×

श्रीलंका को 97 रनों से हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत

अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ते हुए ये जीत हासिल की

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - February 9, 2016 4:08 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में अनमोलप्रीत ने 72 रनों की मैच जिताउ पारी खेली © Getty Images
श्रीलंका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में अनमोलप्रीत ने 72 रनों की मैच जिताउ पारी खेली © Getty Images

नमस्कार, आदाब क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में मैं आपका दोस्त जय जायसवाल आपका स्वागत करता हूं। आज भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शेरे बांग्ला इंटरनेशनल स्टेडियम मीरपुर में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए सारे मैच जीते हैं। भारतीय टीम ऑयरलैंड, न्यूजीलैंड, नेपाल और नामीबिया को हराकर सेमीफाइनल तक पहुंची है जबकि श्रीलंकाई टीम ने कनाडा, अफगानिस्तान, और इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। दोनों ही टीमें अब चैंपियन बनने से दो कदम की दूरी पर हैं तो जाहिर है दोनों टीमें यहां से लौटना नहीं चाहेंगी और फाइनल में जाने के लिए जी जान लगा देगी। तो दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। ALSO READ: भारत बनाम श्रीलंका के पहले सेमीफाइनल का फुल स्कोरकार्ड

राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया है। ग्रुप स्टेज में टॉप पोजीशन पर रहने वाली भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में नामीबिया को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पाया था और यहां पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर फाइनल की बर्थ पक्की कर ली। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी एक बार फिर से विश्व चैंपियन बनने को बेताब हैं। 14 फरवरी को भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप का फाइनल खेलेगी।

अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले की हिंदी लाइव कवरेज के साथ हम फिर से हाजिर होंगे। लेकिन तब तक के लिए हमें अनुमति दीजिए। गुड बॉय।

अनमोलप्रीत सिंह मैन ऑफ द मैच

भारतीय पारी के दौरान मुश्किल परिस्थितियों में 72 रन की शानदार पारी खेलने वाले अनमोलप्रीत सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

भारत ने श्रीलंका को 97 रनों से हराया।

भारत ने अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को 97 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने श्रीलंका को खेल के हर विभाग में पछाड़ते हुए ये जीत हासिल की। टूर्नामेंट में भारत की ये लगातार पांचवी जीत है और भारत विश्व चैंपियन बनने से सिर्फ एक कदम दूर है।

 

लाइव स्कोर श्रीलंका 170/10, 42.4 ओवर। बल्लेबाजी: , लाहिरू कुमारा 0(3) । भारत 267/9। मयंक डागर को गेंद सौंपी गई है और डागर ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। डागर ने दूसरी गेंद पर थिलन निमेंश को आउट कर भारत को 9वीं सफलता दिला दी। थिलन निमेश कैच सरफराज खान बो. मयंक डागर 7(13)।  नये बल्लेबाज असिथा फर्नांडों भी डागर की चौथी गेंद पर आउट हो गए और भारत ने ये मैच 97 रनों से जीत लिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 170/8, 42 ओवर। बल्लेबाजी: थिलन निमेश 7(10), लाहिरू कुमारा 0(3) । भारत 267/9। सुन्दर को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। सुंदर ने तीसरी ही गेंद पर दमिथा को बोल्ड कर भारत 8वीं सफलता दिला दी। दमिथा सिल्वा बोल्ड वाशिंगटन सुंदर 24(37)। लाहिरू कुमारा अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके।

लाइव स्कोर श्रीलंका 169/7, 41 ओवर। बल्लेबाजी: थिलन निमेश 6(10), दमिथा सिल्वा 24(37)। भारत 267/9। अावेश अपने कोटे का नौवां ओवर लेकर आए हैं। आवेश इस ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ दो रन दिये। पांचवी गेंद पर दमिथा ने दो रन लेकर श्रीलंका का स्कोर 169 पहुंचाया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 167/7, 40 ओवर। बल्लेबाजी: थिलन निमेश 6(10), दमिथा सिल्वा 22(31)। भारत 267/9। खलील की पहली ही गेंद पर दमिथा ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर निमेश ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। दमिथा ने चौथी गेंद पर सिंगल लेकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाना जारी रखा। इस ओवर में कुल 4 रन आए।

