×

अंडर-19 विश्व कप में भारत ने नेपाल को 7 विकेट से हराया

लगातार तीसरी जीत के साथ भारत अपने ग्रुप में टॉप पोजीशन पर

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - February 1, 2016 2:18 PM IST

भारत और नेपाल के बीच मीरपुर में खेले जा रहे मैच की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। © Getty Images
भारत और नेपाल के बीच मीरपुर में खेले जा रहे मैच की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। © Getty Images

नमस्कार, आदाब क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में मैं आपका दोस्त जय जायसवाल आपका स्वागत करता हूं। आज भारत और नेपाल के बीच अंडर-19 विश्व कप का मुकाबला शेरे बांग्ला इंटरनेशनल स्टेडियम मीरपुर में खेला जा रहा है। भारतीय टीम का यह तीसरा मुकाबला होगा। भारतीय टीम अपने पहले दो मुकाबलों में ऑयरलैंड और न्यूजीलैंड को हरा चुकी है। इस बार नेपाल भारत के सामने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा। नेपाल की टीम भी अपने दोनों मुकाबले जीत कर आत्मविश्वास से भरी हुई है। ऐसे में नेपाल भारत के सामने कड़ी चुनौती प्रस्तुत कर सकता है। दोनों टीमों ने अपने ग्रुप मे चार-चार अंक के साथ बराबरी पर है। ये मैच जीतकर दोनों टीमें एक दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। ALSO READ: भारत बनाम नेपाल मैच का फुल स्कोरकार्ड

इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप डी में 6 अंकों के साथ नंबर 1 की पोजीशन पर कब्जा जमाए हुए है। ग्रुप डी में तीन मैचों में 2 जीत के साथ नेपाल दूसरे स्थान पर है। भारत के अगले मुकाबले की लाइव अपडेट के साथ मैं जय जायसवाल एक बार फिर आपके सामने हाजिर होउंगा। लेकिन तब तक के लिए आपसे इजाजत चाहूंगा। शुक्रिया. धन्यवाद, गुडबॉय।

ऋषभ पंत मैन ऑफ द मैच 

मैच में 24 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पंत की तूफानी बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि भारतीय टीम ने मैच सिर्फ 18.1 ओवरों में जीत लिया।

भारत 7 विकेट से जीता।

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ा। पहले गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नेपाल को मात्र 169 रन बनाने दिये तो बाद में बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18.1 ओवरों मेंं ही लक्ष्य को पा लिया। भारत के लिए ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली। कप्तान ईशान किशन ने भी पंत का साथ निभाते हुए 40 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली।

लाइव स्कोर भारत 175/3, 18.1 ओवर। बल्लेबाजी: अरमान जाफर 12(13), सरफराज खान 21(23)। नेपास 169/8। सरफराज ने संदीप की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ कर भारत को 7 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

लाइव स्कोर भारत 169/3, 18 ओवर। बल्लेबाजी: अरमान जाफर 12(13), सरफराज खान 15(22)। नेपास 169/8। सुशील ने सरफराज को पांच गेंदों पर कोई रन नहीं लेने दिया। अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर सरफराज ने स्ट्राइक एक बार फिर से अपने पास रखी। भारत को जीत के लिए 1 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर भारत 168/3, 17 ओवर। बल्लेबाजी: अरमान जाफर 12(13), सरफराज खान 14(16)। नेपास 169/8। संदीप की दूसरी गेंद पर अरमान ने 2 रन चुराए तो तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक सरफराज को दे दिया। सरफराज अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके। लेकिन अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर उन्होने स्ट्राइक अपने पास रखी। भारत को 2 और रनों की दरकार।

लाइव स्कोर भारत 164/3, 16 ओवर। बल्लेबाजी: अरमान जाफर 9(10), सरफराज खान 13(13)। नेपास 169/8। तमांग की दूसरी  और पांचवी गेंद पर अरमान ने 2-2 रन लिया। अंतिम गेंद पर एक रन लेकर अरमान ने इस ओवर में 5 रन बटोरे। भारत को 6 रनों की और जरूरत।

लाइव स्कोर भारत 159/3, 15 ओवर। बल्लेबाजी: अरमान जाफर 4(4), सरफराज खान 13(13)। नेपास 169/8। संदीप ने इस ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 रन दिये।

