-3
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 240/7 | ओवर 47| बल्लेबाजी जीशान अंसारी 23(28), अवेश खान 2(3): सुंदर ने रॉरी एंडर्स की पहली गेंद पर चौका जमाया। अगली गेंद पर सुंदर आउट। लेंथ गेंद को फुलटॉस बनाकर खेला। लेकिन गेंद को हवा में खेल गए और मिड ऑफ पर तैनात फील्डर ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। नए बल्लेबाजी अवेश खान क्रीज पर। एंडर्स का गेंदबाजी विश्लेषण 8-2-117-3, वॉशिंगटन सुंदर c एडम डेन्निसन b रॉरी एंडरसन
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 225/6 | ओवर 45| बल्लेबाजी जीशान अंसारी 14(21), वॉशिंगटन सुंदर 58(69): भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर से पारी को संभालने की कोशिश में जुटे हैं। उनकी कोशिश यही होगी कि 45वें ओवर के बाद हिटिंग शुरू की जाए। एक छोर पर वॉशिंगटन सुदंर अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं और वह अच्छे सट भी हो चुके हैं। ऐसे में वह बड़े शॉट लगाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं। बहरहाल भारत 250 के पार पहुंचता नजर आ रहा है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 196/6 | ओवर 40| बल्लेबाजी जीशान अंसारी 3(6), वॉशिंगटन सुंदर 43(54): भारत का छठा विकेट गिरा, महिपाल लॉमरर आउट। जोसुआ लिटिल की एक फुल लेंथ गेंद को लॉमरर खेलने में पूरी तरह से असफल रहे और गेंद उनके स्टंप्स ले उड़ी। लॉमरर ने इसके पहले हेरी टेक्टर के ओवर में तीखे तेवर दिखाए थे और 14 रन बटोरे थे। लेकिन इस बार लिटिल के सामने उनका स्टाइल काम नहीं आया और वह अपना विकेट गंवा बैठे। भारतीय पारी में एक बार फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। महिपाल लॉमरर b जोसुआ लिटिल 17(18)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 172/5 | ओवर 36| बल्लेबाजी महिपाल लॉमरर 5(9), वॉशिंगटन सुंदर 35(45): ओहोहोह…सरफराज खान आउट। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे सरफराज खान गेंद को खेलने के लिए आगे बढ़ें और शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वह गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए और स्टंप्ड आउट हो गए। आखिरकार आयरलैंड ने सुंदर और सरफराज के बीच हुई 113 रनों की साझेदारी तोड़ी। भारत को अगर यहां से बड़ा स्कोर खड़ाकरना है तो एक सोची समझी रणनीति के साथ बल्लेबाजी करनी होगी। नए बल्लेबाज महिपाल लॉमरर क्रीज पर आए हैं। सरफराज खान st टकर b टेक्टर 74(70)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 165/4 | ओवर 34| बल्लेबाजी सरफराज खान 74(69), वॉशिंगटन सुंदर 33(43): सरफराज खान एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं वह पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्म अप मैच में पहले ही साबित कर चुके हैं और यहां आयरलैंड के खिलाफ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश कर रहे हैं। भारत ने एक समय 55 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए सरफराज ने मैदान के चारों ओर स्ट्रोक खेले और एक समय अपना दबदबा बनाती नजर आ रही आयरलैंड टीम को नाकों चने चबवा दिए। सरफराज पिछले 17 ओवरों में सुंदर के साथ 100 से ऊपर की साझेदारी कर चुके हैं और भारतीय पारी को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर रहे हैं। सरफराज अंडर-19 विश्व 2016 में अभी तक अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 64/4 | ओवर 20| बल्लेबाजी सरफराज खान 9(16), वॉशिंगटन सुंदर 3(10): रोरी एंडर्स का एक और मेडन ओवर। इस मैच में वह आयरलैंड के अब तक बेहतरीन गेंदबाज साबित हुए हैं। उन्होंने पिछले दो ओवरों में मात्र एक रन दिया है। एंडर्स ने अब तक 6 ओवरों में 6 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। वहीं