लाइव स्कोर श्रीलंका 163/7, 39 ओवर। बल्लेबाजी: थिलन निमेश 5(7), दमिथा सिल्वा 20(28)। भारत 267/9। आवेश ने पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। लेकिन चौथी गेंद पर निमेश ने चौका जड़कर पहली चार गेंदों पर 4 रन बटोर लिये। अगली दो गेंदों पर आवेश ने कोई रन नहीं दिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 159/7, 38 ओवर। बल्लेबाजी: थिलन निमेश 1(1), दमिथा सिल्वा 20(28)। भारत 267/9। खलील ने 38वें ओवर की शुरूआत दो लगातार वाइड गेंदें डाल कर की। लेकिन इसके बाद उन्होने हसारंगा को पवेलियन भेज कर भारत को 7वीं सफलता दिला दी। वानेडु हसारंगा कैच आवेश खान बो. खलील अहमद 8(8)। अगली गेंद पर दमिथा ने चौका जड़कर दबाव कम करने की कोशिश की। तीसरी गेंद पर दमिथा ने 1 रन लेकर स्ट्राइक नये बल्लेबाज थिलन निमेश को दे दिया। निमेश ने 1 रन लेकर स्ट्राइक वापस दमिथा को दे दिया। अंतिम गेंद पर दमिथा ने एक और चौका जड़ दिया। इस ओवर में कुल 12 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 147/6, 37 ओवर। बल्लेबाजी: वानेडु हसारंगा 8(7), दमिथा सिल्वा 11(24)। भारत 267/9। आवेश अपने कोटे का 7वां ओवर कर रहे हैं। आवेश की पहली गेंद पर दमिथा ने 1 रन लेकर स्ट्राइक हसारंगा को दे दिया। हसारंगा ने तीसरी गेंद पर सिंगल के साथ छोर बदला। चौथी गेंद पर दमिथा ने एक और सिंगल लिया। पांचवी गेंद पर हसारंगा ने चौका जड़ कर टीम का स्कोर 146 पहुंचा दिया। अंतिम गेंद पर हसारंगा ने 1 रन लेकर ओवर से कुल 8 रन बटोर लिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 139/6, 36 ओवर। बल्लेबाजी: वानेडु हसारंगा 2(3), दमिथा सिल्वा 9(22)। भारत 267/9। खलील अहमद को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। दोनों छोर से भारत के दोनों स्ट्राइक गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे हैं। खलील की दूसरी गेंद पर दमिथा ने 1 रन लिया तो तीसरी गेंद पर हसारंगा ने भी 1 रन लिया। दमिथा ने अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर इस ओवर से कुल 3 रन बटोर लिये। 

लाइव स्कोर श्रीलंका 136/6, 35 ओवर। बल्लेबाजी: वानेडु हसारंगा 1(2) , दमिथा सिल्वा 7(17)। भारत 267/9। आवेश खान को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया और आवेश ने आते ही भारत को छठी सफलता दिला दी। आवेश ने पहली ही गेंद पर विशाद को पंत के हाथों कैच करा दिया। विशाद रांडिका कैच ऋषभ पंत बो. आवेश खान 28(39)। नये बल्लेबाज हसारंगा आवेश की दूसरी गेंद पर रन आउट होते होते बचे। आवेश की पांचवी गेंद पर दमिथा ने 1 रन लेकर छोर बदला। अंतिम गेंद पर हसारंगा कोई रन नहीं बना सके। इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 133/5, 34 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 28(39), दमिथा सिल्वा 6(14)। भारत 267/9। सरफराज की दूसरी गेंद पर दमिथा ने एक रन लेकर छोर बदला। अगली चार गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 , 2-2 रन लेना जारी रखा। इस ओवर में कुल 6 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 127/5, 33 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 26(37), दमिथा सिल्वा 2(10)। भारत 267/9। मयंका डागर अपने कोटे का पांचवा ओवर लेकर आए हैं। मयंक ने पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं दिया लेकिन विशाद ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद चौथी गेंद पर 2 रन लिये। अंतिम गेंद पर विशाद ने एक और चौका जड़कर ओवर से कुल 10 रन बटोर लिये।

लाइव स्कोर श्रीलंका 117/5, 32 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 16(31), दमिथा सिल्वा 2(10)। भारत 267/9। सरफराज ने पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। पांचवी गेंद पर विशाद ने 1 रन लेकर स्ट्राइक दमिथा को दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस ओवर से सिर्फ 1 रन आया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 116/5, 31 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 15(26), दमिथा सिल्वा 2(9)। भारत 267/9। डागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक बार फिर से किफयती ओवर निकाला। इस ओवर में कुल 3 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 113/5, 30 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 13(22), दमिथा सिल्वा 1(7)। भारत 267/9। सरफराज पहली गेंद पर एक रन दिया। ओवर की चौथी गेंद पर दमिथा ने 1 रन लेकर स्ट्राइक विशाद को दे दिया। पांचवी गेंद पर विशाद ने एक रन लिया। इस ओवर में 3 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 110/5, 29 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 11(20), दमिथा सिल्वा 0(3)। भारत 267/9। मयंक डागर ने विकेट गिरने से बने दबाव का फायदा उठाते हुए इस ओवर में सिर्फ 1 रन दिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 109/5, 28 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 10(17), दमिथा सिल्वा 0(0)। भारत 267/9। सरफराज गेंदबाजी करने आए हैं। शम्मू ने सरफराज की तीसरी गेंद पर डीप मिड विकेट की दिशा में चौका जड़ा। लेकिन चौथी गेंद पर सरफराज ने शम्मू को रन आउट करा कर भारत को पांचवी सफलता दिला दी। शम्मू असहान रन आउट(सरफराज) 34(45)।

लाइव स्कोर श्रीलंका 104/4, 27 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 9(15), शम्मू असहान 34(45)। भारत 267/9। विशाद ने डागर की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर श्रीलंका के 100 रन पूरे किये। अगली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन लिये। अंतिम तीन गेंदों पर डागर ने वापसी करते हुए कोई रन नहीं दिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 98/4, 26 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 4(10), शम्मू असहान 33(44)। भारत 267/9। भारतीय पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनमोलप्रीत सिंह गेंदबाजी करने आए हैं। शम्मू ने अनमोलप्रीत की पहली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक विशाद को दिया। विशाद ने अगली गेंद पर 2 रन लेने के बाद तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर छोर बदल लिया। सिंगल-डबल के जरिये दोनों बल्लेबाजों ने ओवर से कुल 6 रन बटोरे।