लाइव स्कोर भारत 156/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी: अरमान जाफर 3(3), सरफराज खान 11(8)। नेपास 169/8। प्रेम तमांग ने इस ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए पहली पांच गेंदों पर सिर्फ 4 रन दिये थे। लेकिन अंतिम गेंद पर सरफराज ने चौका जड़कर इस ओवर से 8 रन बटोर लिये। भारत को जीत के लिए अब 14 रनों की जरूरत है।

लाइव स्कोर भारत 148/3, 13 ओवर। बल्लेबाजी: अरमान जाफर 1(1), सरफराज खान 5(4)। नेपास 169/8। भारतीय टीम को तीसरा झटका। संदीप ने कप्तान ईशान को सुनिल धामला के हाथों कैच आउट करा दिया। ईशान किशन कैच सुनिल धामला बो. संदीप लमीच्छाने 52(40)। अरमान जाफर क्रीज पर आए हैं। अरमान ने पहली ही गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे सरफराज ने अपनी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपनी फॉर्म का परिचय दिया। इस ओवर में कुल 6 रन बने।

लाइव स्कोर भारत 142/2, 12 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 52(39), सरफराज खान 0(0)। नेपास 169/8। रिकी भुवी ने भी अपना हाथ खोलते  हुए तमांग की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर रिकी ने स्ट्राइक ईशान को दे दी। ईशान ने पांचवी गेंद पर 1 रन लिया। लेकिन तमांग ने अंतिम गेंद पर रिकी को कैच आउट करा कर भारत को दूसरा झटका दिया। रिकी भुवी कैच शंकर राना बो. प्रेम तमांग 7(9)।

लाइव स्कोर भारत 134/1, 11 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 51(37), रिकी भुवी 0(5)। नेपास 169/8। कप्तान ईशान पर पंत के आउट होने का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। वो अपने अंदाज में रन बना रहे हैं। पिछले ओवर में 23 रन देने वाले संदीप के इस ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा तो पांचवी गेंद पर चौका जड़कर अपने पचास रन भी पूरे किये। इस ओवर में कुल 10 रन बने।

लाइव स्कोर भारत 124/1, 10 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 41(31), रिकी भुवी 0(5)। नेपास 169/8। तमांग ने नेपाल को पहली सफलता दिलाई। तमांग ने अपने दूसरे स्पेल की पहली गेंद पर ऋषभ पंत को बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया। ऋषभ पंत बोल्ड प्रेम तमांग 78(24)।रिकी भुवी ने अगली 5 गेंद रक्षात्मक अंदाज में खेली। इस ओवर में कोई रन नहीं बना।

लाइव स्कोर भारत 124/0, 9 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 41(31), ऋषभ पंत 78(23)। नेपास 169/8। अगर इसी तरह से बल्लेबाजी चलती रही तो भारतीय बल्लेबाज 15 ओवर से पहले ही मैच को खत्म कर देंगे। इस ओवर में ईशान ने अपने हाथ दिखाते हुुए 2 चौके जमाते हुए 8 रन बटोरे। ईशान ने चौथी और छठी गेंद पर चौका जड़ा।

लाइव स्कोर भारत 116/0, 8 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 33(25), ऋषभ पंत 78(23)। नेपास 169/8। पंत आज अगल ही दुनिया में खेल रहे हैं उन्होने नेपाल की गेंदबाजी को मजाक बना कर रख दिया है। इस ओवर में पंत ने 3 छक्कों और 1 चौका समेत 23 रन बटोर लिये। पंत ने तीसरी पांचवी और छठीं गेंद पर छक्का जड़ा।

लाइव स्कोर भारत 93/0, 7 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 32(23), ऋषभ पंत 56(19)। नेपास 169/8। नेपाल के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर कोई असर नहीं डाल पा रहे हैं। तमांग के इस ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर पंत ने तीन चौके जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत ने 18 गेंद पर अर्धशतक पूरा करते हुए अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज पचास रन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस ओवर में कुल 14 रन बने।