आयरलैंड के चार गेंदाबजों में से किसी का इकॉनमी रेट अब तक 5 से ऊपर नहीं गया है जो बताता है कि आयरलैंड ने कितनी कसी हुई गेंदबाजी की है। भारतीय बल्लेबाजी जूझती नजर आ रही है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 55/4 | ओवर 17 | बल्लेबाजी सरफराज खान 3(7), वॉशिंगटन सुंदर 0(0): भारतीय पारी साफतौर पर जूझती हुई। अरमान जाफर आउट। भारतीय बल्लेबाज आयरलैंड के गेंदबाजों की बेहतरीन लाइन और लेंथ के आगे जूझते नजर आ रहे हैं। मैक्लिंन्टोक की आफ स्टंप के बाहर जा रही गेंद से जाफर ने छेड़खानी करने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। भारत को अगर इस संकट से निकलना है तो एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है। अरमान जाफर c लारकन टकर b मैक्लिंटोक 4(15)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 54/3 | ओवर 16 | बल्लेबाजी सरफराज खान 0(2), अरमान जाफर 3(12): रॉरी एंडर्स का मेडन ओवर। वह आयरलैंड के लिए बेहतरीन तरीके से गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं। एंडर्स ने अभी 12वें ओवर में भारतीय टीम के दूसरे बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया था और अब बारी थी लगातार रन बटोर रहे भुई की। भुई ने एक स्ट्रेट ड्राइव खेला लेकिन गेंद हवा में चली गई और अंततः वह कैच आउट हो गए। भारत की पारी एकदम से लड़खड़ाती हुई। रिकी भुई c डेन्निसन b एंडर्स 39(54)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 48/2 | ओवर 13 | बल्लेबाजी सरफराज खान 0(2), रिकी भुई 39(51): रोरी एंडर्स ने आयरलैंड को दूसरी सफलता दिलवाई और 12वें ओवर की समाप्ति पर भारत के 46 रनों पर दो विकेट गिरा दिए। इस ओवर में शुरुआती दो बॉल डॉट रहीं और दबाव ने बल्लेबाज को बड़ा स्ट्रोक खेलने पर मजबूर किया और पंत अपना विकेट गंवा बैठे। अब क्रीज पर स्टार बल्लेबाज सरफराज खान आ चुके हैं। भारत को उनसे एक बार फिर से करिश्माई बल्लेबाजी की जरूरत। रिषभ पंत c लॉरकन टकर b रॉरी एंडर्स 6(22)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 37/1 | ओवर 9 | बल्लेबाजी रिषभ पंत 4(14), रिकी भुई 32(37): किशन के पहले ओवर में आउट हो जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए रिकी भुई ने मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स खेले और भारतीय टीम को संकट से निकालने में मदद कर रहे हैं। अगर भारत यह साझेदारी अगले कुछ और ओवरों तक जारी रखता है तो यह पारी एक बार फिर से संभल जाएगी। रिकी भुई पर पूरा दारोमदार।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत अंडर-19 8/1 | ओवर 3 | बल्लेबाजी रिषभ पंत 0(7), रिकी भुई 7(8): भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और लगातार संघर्ष कर रहे कप्तान ईशान किशन ने अपना विकेट पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही गंवा दिया। भारतीय बल्लेबाज पारी को संभालने की भरसक कोशिश में जुटे हैं। भारत को अगर यहां से मैच में वापसी करनी है तो पिछले मैच की तरह ही इस मैच में डटकर बल्लेबाजी करनी होगी। किशन c टकर b लिटिल 0(3)
टॉस अपडेट: आयरलैंड ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
आयरलैंड (अंतिम एकादश): जैक टेक्टर(कप्तान), एडम डेन्निसन, गैरी मैकलिन्टोक, लॉरकन टकर(विकेटकीपर), विलियम मैकलिंटोक, हैरी टेक्टर, वरुण चोपड़ा, रोरी एंडर्स, जोसुआ लिटिल, टॉस स्टेनटन
भारत(अंतिम एकादश): ईशान किशन(कप्तान), रिषभ पंत(विकेटकीपर, रिकी भुई, सरफराज खान, अरमान जाफर, वॉशिंगटन सुंदर, महिपाल लॉमरर, राहुल बाथम, जीशान अंसारी, अवेश खान, खलील अहमद
लाइव क्रिकेट स्कोर आयरलैंड अंडर-19 178/7 | ओवर 47| बल्लेबाजी लॉरकन टकर 56(81), जोसुआ लिटिल 0(3)।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