लाइव स्कोर श्रीलंका 92/4, 25 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 0(6), शम्मू असहान 31(42)। भारत 267/9। महिपाल लोमरोर को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। महिपाल की दूूसरी गेंद पर शम्मू ने 1 रन लेकर नये बल्लेबाज विशाद को स्ट्राइक दिया। तीसरी गेंद पर रन रोकने के चक्कर में महिपाल अपना पैर चोटिल करा बैठे हैं। अगली तीन गेंद सरफराज खान करेंगे। सरफराज ने इन तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 91/4, 24 ओवर। बल्लेबाजी:  विशाद रांडिका 0(2), शम्मू असहान 30(40)। भारत 267/9। मयंक डागर को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। शम्मू ने डागर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर व्यक्तिगत स्कोर 30 पहुंचाया। डागर ने चौथी गेंद पर मेंडिस को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिला दी। भारत को इस सफलता का ही इंतजार था। कामिंडु मेंडिस कैच वासिंगटन सुंदर बो. मयंक डागर 39(67)। अगली दो गेंदों पर नये बल्लेबाज विशाद कोई रन नहीं बना सके।

लाइव स्कोर श्रीलंका 90/3, 23 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 39(65), शम्मू असहान 29(38)। भारत 267/9। शम्मू अब विकेट पूरी तरह टिक चुके है। राहुल की पहली ही गेंद पर ओवरथ्रो के जरिये चार रन लिये। अगली गेंद पर शम्मू ने एक रन लेकर छोर बदला। मेंडिस अगली 4 गेंदों पर 2 रन ही बना सके। इस ओवर से कुल 7 रन आए।

लाइव स्कोर श्रीलंका 83/3, 22 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 38(63), शम्मू असहान 23(34)। भारत 267/9। सुंदर की तीसरी गेंद पर शम्मू ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जड़ा। ये दोनों धीरे-धीरे साझेदारी बढ़ाते जा रहे है। भारत को इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ना होगा। पांचवी गेंद पर सिंगल लेकर शम्मू ने छोर बदला।

लाइव स्कोर श्रीलंका 78/3, 21 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 38(62), शम्मू असहान 18(29)। भारत 267/9। राहुल अपना छठा ओवर लेकर आए है। मेंडिस ने दूसरी गेंद पर 3 रन लेकर स्ट्राइक शम्मू को दे दिया। शम्मू ने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक मेंडिस को लौटा दिया। अगली तीन गेंदों पर मेंडिस कोई रन नहीं बना सके।

लाइव स्कोर श्रीलंका 74/3, 20 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 35(57), शम्मू असहान 17(28)। भारत 267/9। 20वें ओवर की पहली गेंद पर मेंडिस ने 1 रन लिया। अगली गेंद पर शम्मू ने दो रन भागने के बाद शम्मू ने तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। सुंदर की चौथी गेंद पर मेंडिस कोई रन नहीं बना सके लेकिन 5वीं गेंद पर 1रन लेकर छोर बदल लिया। अंतिम गेंद पर 2 रन लेने के साथ दोनों बल्लेबाजों ने  ओवर से कुल 7 रन बटोर लिये।

लाइव स्कोर श्रीलंका 67/3, 19 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 33(54), सम्मू असहान 12(25)। भारत 267/9। राहुल के इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों एक-एक रन लेकर कुल 3 रन बटोरे। राहुल का गेंदबाजी विश्लेषण 5 ओवर 1 मेडन 9 रन 1 विकेट।

लाइव स्कोर श्रीलंका 64/3, 18 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 31(51), सम्मू असहान 11(22)। भारत 267/9। सुंदर ने 18वें ओवर में सिर्फ 4 रन बनने दिया। सम्मू ने पहली गेंद पर सिंगल लिया तो मेंडिस ने तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। अंतिम गेंद पर सम्मू ने 2 रन लेकर ओवर से कुल 4 रन बटोरे।

लाइव स्कोर श्रीलंका 60/3, 17 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 30(49), सम्मू असहान 8(18)। भारत 267/9। राहुल ने अपने तीन ओवर में सिर्फ 5 रन दिये है। इस ओवर की पहली चार गेंदों पर भी राहुल ने मेंडिस को कोई रन नहीं लेने दिया। पांचवी गेंद पर मेंडिस ने 1 रन लेकर स्ट्राइक सम्मू को दे दिया। सम्मू ने अंतिम गेंद पर बाई के जरिये एक रन लिया। इस ओवर में 2 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 58/3, 16 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 29(44), सम्मू असहान 8(17)। भारत 267/9। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बांध सा दिया है। दोनों बल्लेबाज एक-एक रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सुंदर के इस ओवर की पहली गेंद पर सम्मू ने एक रन लिया। मेंडिस ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर छोर बदला। अगली तीन गेंदों पर सम्मू कोई रन नहीं बना सके। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 56/3, 15 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 28(42), सम्मू असहान 7(13)। भारत 267/9। दूसरे छोर पर राहुल शानदार गेंदबाजी जारी रखे हुए है। राहुल ने 15वें ओवर में मेंडिस को कोई रन बनाने का मौका नहीं दिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 56/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 28(36), सम्मू असहान 7(13)। भारत 267/9। सुंदर ने पहली 5 गेंदों पर शानदार गेंदबाजी की लेकिन अंतिम गेंद पर सम्मूू ने बाउंड्री जड़ते हुए ओवर से कुल 6 रन ले लिये।