लाइव स्कोर भारत 79/0, 6 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 31(21), ऋषभ पंत 43(15)। नेपास 169/8। भारतीय बल्लेबाज मैच खत्म करने की जल्दी में नजर आ रहे हैं। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 19 रन बटोरे। पहली गेंद पर पंत ने चौका जड़ा तो ईशान ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ने के बाद चौथी और छठी गेंद पर चौका जड़ कर टीम का स्कोर 79 पहुंचा दिया।

लाइव स्कोर भारत 60/0, 5 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 17(17), ऋषभ पंत 38(13)। नेपास 169/8। कप्तान ईशान भी अपने रंग में नजर आ रहे हैं। ईशान ने तमांग की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ कर अपने छक्कों का खाता खोला।

लाइव स्कोर भारत 54/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 11(11), ऋषभ पंत 38(13)। नेपास 169/8। चौथे ओवर से एक बार फिर दोनों बल्लेबाजों ने 14 रन बटोर लिये। इस बार आक्रमण की जिम्मेदार कप्तान ईशान ने ली। ईशान ने चौथी और पांचवी गेंद पर चौका जड़ कर अपने बाउंड्री के सूखे को खत्म किया।

लाइव स्कोर भारत 40/0, 3 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 2(5), ऋषभ पंत 38(13)। नेपास 169/8। ऋषभ पंत मानों मैच खत्म करने की जल्दी में हैं। कुशल की दूसरी गेंद पर उन्होने फिर से एक झन्नाटेदार चौका जड़ा। अगली गेंद पर 2 रन लेकर पंत ने रनों के सिलसिले को जारी रखा। अंतिम गेंद पर पंत ने एक और चौका जड़कर ओवर से कुल 13 रन बटोर लिये।  

लाइव स्कोर भारत 27/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 0(3), ऋषभ पंत 27(9)।नेपास 169/8। आरिफ नेपाल के लिए दूसरा ओवर लेकर आए हैं। ऋषभ ने पहली गेंद पर 2 रन लिये। ऋषभ ने तीसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ने के बाद चौथी गेंद पर जबरदस्त छक्का जमाया। पांचवी गेंद को ऋषभ ने एक बार फिर हवा में खेला लेकिन कोई रन नहीं मिला। अंतिम  गेंद पर ऋषभ ने एक और छक्का जड़कर आरिफ को ओवर से कुल 18 रन बटोर लिया।

लाइव स्कोर भारत 9/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 0(3), ऋषभ पंत 9(3)।नेपास 169/8। भारत ने पारी की शुरूआत की। भारत के लिए कप्तान ईशान किशन और ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए है। नेपाल के लिए गेंदबाजी की बागडोर कुशल संभालेेंगे। ऋषभ ने पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़ भारतीय टीम और अपना खाता खोला। अगली गेंद पर 2 रन लेकर ऋषभ ने टीम का स्कोर 6 पहुंचा दिया। तीसरी गेंद पर 3 रन लेकर ऋषभ ने स्ट्राइक कप्तान ईशान को दे दिया। ईशान ने तीनों गेंद रक्षात्मक अंदाज में खेली।

भारतीय टीम को जीत के लिए 170 रन बनाने होंगे। भारतीय बल्लेबाजी को देखते हुए ये स्कोर बहुत ही छोटा है लेकिन अभी तक नेपाल ने विश्व कप में विपक्षी टीमोें को चौंकाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। नेपाल की टीम हर हाल में भारतीय टीम को रोकना चाहेगी। ऐसे में देखने वाली बात ये है कि भारतीय टीम इस लक्ष्य को आसानी से पा लेती है या नेपाल एक और बड़ा उलटफेर करती है।

लाइव स्कोर नेपाल 169/8, 48 ओवर। बल्लेबाजी: सुशिल कांडल 3(7), प्रेम तमांग 29(40)। शुभम पारी का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। शुभम ने ओवर की पहली दो गेंदें वाइड डाली। प्रेम ने बल्ला घुमाया लेकिन बल्ले और गेंद का कोई सम्पर्क नहीं हुआ। तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर प्रेम ने स्ट्राइक सुशिल को दे दी। सुशिल ने बाई के जरिये एक रन भागकर स्ट्राइक वापस प्रेम को दे दिया। अंतिम दो गेंद पर प्रेम फिर से कोई रन नहीं ले सके। इस तरह नेपाल ने निर्धारित 48 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारतीय टीम को जीत के लिए 170 रन बनाने होंगे।