लाइव स्कोर श्रीलंका 50/3, 13 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 27(32), सम्मू असहान 3(11)। भारत 267/9। राहुल को दूसरे छोर से गेंदबाजी के लिए वापस बुलाया गया है। राहुल ने इस ओवर में सिर्फ 1 रन दिये। सम्मू राहुल की 5 गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके।

लाइव स्कोर श्रीलंका 49/3, 12 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 26(31), सम्मू असहान 3(6)। भारत 267/9। बल्लेबाजी में कमाल दिखाने के बाद वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी में भी कमाल दिखाने का मौका दिया गया है। सुंदर ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन देकर श्रीलंका को रन के लिए तरसा दिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 47/3, 11 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 25(29), सम्मू असहान 2(2)। भारत 267/9। खलील को दोबारा गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। इस ओवर में खलील ने सिर्फ 5 रन दिये।

लाइव स्कोर श्रीलंका 42/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 22(25), सम्मू असहान 0(0)। भारत 267/9। गेंदबाजी में परिवर्तन राहुल बाथम आए हैं गेंदबाजी करने। असलंका ने राहुल की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर उनका स्वागत किया। लेकिन राहुल ने पांचवी गेंद पर असलंका को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी। चरिथ असलंका कैच महिपाल बो. राहुल बाथम 6(22)।

लाइव स्कोर श्रीलंका 38/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 22(24), चरिथ असलंका 2(17)। भारत 267/9। असलंका रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आवेश ने मेंडिस को इस ओवर में काफी परेशान किया। आवेश ने पहली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। लेकिन अंतिम गेंद पर मेंडिस ने चौका जड़ दिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 35/2, 8 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 19(20), चरिथ असलंका 2(15)। भारत 267/9। खलील ने पहली तीन गेंद लेंथ बॉल डाली और इन पर एक बार फिर कोई रन नहीं दिया। चौथी गेंद पर 2 रन लेकर मेंडिस ने स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। अंतिम दो गेंदों पर असलंका कोई रन नहीं बना सके। इस ओवर में कुल 3 बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 32/2, 7 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 17(14), चरिथ असलंका 2(15)। भारत 267/9। आवेश ने इस ओवर की पहली गेंद वाइड डाली। अगली तीन गेंदों पर आवेश ने कोई रन नहीं दिया। लेकिन चौथी गेंद पर असलंका ने लेगबाई के जरिये चार रन बटोर लिया। अंतिम दो गेंदों पर आवेश ने कोई रन नहीं दिया। इस ओवर में कुल 5 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 27/2, 6 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 17(14), चरिथ असलंका 2(9)। भारत 267/9। खलील ने किफायती गेंदबाजी जारी रखते हुए पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। चौथी गेंद पर असलंका ने 1 रन लेकर छोर बदला। अगली गेंद नो बॉल फेंकी जिस पर मेंडिस ने दो रन भागे। पांचवी गेंद पर मेंडिस ने 1 रन लेकर स्ट्राइक असलंका को दे दिया। असलंका ने अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर ओवर से कुल 6 रन बटोरे।

लाइव स्कोर श्रीलंका 21/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 14(12), चरिथ असलंका 0(4)। भारत 267/9। मेंडिस ने पहली तीन गेंद सावधानी के साथ खेलने के बाद चौथी और छठी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 8 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 13/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 6(6), चरिथ असलंका 0(4)। भारत 267/9। खलील की पहली ही गेंद पर मेंडिस ने एक रन लेकर स्कोर को आगे बढ़ाया। दूसरी गेंद पर कावीन बंडारा दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। इस तरह भारत को दूसरी सफलता मिली।  कावीन बंडारा रन आउट(ऋषभ पंत)2(9)। अगली चार गेंदों पर खलील ने कोई रन नहीं दिया।

लाइव स्कोर श्रीलंका 11/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 5(5), कावीन बंडारा 1(8)। भारत 267/9। पहले ओवर में भारत को सफलता दिलाने वाले आवेश ने इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। लेकिन चौथी गेंद पर मेंडिस ने चौका जड़ने के बाद सिंगल लिया। इस ओवर में कुल 6 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 5/1, 2 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 0(0), कावीन बंडारा 1(7)। भारत 267/9। खलील अहमद दूसरे छोर से गेंदबाजी करने आए हैं। खलील ने अपने पहले ओवर में कावीन को रन बनाने का मौका नहीं दिया और अपना पहला ही ओवर मेडेन डाला।

लाइव स्कोर श्रीलंका 5/1, 1 ओवर। बल्लेबाजी:  कामिंडु मेंडिस 0(0), कावीन बंडारा 1(1)। भारत 267/9। भारत के लिए आवेश खान गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे। श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर आ चुके है। कावीन बंडारा पहली गेंद का सामना करेंगे। बंडारा ने पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। आविष्का ने तीन गेंदों पर कोई रन नहीं लिया लेकिन पांचवी गेंद पर शानदार चौका जड़ कर अपना खाता खोला। लेकिन आवेश ने अंतिम गेंद पर आविष्का को एलबीडब्लू आउट कर भारत को पहले ही ओवर में पहली सफलता दिला दी। अविष्का फर्नांडो एलबीडब्लू आवेश खान 4(5)।

अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने धीमी शुरूआत के बाद सरफराज और अनमोलप्रीत के शानदार अर्धशतकों और इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और अरमान जाफर की उपयोगी पारियों की मदद से 267 का स्कोर बनाया। भारतीय बल्लेबाजों ने अब अपना काम कर दिया है अब बारी है भारतीय गेंदबाजों की।

आवेश खान और खलील अहमद श्रीलंका को शुरूआती झटके देना चाहेेंगे। महिपाल और मयंक डागर से स्पिन गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रोकने का प्रयास करेंगे।

लाइव स्कोर भारत 267/9, 50 ओवर। बल्लेबाजी: आवेश खान 1(2), खलील अहमद 0(1)।  भारतीय पारी का अंतिम ओवर। लाहिरू कुमारा ने पहली ही गेंद पर राहुल रन आउट हो गए। अगली गेंद पर डागर ने चौका जड़ा लेकिन तीसरी गेंद पर कैच आउट हो गए। चौथी गेंद पर आवेश ने एक रन लिया। पांचवी गेंद पर अंतिम बल्लेबाज खलील ने बाई के रूप में एक रन लेकर स्ट्राइक आवेश को दे दिया। आवेश ने अंतिम गेंद पर बाइ के रूप में 1 रन लेकर भारत का स्कोर 267 रन पहुंचा दिया

लाइव स्कोर भारत 260/7, 49 ओवर। बल्लेबाजी: राहुल बाथम 1(1), मयंक डागर 13(8)। फर्नांडो ने पहली गेंद वाइड डाली। अगली गेंद पर डागर ने 1 रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर फर्नांडो ने महिपाल को आउट कर भारत को 7वां झटका दे दिया। लेकिन चौथी गेंद पर डागर ने चौका जड़कर रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर डागर ने छोर बदला। अंतिम गेंद राहुल ने 1 रन लिया। ओवर से कुल 8 रन बटोरे।

लाइव स्कोर भारत 252/6, 48 ओवर। बल्लेबाजी: महिपाल 11(6), मयंक डागर 7(5)। लाहिरू कुमारा आए हैं गेंदबाजी करने। पहली गेंद पर डागर ने 1 रन लेकर स्ट्राइक महिपाल को दिया। महिपाल ने सिंगल लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर डागर ने शानदार चौका जड़ने के बाद पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक एक बार फिर से महिपाल को दे दिया। महिपाल ने अंतिम गेंद पर 2 रन लेकर ओवर से कुल 10 रन बटोर लिये।   

लाइव स्कोर भारत 242/6, 47 ओवर। बल्लेबाजी: महिपाल 8(4), मयंक डागर 1(1)। महिपाल ने पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ने के बाद 1 रन लेकर छोर बदला। जाफर ने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर पहली तीन गेंदों में 11 रन ले लिये। लेकिन चौथी गेंद पर फर्नांडो ने जाफर को आउट कर भारत को छठां झटका दे दिया।

लाइव स्कोर भारत 230/5, 46 ओवर। बल्लेबाजी: महिपाल 1(2), अरमान जाफर 25(13)। जाफर ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक नये बल्लेबाज महिपाल को दे दिया। महिपाल ने पांचवी गेंद पर सिंगल लेकर छोर बदला तो अंतिम गेंद पर जाफर ने एक शानदार चौका ज़ड़ते हुए ओवर से कुल 12 रन बटोर लिये।

लाइव स्कोर भारत 218/5, 45 ओवर। बल्लेबाजी: महिपाल 0(0), अरमान जाफर 14(9)। भारत को एक और झटका लगता हुआ। ओवर की पांच गेंदों पर नौ रन बनाने के बाद अंतिम गेंद पर सुंदर निमिश की गेंद पर कैच आउट हो गए।

लाइव स्कोर भारत 209/4, 44 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 38(42), अरमान जाफर 10(6)। एक और अच्छा ओवर भारतीय टीम के लिए। जाफर ने दूसरी गेंद पर शानदार चौका जमाने के बाद सिंगल लेकर छोर बदला। सुंदर ने अगली गेंद पर 2 रन भागे। अंतिम दो गेंदों पर दोनों ने 1-1 रन लिया। इस ओवर में कुल 10 रन बने।

लाइव स्कोर भारत 199/4, 43 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 34(39), अरमान जाफर 4(3)। भारत को एक और झटका। काफी देर से बल्लेबाजी कर रहे अनमोलप्रीत सिंह 72 रन बनाकर निमिश की गेंद पर कैच आउट हो गए। अरमान जाफर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उनसे भारतीय टीम को तेज रनों की उम्मीद होगी। जाफर ने आते ही 2 रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर में 6 रन बने।

लाइव स्कोर भारत 193/3, 42 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 32(37), अनमोलप्रीत सिंह 72(91)। इस ओवर में कुल 8 रन बने। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक, दो-दो कर 8 रन लिये। इस ओवर के बाद 8 ओवर और बाकि है।

लाइव स्कोर भारत 185/3, 41 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 25(32), अनमोलप्रीत सिंह 71(90)। इस ओवर में कुल 7 रन आए। भारतीय बल्लेबाजों को अब कुछ बड़े ओवर चाहिए होंगे। सुन्दर ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा।