लाइव स्कोर नेपाल 165/8, 47 ओवर। बल्लेबाजी: सुशिल कांडल 3(6), प्रेम तमांग 28(35)। अंतिम 2 ओवर बाकि है अब देखना यह है कि नेपाल के बल्लेबाज इन दो ओवरों में कितने रन बना लेते हैं। प्रेम ने आवेश की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। अगली दो गेंदों पर आवेश ने वापसी करते हुए एक भी रन नहीं दिया। लेकिन चौथी गेंद पर प्रेम ने शानदार छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर सिंगल लेकर प्रेम ने स्ट्राइक सुशिल को दे दिया। इस ओवर में कुल 12 रन बने।

लाइव स्कोर नेपाल 153/8, 46 ओवर। बल्लेबाजी: सुशिल कांडल 3(5), प्रेम तमांग 17(30)। शुभम मावी को गेेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। शुभम पिछले स्पेल में महंगे साबित हुए थे। शुभम की पहली गेंद पर प्रेम ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर सुशिल ने 2 रन लेकर टीम का स्कोर 150 पहुंचा दिया। चौथी गेंद पर सुशिल ने एक रन लेकर स्ट्राइक प्रेम को दे दी। पांचवी गेंद पर प्रेम ने 1 रन लिया। इस ओवर में कुल 6 रन बने।

लाइव स्कोर नेपाल 147/8, 45 ओवर। बल्लेबाजी: सुशिल कांडल 0(1), प्रेम तमांग 15(28)। आवेश खान पारी का 45वां ओवर कर रहे हैं। इस ओवर के बाद 3 ओवर का खेल और बाकि रह जाएगा। नेपाल को अब बड़े शाट्स की जरूरत है। आवेश ने इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों को कोई भी बड़ा शॉट खेलने का मौका नहीं दिया और पांचवी गेंद पर राजबीर को आउट कर नेपाल को 8वां झटका दिया। राजबीर सिंह कैच अरमान जाफर बो. आवेश खान 35(68)। 

लाइव स्कोर नेपाल 143/7, 44 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 33(66), प्रेम तमांग 14(25)। खलील की तीसरी गेंद पर प्रेम ने एक रन लेकर स्ट्राइक राजबीर को दिया। राजबीर ने अगली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक वापस प्रेम को दे दिया। अंतिम गेंद पर 1 रन के साथ इस ओवर में 3 रन बने।

लाइव स्कोर नेपाल 140/7, 43 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 32(65), प्रेम तमांग 12(20)। आवेश खान को दूसरे छोर से गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। भारतीय टीम ने अपने दोनों तेज गेंदबाजों को दोनों छोर से गेंदबाजी के लिये लगा दिया है। प्रेम ने आवेश की पहली ही गेंद पर बल्ला घुमाया लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ। लेकिन दूसरी गेंद पर प्रेम की कोशिश सफल रही और नेपाल के खाते में चार रन जुड़ गए। अगली दो गेंदों पर आवेश ने कोई रन नहीं दिया। पांचवी गेंद पर प्रेम ने 1 रन लेकर टीम का टोटल 140 पहुंचा दिया।

लाइव स्कोर नेपाल 135/7, 42 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 32(64), प्रेम तमांग 7(15)। खलील अहमद को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। खलील की दूसरी गेंद पर राजबीर ने 1 रन लेकर स्ट्राइक प्रेम को दे दिया। प्रेम ने चौथी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक वापस राजबीर को दे दिया। खलील ने इस ओवर में 2 वाइड गेंद डाली।

लाइव स्कोर नेपाल 131/7, 41 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 32(60), प्रेम तमांग 6(13)।  महिपाल ने एक और किफायती ओवर निकालते हुए मात्र 4 रन दिये। 41 ओवर की समाप्ति पर नेपाल का स्कोर 131 रन।

लाइव स्कोर नेपाल 127/7, 40 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 29(57), प्रेम तमांग 5(10)। मयंक डागर अपने कोटे का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। राजबीर ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ा और चौथी गेंद पर 2 रन भाग लिये।पांचवी गेंद पर 1 रन के साथ स्ट्राइक प्रेम को दे दिया। प्रेम ने अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर इस ओवर से कुल 9 रन बटोर लिये।