लाइव स्कोर भारत 178/3, 40 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 19(29), अनमोलप्रीत सिंह 70(87)। लगातार तीसरा ओवर जिसमें 5 रन बने। चौथी गेंद पर सुदंर ने एक रन लिया। आखिरी दो गेंदों पर अनमोलप्रीत ने दो-दो रन भागे। 60 गेंदें और बाकि है।

लाइव स्कोर भारत 173/3, 39 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 18(25), अनमोलप्रीत सिंह 66(85)। इस ओवर में भी 5 रन बने। सुंदर ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक अनमोलप्रीत को दिया। अनमोलप्रीत ने चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़ कर टीम का स्कोर 173 पहुंचा दिया।

लाइव स्कोर भारत 168/3, 38 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 17(24), अनमोलप्रीत सिंह 62(80)। ड्रिंक्स के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी तैयार है। असलंका के इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 5 रन बटोरे। ब्रेक के बाद भारतीय टीम बाकि बचे ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।

लाइव स्कोर भारत 163/3, 37 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 13(19), अनमोलप्रीत सिंह 61(79)। अनमोलप्रीत ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ने के बाद तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। सुंदर ने चौथी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक वापस अनमोलप्रीत को दे दिया। अनमोलप्रीत ने 1 रन लेकर फिर से छोर बदला। अंतिम गेंद पर सुंदर ने एक रन लेकर ओवर से 8 रन बटोर लिया।

लाइव स्कोर भारत 155/3, 36 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 11(17), अनमोलप्रीत सिंह 55(75)। सुंदर ने भी इस ओवर में हाथ दिखाते हुए दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद पर 1 रन लेकर सुंदर ने स्ट्राइक अनमोलप्रीत को दे दिया। अनमोलप्रीत ने 5वीं गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। अंतिम गेंद पर बाई के रूप में 2 रन आए। इस ओवर में कुल 8 रन आए।

लाइव स्कोर भारत 147/3, 35 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 6(12), अनमोलप्रीत सिंह 54(74)। लाहिरू कुमारा को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। अनमोलप्रीत ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली तीन गेंद पर लाहिरू कुमारा ने कोई रन नहीं दिया। लेकिन 5वीं गेंद पर अनमोलप्रीत ने 2 रन लिये। ओवर से कुल 6 रन आए।

लाइव स्कोर भारत 141/3, 34 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 6(12), अनमोलप्रीत सिंह 48(68)। सुंदर ने पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अनमोलप्रीत को दिया। अनमोल ने दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ने के बाद चौथी गेंद पर 2 रन लिया। पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक सुंदर को दे दिया। इस ओवर से कुल 10 रन आए।

लाइव स्कोर भारत 131/3, 33 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 5(10), अनमोलप्रीत सिंह 39(64)। इस ओवर की पहली 3 गेंदों पर कोई रन नहीं आए। चौथी गेंद पर सुंदर ने 1 रन लेकर स्ट्राइक जम चुके बल्लेबाज अनमोल को दिया लेकिन वो स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे।

 लाइव स्कोर भारत 130/3, 32 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 4(6), अनमोलप्रीत सिंह 39(62)। सरफराज के आउट होते ही रन गति धीमी पड़ गई है। इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने। दोनों बल्लेबाजों को रन गति बरकरार रखते हुए विकेट ना गंवाने की चुनौती होगी।

लाइव स्कोर भारत 127/3, 31 ओवर। बल्लेबाजी: वाशिंगटन सुंदर 2(2), अनमोलप्रीत सिंह 38(60)। भारत को तीसरा झटका फर्नांडो ने आते ही श्रीलंका को तीसरी सफलता दिला दी। फर्नांडो ने दूसरी गेंद पर सरफराज को कैच आउट करा दिया। सरफराज अब तेजी से रन बना रहे थे। इसलिये उनका विकेट गंवाना भारत के लिए तगड़ा झटका है। 

लाइव स्कोर भारत 123/2, 30 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 59(69), अनमोलप्रीत सिंह 37(58)। इस ओवर में अनमोल ने हाथ दिखाये। तीसरी गेंद पर सिंगल लेने के बाद अनमोल ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर सरफराज के साथ रन गति बढ़ाने की कोशिश की। इस ओवर से कुल 6 रन आए।

लाइव स्कोर भारत 117/2, 29 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 58(68), अनमोलप्रीत सिंह 32(53)। एक और शानदार ओवर। सरफराज ने पचास रन पूरे करने के बाद गियर चेंज कर लिया है। तीसरी गेंद पर चौका ज़ड़ने के बाद सरफराज ने 1 रन लेकर स्ट्राइक अनमोल को दिया। अनमोल ने तीन रन लेकर स्ट्राइक सरफराज को दे दिया। अंतिम गेंद पर सरफराज ने 2 रन लेकर ओवर से कुल 10 रन बटोर लिये।

लाइव स्कोर भारत 107/2, 28 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 51(63), अनमोलप्रीत सिंह 29(52)। भारत के लिए लगातार दूसरा अच्छा ओवर। सरफराज ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में कुल 9 रन आए।