लाइव स्कोर नेपाल 118/7, 39 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 22(54), प्रेम तमांग 3(7)। सुन्दर ने एक और किफायती ओवर निकालते हुए ओवर में सिर्फ 2 रन दिये। राजबीर और प्रेम ने सुंदर की पहली और तीसरी गेंद पर 1-1 रन लिया।

लाइव स्कोर नेपाल 116/7, 38 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 21(50), प्रेम तमांग 2(5)। मयंक डागर को दोबारा गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। राजबीर ने एक-एक रन का सिलसिला जारी रखते हुए ओवर से 5 रन बटोरे।

लाइव स्कोर नेपाल 111/7, 37 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 17(48), प्रेम तमांग 1(1)। कुशल ने सुंदर की पहली गेंद पर चौका लगा कर रन गति तेज करने की कोशिश की लेकिन अगली ही गेंद पर सुंदर ने कुशल को कैच आउट करा कर नेपाल को सांतवा झटका दे दिया। कुशल कैच ऋषभ पंत बो. वाशिंगटन सुन्दर 6(8)। अगली चार गेंदों पर राजबीर ने एक रन बनाया।

लाइव स्कोर नेपाल 105/6, 36 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 16(45), कुशल 2(6)। सरफराज की पहली गेंद पर राजबीर ने एक रन लेकर स्ट्राइक कुशल को दिया। कुशल ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर टीम का स्कोर 103 पहुंचा दिया। अंतिम गेंद पर राजबीर ने 2 रन समेत ओवर से कुल 4 रन बटोरे।

लाइव स्कोर नेपाल 101/6, 35 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 13(42), कुशल 1(3)। नेपाल के बल्लेबाजों ने पिछले 5 ओवर में मात्र 19 रन बनाए हैं। नेपाल के बल्लेबाजों को अब रन गति बढ़ाने की जरूरत है। भारत ने नेपाल टीम को छठां झटका दे दिया। सुंदर की दूसरी गेंद पर दीपतेन्द्र एक आत्मघाती रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गये। दीपतेन्द्र सिंह रन आउट(अरमान जाफर/ ऋषभ पंत) 1(5)। नए बल्लेबाज कुशल ने आते ही 1 रन भागकर अपना खाता खोला।  

लाइव स्कोर नेपाल 98/5, 34 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 11(40), दीपतेन्द्र सिंह 1(4)। सरफराज खान गेंदबाजी करने आए हैं। राजबीर ने सरफराज की पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक नए बल्लेबाज दीपतेन्द्र को दिया। दीपतेन्द्र ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पांचवी गेंद पर राजबीर ने 2 रन लिये तो अंतिम गेंद पर एक रन लेकर कुल 5 रन इस ओवर से बटोरे।

लाइव स्कोर नेपाल 93/5, 33 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 7(36), दीपतेन्द्र सिंह 0(2)। सुन्दर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर राजबीर ने स्ट्राइक आरिफ को दिया। लेकिन चौथी गेंद पर सुन्दर ने आरिफ को आउट कर नेपाल को एक और करारा झटका दिया। आरिफ शेख कैच मंयक डागर बो. वाशिंगटन सुंदर 26(44)। 

लाइव स्कोर नेपाल 92/4, 32 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 6(33), आरिफ शेख 26(43)।  पिछले ओवर में चौका खाने वाले महिपाल ने इस ओवर में वापसी करते हुए एक बार फिर से किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 रन दिये।

लाइव स्कोर नेपाल 90/4, 31 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 5(30), आरिफ शेख 25(40)। आरिफ ने सुंदर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ने के बाद अगली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक राजबीर को दे दी। राजबीर ने अगली चार गेंदों पर कोई रन नहीं लिया। 

लाइव स्कोर नेपाल 85/4, 30 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 5(26), आरिफ शेख 20(38)। फाइनली नेपाल के बल्लेबाजों के बल्ले से बाउंड्री निकलती हुई। आरिफ ने महिपाल की तीसरी गेंद पर चौका जड़ कर बाउंड्री का सूखा खत्म किया। इस ओवर में कुल 6 रन बने।