लाइव स्कोर भारत 98/2, 27 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 43(59), अनमोलप्रीत सिंह 28(50)। इस ओवर में कुल 8 रन बने। अनमोल ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक सरफराज को दिया। सरफराज ने पहले दो रन लिये उसके बाद अगली गेंद पर चौका जड़ने के बाद 1 रन लेकर टीम का स्कोर 98 पहुंचा दिया।

लाइव स्कोर भारत 90/2, 26 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 36(54), अनमोलप्रीत सिंह 27(49)।  इस ओवर में एक बार फिर से 4 रन बने। सरफराज ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक अनमोलप्रीत को दिया अनमोल ने एक डबल और एक सिंगल लेकर टीम का स्कोर 90 पहुंचा दिया।

लाइव स्कोर भारत 86/2, 25 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 35(51), अनमोलप्रीत सिंह 24(46)। पहली दो गेंदोंं पर सिंगल लेने के बाद इस ओवर में कोई रन नहीं आए। अनमोलप्रीत सरफराज को स्ट्राइक नहीं दे पा रहे हैं।

लाइव स्कोर भारत 84/2, 24 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 34(50), अनमोलप्रीत सिंह 23(41)। दमिथा सिल्वा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में केवल 2 रन आए।

लाइव स्कोर भारत 82/2, 23 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 33(45), अनमोलप्रीत सिंह 22(40)। इस ओवर में एक बार फिर दोनों बल्लेबाजों ने 4 रन लिये। दोनों ने एक- एक रन लेकर स्कोरबोर्ड को चलाये रखा।

लाइव स्कोर भारत 78/2, 22 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 31(42), अनमोलप्रीत सिंह 20(37)। सरफराज ने रन गति बढ़ाने की जिम्मेदारी ले ली है। इस ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद एक रन लेकर स्ट्राइक अनमोलप्रीत को दिया। अनमोलप्रीत ने एक रन के साथ ओवर से कुल 6 रन बटोर लिया।

लाइव स्कोर भारत 72/2, 21 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 26(37), अनमोलप्रीत सिंह 19(36)। पिछले कुछ ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने तेजी दिखाई है। एक- एक रन या बाउंड्री लगाने का प्रयास किया है। इस ओवर में दोनों ने 4 रन बटोरे।  

लाइव स्कोर भारत 68/2, 20 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 24(35), अनमोलप्रीत सिंह 17(32)।  एक बार फिर दोनों बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए ओवर से मात्र 2 रन लिये। अनमोलप्रीत ने दूसरी और अंतिम गेंद पर 1-1 रन लिया।

लाइव स्कोर भारत 66/2, 19 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 23(33), अनमोलप्रीत सिंह 16(28)। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 10 रन बटोरते हुए तेजी के संकेत दिये। सरफराज ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार 2 चौके जड़े।

लाइव स्कोर भारत 56/2, 18 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 14(28), अनमोलप्रीत सिंह 15(27)। इस ओवर में  एक बार फिर श्रीलंका ने वापसी करते हुए मात्र 2 रन दिया।

लाइव स्कोर भारत 54/2, 17 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 13(24), अनमोलप्रीत सिंह 14(25)। पिछले ओवर में सरफराज ने चौका जड़ा था तो इस ओवर में अनमोलप्रीत ने चौका जड़कर रन गति में तेजी लाने के संकेत दिये।  

लाइव स्कोर भारत 50/2, 16 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 13(24), अनमोलप्रीत सिंह 10(19)। भारत ने इस ओवर में बाउंड्री का सूखा खत्म किया। सरफराज ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर से कुल 6 रन आए।

लाइव स्कोर भारत 44/2, 15 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 8(20), अनमोलप्रीत सिंह 9(17)। भारतीय टीम 15 ओवर में अपने पचास रन भी पूरे नहीं कर पाई है। इस ओवर में भी दोनों बल्लेबाज सिर्फ 2 रन बटोर सके। एक -एक, दो-दो रन बनाकर भारतीय टीम अपने ऊपर दबाव और बढ़ा रही है।

लाइव स्कोर भारत 42/2, 14 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 7(19), अनमोलप्रीत सिंह 8(12)। इस ओवर में भी सिर्फ 3 रन बने। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को बांध सा दिया है। भारत पहले ही धीमी शुरूआत के बाद दो विकेट गंवाकर मुश्किल में है।

लाइव स्कोर भारत 39/2, 13 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 6(16), अनमोलप्रीत सिंह 6(9)। गेंदबाजी में परिवर्तन लेग स्पिनर हसारंगा को गेंदबाजी पर लगाया गया है। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक रन लेकर 4 रन बटोरे। भारत को अब तेजी दिखाने की जरूरत।

लाइव स्कोर भारत 35/2, 12 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 3(12), अनमोलप्रीत सिंह 5(7)। भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर दबाव देखा जा सकता है। दोनों बल्लेबाज बाउंड्री लगाना तो दूर एक-एक रन मुश्किल से बना पा रहे है।

लाइव स्कोर भारत 34/2, 11 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 2(6), अनमोलप्रीत सिंह 5(7)। दो जल्दी विकेट गंवाने का दबाव दोनों बल्लेबाजों पर देखा जा सकता है। दोनों बल्लेबाज संभल कर खेल रहे हैं। इस ओवर में सिर्फ 1 रन बने।