लाइव स्कोर नेपाल 79/4, 29 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 4(23), आरिफ शेख 15(35)।  इस ओवर में 5 रन बने लेकिन नेपाल के बल्लेबाजों के बल्ले से 1 रन निकले। बाकि रन बाई और वाइड गेंद के जरिये बने।

लाइव स्कोर नेपाल 74/4, 28 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 4(20), आरिफ शेख 14(32)। नेपाल के बल्लेबाजों रन बनाने के लिए मशक्कत कर रहे है तो भारतीय गेंदबाज रनों के लिए तरसा रहे है। महिपाल ने इस ओवर में 2 रन दिये।

लाइव स्कोर नेपाल 72/4, 27 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 2(14), आरिफ शेख 14(32)। सुन्दर को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। नेपाल के बल्लेबाज रन बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। इस ओवर में सिर्फ 1 रन आए।

लाइव स्कोर नेपाल 71/4, 26 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 1(9), आरिफ शेख 14(31)। महिपाल ने एक बार फिर से भारत के लिए किफायती ओवर निकाला। इस ओवर में भी महिपाल ने 1 रन दिये।

लाइव स्कोर नेपाल 70/4, 25 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 0(5), आरिफ शेख 14(29)। डागर ने पहली 5 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया। लेकिन अंतिम गेंद पर आरिफ ने चौका जड़ कर ओवर से 4 रन बटोर लिये।  

लाइव स्कोर नेपाल 66/4, 24 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 0(5), आरिफ शेख 10(23)। महिपाल की गेंदों पर नेपाल के बल्लेबाज संभल कर खेल रहे हैं। इस ओवर में मात्र 1 रन बने।

लाइव स्कोर नेपाल 65/4, 23 ओवर। बल्लेबाजी: राजबीर सिंह 0(1), आरिफ शेख 9(21)। मयंक डागर ने भारत को एक और सफलता दिलाई। डागर ने ओवर की पांचवी गेंद पर संदीप सुनार को आउट कर नेपाल को तगड़ा झटका दिया। संदीप सुनार कैच सुन्दर बो. मयंक डागर 37(73)।

लाइव स्कोर नेपाल 62/3, 22 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 37(72), आरिफ शेख 6(17)। महिपाल ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए इस ओवर में नेपाल के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में दोनों बल्लेबाज सिर्फ 2 रन बटोर सके।

लाइव स्कोर नेपाल 60/3, 21 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 36(68), आरिफ शेख 5(15)। पिछला दो ओवर मेडन करने वाले डागर को इस ओवर में तीसरी गेंद पर चौका खाना पड़ा। लेकिन उसके बाद अगली तीन गेंदों पर डागर ने एक भी रन नहीं देते हुए ओवर में कुल 5 रन दिये।

लाइव स्कोर नेपाल 55/3, 20 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 36(67), आरिफ शेख 1(10)। गेंदबाजी में एक और परिवर्तन महिपाल लोमरोर को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। महिपाल ने इस ओवर में बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 2 रन बटोरे।

लाइव स्कोर नेपाल 53/3, 19 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 34(65), आरिफ शेख 0(6)। मयंक डागर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है। पिछला ओवर मेडन करने के बाद इस ओवर में भी डागर ने एक भी रन नहीं बनाने दिया।

लाइव स्कोर नेपाल 53/3, 18 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 34(59), आरिफ शेख 0(6)। शुभम मावी को नेपाल के बल्लेबाजों ने निशाने पर ले रखा है। पिछले दो ओवर में महंगे रह शुभम के इस ओवर की दूसरी गेंद पर संदीप ने चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 5 रन बने।

लाइव स्कोर नेपाल 48/3, 17 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 29(56), आरिफ शेख 0(3)। डागर ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। डागर ने ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान राजू को सरफराज के हाथों कैच आउट कराया। राजू रिजाल कैच सरफराज बो. मयंक डागर 6(26)। विकेट लेने के अलावा डागर ने इस ओवर में कोई रन भी नहीं दिया।

लाइव स्कोर नेपाल 48/2, 16 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 29(56), राजू रिजाल 6(23)। पिछले ओवर में महंगे साबित हुए शुभम ने इस ओवर में भी महंगे रहे शुभम अपनी लाइन से थोड़ा भटके लगे। इस ओवर में 3 वाइड गेंद करने के अलावा पांचवी गेंद पर चौका खाने के साथ शुभम ने कुल 8  रन दिये।

लाइव स्कोर नेपाल 40/2, 15 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 25(51), राजू रिजाल 5(22)। नेपाल के बल्लेबाजों ने धीरे- धीरे रन गति को बढ़ाना शुरू किया है। दोनों बल्लेबाज विकेट पर काफी देर से टिके हुए है। डागर के इस ओवर में 3 रन बने।

लाइव स्कोर नेपाल 37/2, 14 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 24(48), राजू रिजाल 3(19)। संदीप ने शुभम की चौथी गेंद पर चौका जड़ कर रन गति बढ़ाने का प्रयास किया।इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 8 रन बटोरे। नेपाल के लिए इस मैच का सबसे अच्छा ओवर।

लाइव स्कोर नेपाल 29/2, 13 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 19(44), राजू रिजाल 1(17)। नेपाल के बल्लेबाजों के लिए 1-1 रन बनाना मुश्किल हो गया है। डागर ने इस ओवर में एक बार फिर से नेपाल के बल्लेबाजों को अपने स्पिन की जाल में उलझाये रखा और मात्र 2 रन दिये। कप्तान राजू ने अपना खाता खोला।

लाइव स्कोर नेपाल 27/2, 12 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 18(41), राजू रिजाल 0(14)। दूसरे छोर पर भी गेंदबाजी में परिवर्तन शुभम मावी आए हैं गेंदबाजी करने। शुभम की तीसरी ही गेंद पर सरफराज ने संदीप का कैच छोड़ दिया। भारत को ये कैच छोड़ना कितना महंगा पड़ेगा ये तो मैच के बाद पता चलेगा। शुभम ने इस ओवर में 1 रन दिये।

लाइव स्कोर नेपाल 26/2, 11 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 17(38), राजू रिजाल 0(11)। भारतीय गेंदबाजी में पहला परिवर्तन मयंक डागर को गेंदबाजी पर लगाया गया है। मयंक ने अपने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 1 रन दिये। कप्तान राजू 11 गेंदों का सामना करने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके हैं।

लाइव स्कोर नेपाल 25/2, 10 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 16(32), राजू रिजाल 0(11)। भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम पर दबाव बना रखा है। नेपाल टीम पर दबाव का आलम ये है कि नेपाल के बल्लेबाज पिछले तीन ओवर में मात्र 1 रन बना सके है। पिछला दो ओवर मेडन खेलने के बाद नेपाल के बल्लेबाजों ने खलील के इस ओवर में 1 रन बनाए।

लाइव स्कोर नेपाल 24/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 15(30), राजू रिजाल 0(7)। दो सफलताएं हासिल करने के बाद भारतीय गेंदबाज नेपाल के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दे रहे हैं। भारत ने लगातार दूसरा मेडन ओवर डाला। आवेश की 6 गेंदों पर कप्तान राजू रिजाल एक भी रन नहीं ले सके।

लाइव स्कोर नेपाल 24/2, 8 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 15(30), राजू रिजाल 0(1)। खलील ने विकेट गिरने से बने दबाव का फायदा उठाया और नेपाल के बल्लेबाजों को बांधे रखा। नेपाल के दोनों बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए कोई जोखिम भरा शॉट नहीं खेला। खलील ने अपना दूसरा मेडन ओवर डाला।

लाइव स्कोर नेपाल 24/2, 7 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 15(24), राजू रिजाल 0(1)। आवेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को दूसरी सफलता दिला दी। आवेश ने योगेन्द्र सिंह को अपनी पांचवी गेंद पर बोल्ड कर नेपाल को दूसरा झटका दिया। योगेन्द्र सिंह बोल्ड आवेश खान 7(15)।

लाइव स्कोर नेपाल 22/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 14(23), योगेन्द्र सिंह 6(11)। नेपाल के दोनों बल्लेबाज अब धीरे- धीरे अपने हाथ खोल रहे हैं। पिछले ओवर में योगेन्द्र ने चौका जड़ा था तो इस ओवर में संदीप ने खलील की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। लेकिन उसके बाद खलील ने वापसी करते हुए एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया।