लाइव स्कोर भारत 33/2, 10 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज खान 1(1), अनमोलप्रीत सिंह 5(6)। भारतीय टीम को दूसरा झटका कप्तान ईशान भी आउट होकर पवेलियन की राह पकड़ चुके है। भारतीय बल्लेबाजी का सारा दारोमदार अब सरफराज के कंधों पर होगा।

लाइव स्कोर भारत 27/1, 9 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 7(23), अनमोलप्रीत सिंह 1(3)। फर्नांडो ने श्रीलंका को पहली सफलता दिलाते हुए भारत को ऋषभ पंत के रूप में तगड़ा झटका दिया है। फर्नांडो ने पहली ही गेंद पर पंत को कैच आउट करा दिया। अनमोलप्रीत बल्लेबाजी करने आए हैं।

लाइव स्कोर भारत 23/0, 8 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 6(21), ऋषभ पंत 14(27)। भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज विकेट पर काफी टाइम गुजार चुके है। अब दोनों बल्लेबाजों को रन गति में इजाफा करना होगा। इस ओवर में मात्र 2 रन आए।

लाइव स्कोर भारत 21/0, 7 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 5(19), ऋषभ पंत 13(23)। फर्नांडो ने एक और किफायती ओवर श्रीलंका के लिए निकाला इस ओवर में दोनों बल्लेबाज फिर से मात्र 1 रन बना सके। दोनों बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रीलंका के दोनों गेंदबाजों ने अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की है।

लाइव स्कोर भारत 20/0, 6 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 4(15), ऋषभ पंत 13(21)। इस ओवर में पंत ने हाथ खोलने की कोशिश करते हुए 5 रन बटोरे। पंत ने कुमारा की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर टीम का स्कोर 20 पहुंचाया। 

लाइव स्कोर भारत 15/0, 5 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 4(15), ऋषभ पंत 9(15)। दोनों ही बल्लेबाज आज स्वभाव के विपरीत काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले ओवर में दो वाइड डालने वाले फर्नांडो लय में आते दिख रहे है। इस ओवर में फर्नांडो ने सिर्फ 1 रन दिया।

लाइव स्कोर भारत 14/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 4(10), ऋषभ पंत 8(14)। लाहिरू कुमारा ने एक और किफायती ओवर निकाला। इस ओवर में भी उन्होने भारतीय सलामी बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में दोनों बल्लेबाज मात्र 1 रन बना पाए।

लाइव स्कोर भारत 13/0, 3 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 4(7), ऋषभ पंत 7(11)। पिछला ओवर पंत ने खेला तो ये ओवर कप्तान किशन ने खेला। इस ओवर में भी मात्र 4 रन आए। भारत ने टूर्नामेंट की सबसे धीमी शुरूआत की है। इस ओवर की पांचवी गेंद पर ईशान के बल्ले से एज लगकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई। 

लाइव स्कोर भारत 9/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 0(1), ऋषभ पंत 7(11)। लाहिरू कुमारा ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 रन दिये। पंत ने इस ओवर की सभी गेंदों का सामना किया। तीसरी गेंद पर 2 रन के अलावा किसी गेंद पर रन नहीं बना।

लाइव स्कोर भारत 7/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: ईशान किशन 0(1), ऋषभ पंत 5(5)। फर्नांडों ने वाइड गेंद के साथ शुरूआत की। भारत ने बिना गेंद खेले अपने रनों का खाता खोला। पंत ने दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया। पहले ओवर में दो वाइड समेत कुल 7 रन आए।

दोनों टीमों की अंतिम एकादश इस प्रकार हैंः

भारतः ईशान किशन (कप्तान), ऋषभ पंत, अनमोलप्रीत सिंह, सरफराज खान, अरमान जाफर, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, राहुल बाथम, आवेश खान, खलील अहमद।

श्रीलंकाः अविष्का फर्नांडो, कावीन बंडारा, कांमिडू मेंंडिस, चरिथ असलंका( कप्तान), शामू अशान, विशाद रांडिका, वानि़डू हसारंगा, दमिथा सिल्वा, लहिरू कुमारा, थिलान निमेश, असीथा फर्नांडो।

टॉस अपडेटः 

श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला।

बात करें दोनों टीमों की तो दोनों टीम के खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन भारतीय टीम अभी तक के अपने प्रदर्शन में श्रीलंका से बेहतर साबित हुई है। भारत के लिए ऋषभ पंत एक बार फिर से तुरूप का इक्का होंगे। पंत ने टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो एक और भारतीय बल्लेबाज सरफराज भी रन बनाने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं। इन दोनों के अलावा भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार अरमान जाफर और महिपाल लोमरोर के कंधों पर होगा।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो आवेश खान शानदार फॉर्म में हैं। आवेश ने टूर्नामेंट अब तक कुल 9 विकेट झटके हैं। इसके अलावा महिपाल लोमरोर और मयंक डागर ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए सफलता प्राप्त की है। खलील अहमद से भी भारतीय टीम को अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद होगी।

TRENDING NOW

श्रीलंका के लिए चरीथ असालंका सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। असालंका टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वीं पायदान पर हैं। इसके अलावा वानेडू हसारंगा सबसे सफल श्रीलंकाई गेंदबाज हैं। ALSO READ: भारत बनाम श्रीलंका के पहले सेमीफाइनल का फुल स्कोरकार्ड