लाइव स्कोर नेपाल 17/1, 5 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 10(17), योगेन्द्र सिंह 6(11)। आवेश अपने कोटे का तीसरा ओवर लेकर आए हैं। आवेश अपने पिछले दो ओवरों में नेपाल के बल्लेबाजों को बांधे रखा है। इस ओवर में भी संदीप और योगेन्द्र सिर्फ पहली 5 गेंदों पर 1 रन ही बना पाए थे। लेकिन अंतिम गेंद पर योगेन्द्र ने चौका जड़ ओवर से 5 रन ले लिये।

लाइव स्कोर नेपाल 12/1, 4 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 9(14), योगेन्द्र सिंह 2(8)। खलील ने दूसरे ओवर में भी नेपाल के बल्लेबाजों को बांधे रखा। खलील की पांचवी गेंद पर 2 रन लेकर योगेन्द्र ने अपना खाता खोला। इस ओवर में नेपाल ने कुल 6 रन बटोरे।

लाइव स्कोर नेपाल 6/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 6(10), योगेन्द्र सिंह 0(6)। भारतीय गेंदबाजी नेपाल के बल्लेबाजों पर हावी दिख रही है। नेपाल के बल्लेबाजों को समझ नहीं आ रहा कि वो कौन सा शॉट खेले। इस ओवर में आवेश ने सिर्फ 1 रन दिया।

लाइव स्कोर नेपाल 5/1, ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 5(4), योगेन्द्र सिंह 0(6)। भारत के लिए दूसरा ओवर खलील अहमद लेकर आए हैं। खलील ने अपने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए नेपाल के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में नेपाल एक भी रन नहीं बना सका।

लाइव स्कोर नेपाल 5/1, 1 ओवर। बल्लेबाजी: संदीप सुनार 5(4), सुनिल धामला 0(2)। भारत के लिए आवेश खान गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे। आवेश ने भारत को पहले ही ओवर में सफलता दिला दी। आवेश ने अंतिम गेंद पर सुनिल धामला को रिकी भुवी के हाथों कैच आउट करा कर नेपाल को पहला झटका दिया। सुनिल धामला कैच भुवी बो. आवेश खान 0(2)।

टॉस अपडेटः भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

भारतीय कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया है। भारतीय टीम ने दो बदलाव किये हैं। शुभम मावी और मयंक डागर को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है। नेपाल ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की अंतिम एकादश इस प्रकार है।

India U19 (Playing XI): ईशान किशन (कप्तान), ऋषभ पंत, रिकी भुवी, सरफराज खान, अरमान जाफर, वाशिंगटन सुन्दर, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, आवेश खान, शुभम मावी, खलील अहमद।

Nepal U19 (Playing XI): संदीप सुनार, सुनील धामला, योगेन्द्र सिंहस, राजू रिजाल(कप्तान), आरिफ शेख, राजबीर सिंह, दीपेन्द्र सिंह, कुशल भुर्तेल, प्रेम तमांग, सुशिल कांडेल, संदीप लमीच्छाने।

भारतीय कप्तान ईशान किशन बल्ले से नाकाम रहे हैं ऐसे में नेपाल के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर वो अपनी फॉर्म वापस पाना चाहेंगे। भारत के लिए सरफराज खान का शानदार फॉर्म में होना अच्छी बात है। सरफराज ने ऑयरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ 74-74 रनों की पारी खेलकर भारतीय जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गेंदबाजी में आवेश खान और महिपाल लोमरोर शानदार फॉर्म में हैं। दोनों से नेपाल के खिलाफ भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

उधर नेपाल के लिए राजू रिजाल और यशपाल कार्की शानदार फॉर्म में हैं।  भारत के खिलाफ मुकाबले में नेपाल को दोनों से ब़ड़ी  पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में  दीपेन्द्र सिंह एरी और संदीप लमीछाने से नेपाल को शानदार गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी। संदीप ने ऑयरलैंड के खिलाफ मैच में 5 विकेट चटका कर आयरलैंड बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। ALSO READ: भारत बनाम नेपाल मैच का फुल स्कोरकार्ड

 

TRENDING NOW